LIVE

उत्तराखंड और हिमाचल में जारी आफत की बारिश, दिल्ली में उमस और गर्मी बढ़ी, जानें आपके शहर में मौसम का हाल

Aaj ka Mausam 09 September 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड, महाराष्ट्र में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का दौर अभी भी जारी है। वहीं मैदानी इलाकों में वर्षा का सिलसिला अब थमने लगा है। यहां तेज धूप खिली हुई है, जिससे तापमान में वृद्धि होने के साथ उमस भी बढ़ी है। दिल्ली-यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। यहां भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा अन्य शहरों में आज मौसम का हाल -

उत्तराखंड और हिमाचल में जारी आफत की बारिश, दिल्ली में उमस और गर्मी बढ़ी, जानें आपके शहर में मौसम का हाल

उत्तराखंड और हिमाचल में जारी आफत की बारिश, दिल्ली में उमस और गर्मी बढ़ी, जानें आपके शहर में मौसम का हाल

Aaj ka Mausam 09 September 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloud Burst, Hail Storm IMD Alert Live News Today Updates: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में अभी बारिश का दौर जारी है। लेकिन दिल्ली-यूपी में बारिश का दौर थमने लगा है। यूपी-बिहार में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बारिश की बौछार देखने को मिल रही है। मौसम विभाग द्वारा इन राज्यों में भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण नदियां अभी भी उफान पर हैं। नदियों के किनारे बसे इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इस बीच पंजाब में आई बाढ़ के कारण कई हेक्टेयर खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में हालात बहुत खराब है। यहां लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

Sep 9, 2025 | 06:53 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान का हाल

Sep 9, 2025 | 06:52 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: राजस्थान में येलो अलर्ट

Sep 9, 2025 | 06:52 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट

Sep 9, 2025 | 06:51 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान पर बना दबाव

दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान पर बना दबाव पिछले 6 घंटों के दौरान 15 किमी प्रति घंटे की गति से दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ा है और आज, 09 सितंबर, 2025 को 1130 बजे IST पर उसी क्षेत्र में अक्षांश 25.1° उत्तर और देशांतर 68.2° पूर्व के पास, सकरंद (पाकिस्तान) के पश्चिम में, हैदराबाद (पाकिस्तान) के दक्षिण-पश्चिम में 40 किमी, बादिन (पाकिस्तान) के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में 90 किमी और भुज-रुद्रमाता (गुजरात) के उत्तर-उत्तर-पश्चिम में 260 किमी पर केंद्रित था। इसके दक्षिण पाकिस्तान से होते हुए दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान धीरे-धीरे एक सुस्पष्ट निम्न-दबाव क्षेत्र में कमजोर होने की बहुत संभावना है। इसके बाद, इसके उत्तर-पूर्व अरब सागर में उभरने और अगले 24 घंटों के दौरान लगभग पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।
Sep 9, 2025 | 06:50 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: यहां भारी वर्षा होने की संभावना

9 और 10 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 12-15 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
Sep 9, 2025 | 06:51 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: आईएमडी का वेदर अलर्ट

Sep 9, 2025 | 12:27 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

आईएमडी मौसमी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए अब दिल्ली में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
Sep 9, 2025 | 09:42 AM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: बिहार के अधिकांश हिस्सों में येलो अलर्ट जारी



मौसम विभाग ने बिहार के अधिकांश हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया है। यहां तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश से मौसम सुहावना बना रहेगा, लेकिन अन्य जिलों में उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ेगी।
Sep 9, 2025 | 08:39 AM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: प्रयागराज में नदियां उफान पर, नीचे इलाकों के आवासीयों क्षेत्रों तक पहुंचा पानी

Sep 9, 2025 | 06:12 AM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया। यहां तेज धूप खिली रहेगी और दिल्लीवासियों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा। शहर का तापमान भी बढ़ने लगा है।
Sep 9, 2025 | 05:30 AM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: हिमाचल में होगी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की रिपोर्ट के अनुसार, आज हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा और शिमला समेत पूरे राज्य में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी।
Sep 9, 2025 | 05:30 AM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट

बीते दिनों की तरह ही आज भी उत्तराखंड में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होगी। आगामी दिनों में भी उत्तराखंड में मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
Sep 9, 2025 | 05:30 AM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: बिहार में आज का मौसम

आज बिहार के पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, समस्तीपुर, वैशाली, नालंदा और पटना में हल्की बारिश के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
Sep 9, 2025 | 05:30 AM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: राजस्थान के इन जिलों में झमाझम बरसेंगे मेघ

राजस्थान के जैसलमेर, जालौर, बाड़मेर, सिरोही और उदयपुर में मौसम विभाग ने भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ बारिश होगी, जिससे मौसम ठंडा बना रहेगा। लेकिन भारी बारिश के कारण जलजमाव की समस्या का भी सामना करना पड़ेगा।
Sep 9, 2025 | 05:30 AM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: उत्तर प्रदेश के इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यूपी के देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, मऊ, गाजीपुर, सोनभद्र, आजमगढ़, बलिया, महाराजगंज, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर और झांसी में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited