Aaj ka Mausam 10 September 2025 LIVE: दिल्ली-राजस्थान में थमा बारिश का दौर, यूपी-बिहार में जमकर बरसेंगे मेघ, जानें अपने शहर में मौसम का हाल
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 10 September 2025 LIVE: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान का हाल
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 10 September 2025 LIVE: बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 10 September 2025 LIVE: यूपी का 2 दिन का मौसम पूर्वानुमान
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 10 September 2025 LIVE: उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में वेदर अलर्ट
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 10 September 2025 LIVE: उत्तरी अरब सागर और पाकिस्तान के मध्य भागों पर दबाव
पूर्वोत्तर अरब सागर और उससे सटे दक्षिणी पाकिस्तान पर बना दबाव पिछले 6 घंटों के दौरान 18 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम की ओर बढ़ा और आज, 10 सितंबर, 2025 को 1430 बजे IST पर उत्तरी अरब सागर और उससे सटे पाकिस्तान के मध्य भागों पर, अक्षांश 24.8° उत्तर और देशांतर 65.2° के पास, पासनी (पाकिस्तान) से लगभग 180 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व, कराची (पाकिस्तान) से 200 किमी पश्चिम और ग्वादर (पाकिस्तान) से 290 किमी पूर्व, नलिया (गुजरात) से 410 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में केंद्रित रहा। इसके लगभग पश्चिम की ओर बढ़ते रहने और अगले 06 घंटों के दौरान धीरे-धीरे एक सुस्पष्ट निम्न दबाव वाले क्षेत्र में कमजोर होने की संभावना है।आज का मौसम, Aaj ka Mausam 10 September 2025 LIVE: IMD ने जारी किया वेदर अलर्ट
जम्मू-कश्मीर का मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से तबाही का आलम है। मौसम विभाग ने राज्य में 12 सितंबर तक रुक-रुककर गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट घोषित किया है। इस दौरान वज्रपात की चेतावनी जारी की गई हैं। हालांकि, धीरे-धीरे अब मौसमी गतिविधियां कम होंगी और ठंड का दौर शुरू होगा। हिमाचल प्रदेश में 15 सितंबर तक मौसम एक्टिव रहेगा, जिससे तेज बारिश की संभावनाएं बनी रहेंगी। राज्य में 12 और 13 सितंबर को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में भारी बारिश का दौर थमा
राजस्थान में भारी बारिश का दौर थम गया है और बीते चौबीस घंटे में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकतर हिस्सों में अगले सप्ताह भारी बारिश नहीं होगी। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बुधवार की सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान सादुलशहर (गंगानगर) में सबसे अधिक 17.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई।हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा शिमला के किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें सागर, दमोह, जबलपुर, पन्ना, मंडला, नरसिंहपुर, कटनी, रायसेन, होशंगाबाद, बेतुल, देवास आदि शामिल है। इसके अलावा यहां तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।पंजाब के राज्यपाल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया
कानपुर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात
#WATCH कानपुर (उत्तर प्रदेश): गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कानपुर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। pic.twitter.com/q2leIFEJde
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2025
गया में पूरे सप्ताह हल्की बारिश की संभानवा
बिहार के गया जिले में मौसम विभाग ने आज हल्की बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी कि रिपोर्ट के अनुसार, पूरे सप्ताह हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।नोएडा मे तेज हवाओं के साथ खिली धूप
यूपी के नोएडा में सुबह से ही हवाएं चल रही हैं। इससे मौसम सुहावना बना हुआ है। धूप खिलने लगी है। दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ेगा और उमस वाली गर्मी महसूस होगी।उत्तराखंड में बारिश का दौर
उत्तराखंड में अभी भी बारिश का दौर जारी है। यहां तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट है। कहीं तेज तो कहीं मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों पर हो रही लगातार बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।
बिहार में बारिश का येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज पूरे बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं तेज बारिश तो कहीं हल्की से मध्यम स्तर की बारिश देखने को मिलेगी। बारिश से लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिलेगी।राजस्थान में सताएगी उमस और गर्मी
राजस्थान में बारिश का दौर थम गया है। मौसम विभाग ने राज्य को ग्रीन जोन में रखा है, जहां आज बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बारिश न होने से राज्य का तापमान में वृद्धि होने के साथ यहां लोगों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा।यूपी में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने लगा है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज 10 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं, गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 11 सितंबर से 13 सितंबर तक प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।Baghpat News: बागपत में मां ने ली तीन बेटियों की जान, फिर किया सुसाइड, इस वजह से उठाया ये खौफनाक कदम
बिहार में बादलों की मेहरबानी, 38 जिलों में तेज हवाओं संग गिरेगा मूसलाधार पानी; 3 घंटे ठनका से बरतें सावधानी
Delhi-NCR Ka Mausam 10-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में बारिश पर लगा फुल स्टॉप, अब झेलनी पड़ेगी गर्मी और उमस
UP Ka Mausam 10-Sep-2025: यूपी में उमस और गर्मी बढ़ी, कल से होगी राहत की बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
दिल्ली में व्यापारियों को बड़ी राहत; बंद दुकानों की रौनक लौटाने की तैयारी, डी-सीलिंग का ऐलान
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited