मुंबई

Mumbai News : भिवंडी स्टीम वाटर प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव, 5 लोग बेहोश

मुंबई से सटे ठाणे स्थित भिवंडी स्टीम वाटर प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव की चपेट में आने से 5 कर्मचारी बेहोश हो गए। फिलहाल, गैस रिसाव को काबू में कर लिया गया है।

FollowGoogleNewsIcon

मुंबई : ठाणे के भिवंडी स्टीम वाटर प्लांट में मंगलवार की सुबह क्लोरीन गैस का रिसाव होने के हड़कंप मच गया। इस हादसे में इस पांच कर्मचारी बेहोश हो गए। गैस रिसाव की सूचना मिलते ही अतिरिक्त आयुक्त, उप अभियंता पटनावर, अग्निशमन विभाग, मुख्य आपातकालीन कक्ष के कर्मचारी, सुरक्षा अधिकारी के साथ-साथ शांतिनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे हैं।

भिवंडी के स्टीम वाटर प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव

इस हादसे में प्रभावित कर्मचारियों में चौकीदार अखिलेश मिश्रा, केमिस्ट फिल्टर प्रकाश पाटिल, हेल्पर ऋषिकेश म्हात्रे, फिल्टर हेल्पर विपुल चौधरी और पीएसई हेल्पर जयवंत चौधरी शामिल हैं। साथ ही पड़ोसी इमारत के कुछ लोग भी प्रभावित हुए हैं। इन प्रभावितों को तत्काल उपचार के लिए भिवंडी के लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के इलाके को भी खाली कराने को कहा गया, लेकिन अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने गैस रिसाव को रोक दिया। लोगो को रोकने के लिए घटनास्थल पर सुरक्षा घेरा बनाया गया और सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। मुंबई (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End Of Feed