अध्यात्म

Teachers Day 2024 Shlok, Dohe: गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः...शिक्षक दिवस पर देखें गुरुओं के श्लोक, दोहे और मंत्र

Shlok For Teachers Day 2024: शिक्षस दिवस गुरुओं को समर्पित एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता अर्पित करते हैं। यहां देखिए देखिए शिक्षक दिवस के श्लोक, मंत्र और दोहे।

FollowGoogleNewsIcon

Teachers Day 2024 Shlok, Mantra And Dohe: सनातन धर्म में गुरुओं को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। शास्त्रों में गुरु की महिमा का बखान करते हुए कहा गया है कि गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वरः, गुरु साक्षात परं ब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः। अर्थात गुरु ही ब्रह्मा है गुरु ही विष्णु है और गुरु ही महेश्वर हैं। यही कारण है कि गुरु को ईश्वर से भी बड़ा दर्जा दिया गया है। इसके अलावा संत कबीर दास जी ने भी गुरु के हमारे जीवन में महत्व को बताते हुए कहा है कि गुरू गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय। बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय।। इस दोहे का अर्थ है कि जब आपके समक्ष गुरु और ईश्वर दोनों खड़े हों तो सबसे पहले गुरु के चरणों पर अपना शीश झुकाना चाहिए, क्योंकि वो गुरु ही होते हैं जो हमें भगवान के पास पहुंचने का ज्ञान प्रदान करते हैं। चलिए शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर देखते हैं गुरुओं के श्लोक, मंत्र और दोहे।

Teachers Day Shlok

शिक्षक दिवस श्लोक (Teachers Day Shlok)

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः ।

गुरुः साक्षात्‌ परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥

End Of Feed