अध्यात्म

सितंबर 2025 में ईद कब है, सितंबर 2025 में कौन सी ईद मनाई जाएगी, 2025 में ईद-ए-मिलाद कब है, ईद ए मिलाद का क्या अर्थ है

सितंबर 2025 में ईद कब है (Eid E Milad Date 2025), सितंबर 2025 में कौन सी ईद मनाई जाएगी: सितंबर 2025 में 5 तारीख को ईद ए मिलाद (Milad-un-Nabi 2025 Date) है। यह त्योहार पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर के रूप में मनाया जाता है, जिन्हें इस्लामिक धर्म का आखिरी पैगंबर माना जाता है।
Eid-E-Milad September 2025 mein kab hai, ईद कब है 2025

सितंबर 2025 में कौन सी ईद मनाई जाएगी, 2025 में ईद-ए-मिलाद कब है (Pic: 2025)

सितंबर 2025 में ईद कब है (Eid E Milad Date 2025), सितंबर 2025 में कौन सी ईद मनाई जाएगी: सितंबर 2025 में ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (Eid-e-Milad-un-Nabi) मनाई जाएगी। 2025 में 5 सितंबर को ईद ए मिलाद मनाई जाएगी। इस दिन शुक्रवार है और ईद ए मिलाद पर गजेटेड हॉलिडे (सरकारी अवकाश) रहता है। हालांकि अंतिम तिथि चांद देखकर तय की जाती है।

2025 में ईद-ए-मिलाद कब है

सितंबर 2025 में 5 सितंबर को शुक्रवार के दिन ईद ए मिलाद मनाई जाएगी। यह त्योहार पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर के रूप में मनाया जाता है। उनको इस्लामिक धर्म का आखिरी पैगंबर माना जाता है।

ईद-ए-मिलाद का अर्थ क्या है

Eid-e-Milad-un-Nabi का शाब्दिक अर्थ पैगंबर (नबी) का जन्मोत्सव होता है। यह प्रतिवर्ष इस्लामिक कैलेंडर की तीसरी महीने रबीउल अव्वल (Rabi' al-Awwal) की बारहवीं तारीख को मनाया जाता है। इस दिन लोग उनके जीवन, शिक्षाओं और मानवता के प्रति उनके योगदान का स्मरण करते हैं।

ईद-ए-मिलाद का असली संदेश क्या है

ईद-ए-मिलाद का असली संदेश पैगंबर मुहम्मद की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाना और इंसानियत, भाईचारा, शांति तथा करुणा का प्रसार करना है।

ईद-ए-मिलाद शुभकामनाएं (हिंदी में)

- अल्लाह का नूर आपके जीवन को हमेशा रोशन करता रहे।

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक हो!

- पैगंबर मुहम्मद की शिक्षा हमें इंसानियत और भाईचारे का मार्ग दिखाती है।

इस ईद-ए-मिलाद पर आपको और आपके परिवार को ढेर सारी खुशियां मिलें।

- अल्लाह आपकी दुआएं कबूल करे, और आपके घर-परिवार में अमन-चैन बनाए रखे।

ईद-ए-मिलाद मुबारक!

- मोहम्मद साहब की रहमत से आपका जीवन सुगंधित और रोशन बना रहे।

आपको और आपके प्रियजनों को ईद-ए-मिलाद की हार्दिक शुभकामनाएं।

- इस पावन अवसर पर मोहम्मद पैगंबर की शिक्षा को अपनाएं

प्यार बांटें, शांति फैलाएं और इंसानियत का मान बढ़ाएं।

ईद-ए-मिलाद मुबारक हो!

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

मेधा चावला author

टाइम्स नाउ नवभारत में मेधा चावला सीनियर एसोसिएट एडिटर की पोस्ट पर हैं और पिछले सात साल से इस प्रभावी न्यूज प्लैटफॉर्म पर फीचर टीम को लीड करने की जिम्म...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited