Delhi-NCR Ka Mausam 10-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में बारिश पर लगा फुल स्टॉप, अब झेलनी पड़ेगी गर्मी और उमस

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)
Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-Sep-2025: दिल्ली में बारिश का दौर थम सा गया है। यहां मंगलवार को कहीं भी बारिश की एक बूंद नहीं टपकी है। बारिश की कमी की वजह से दिल्ली-एनसीआर में उमस और गर्मी बढ़ने लगी है। तेज धूप खिली रहने के कारण तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए आगामी दिनों में भी इससे राहत मिलने के आसार कम है। अब दिल्ली के लोगों को आगे कई दिन गर्मी परेशान करने वाली है। यहां तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया जाएगा। बता दें कि कल शहर के तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक 35.4 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री कम 25.2 डिग्री दर्ज किया गया है। चलिए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल।
दिल्ली में मौसम का हाल
दिल्ली में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। शहर को ग्रीन जोन में रखा गया है। यानी यहां बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। बारिश न होने से तापमान बढ़ने लगा है और उमस भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में भी दिल्ली में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। तापमान की बात करें तो आज शहर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक रह सकता है या इससे अधिक हो सकता है। हवा में 88 से 58 प्रतिशत नमी दर्ज की जा रही है। माना जा रहा है कि दिल्ली में अब मानसून कि विदाई हो रही है।
एनसीआर में मौसम का हाल
दिल्ली से सटे गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा में भी बारिश के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। कहीं-कहीं बारिश की बौछार की संभावना है, लेकिन भारी बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। यहां मध्यम गति की हवाएं चलेंगी। तेज धूप खिली रहेगी, जिससे तापमान बढ़ेगा और लोगों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा। अब बात करें तापमान की तो गुरुग्राम और फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा। वहीं गाजियाबाद और नोएडा का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। आगामी दिनों में तापमान और बढ़ने के आसार है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दिल्ली (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवंबर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डेवलप...और देखें

Aaj ka Mausam 10 September 2025 LIVE: दिल्ली में थमा बारिश का दौर, यूपी-बिहार में जमकर बरसेंगे मेघ, जाने अपने शहर में मौसम का हाल

Baghpat News: बागपत में मां ने ली तीन बेटियों की जान, फिर किया सुसाइड, इस वजह से उठाया ये खौफनाक कदम

बिहार में बादलों की मेहरबानी, 38 जिलों में तेज हवाओं संग गिरेगा मूसलाधार पानी; 3 घंटे ठनका से बरतें सावधानी

UP Ka Mausam 10-Sep-2025: यूपी में उमस और गर्मी बढ़ी, कल से होगी राहत की बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

दिल्ली में व्यापारियों को बड़ी राहत; बंद दुकानों की रौनक लौटाने की तैयारी, डी-सीलिंग का ऐलान
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited