मूलरूप से बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला हूं और समस्तीपुर जिले में पला-बढ़ा। 12वीं करने के बाद देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का रूख किया और दिल्ली विश्वविद्याल से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। लिखने-पढ़ने और हमेशा कुछ अलग करने का शौक था, तो जर्नलिज्म करने का फैसला किया। देश के प्रतिष्ठित संस्थान माखन लाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से मास कॉम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री की। पढ़ाई करते ही अमर उजला में कुछ समय के लिए इंटर्नशिप की। डिग्री हासिल करने के बाद देश के पहले न्यूज एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार के साथ करियर की शुरुआत की। यहां खबरों की बारीकियों के बारे में सीखा। डेस्क और रिपोर्टिंग दोनों में काम करने का यहां मौका मिला। अलग-अलग बीटों पर काम भी किया। कुछ समय यहां काम करने के बाद नेटवर्क 18 (बिहार- झारखंड) से जुड़ने का मौका मिला। यहां तीन साल टीवी की दुनिया से जुड़ा रहा, जहां टीवी पत्रकारिता को काफी नजदीक से सीखने का मौका मिला। लेकिन, जिस चीज की खोज थी वो नहीं मिल रहा था। लिहाजा, डिजिटल मीडिया की दुनिया में आने का फैसला किया। दैनिक भास्कर से डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत की। यहां पर अजब-गजब, सोशल, वायरल और अनोखी दुनिया को एक्सप्लोर करने का मौक मिला। ये ऐसा था बीट था, जिसने अपनी ओर आकर्षित किया और कुछ अलग करने की राह को आसान किया। एक साल भास्कर में डिजिटल मीडिया की हर बारीकी को सीखा और अपनी एक अलग पहचान बनाई। इसके बाद राजस्थान पत्रिका से जुड़ने का मौका मिला। यहां हाइपर लोकल और होम पेज पर काम करने का मौका मिला। करीब तीन साल तक इस संस्थान के साथ जुड़ा रहा। इसके बाद टीवी 9 भारतवर्ष में नई जिम्मेदारी मिली। यहां एक बार फिर ट्रेंडिंग वायरल सेक्शन में काम करने का मौका मिला। महज 6 महीने में इस सेक्शन को नई ऊंचाइयों पर ले गया और अपनी एक अलग पहचान बनाई। 2021 अगस्त से टाइम्स नाऊ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) से जुड़ा हूं और यहां वायरल सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रहा हूं। हमेशा यही कोशिश रहती है कि लोगों को नई-नई चीजों से रू-ब-रू कराऊं और उन चीजों को सामने लाऊं, जिनसे लोग अब तक अनजान हैं।
ऑथर्स कंटेंट



03:04
पीएम मोदी के गयाजी दौरे पर ओछी सियासत क्यों?

02:36
यूपी के हरदोई में ट्रैक्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा!

01:12
सुबह की टॉप हेडलाइंस 10th September, 2025 | Nepal Violence News | CP Radhakrishnan | PM Modi

04:39
ट्रंप के दोस्ती वाले बयान का प्रधानमंत्री मोदी ने किया स्वागत

05:57
सी.पी. राधाकृष्णन भारत के नए उपराष्ट्रपति, कुल 452 मत उन्हें मिले
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited