शहर

इस राज्य में चलेंगी 600 नई इलेक्ट्रिक बसें, इन शहरों में भरेंगी फर्राटा; जानिए क्या रहेगा रूट मैप

ओडिशा सरकार ‘अमा बस' सेवा के बेड़े में 600 ई-बसें शामिल करेगी। पहले चरण में संबलपुर में 25 ई-बसें चलाई जाएंगी और इसके बाद झारसुगुड़ा, क्योंझर, ब्रह्मपुर और अंगुल में चरणबद्ध तरीके से इनका संचालन किया जाएगा।

FollowGoogleNewsIcon

भुवनेश्वर : ओडिशा सरकार ने ‘अमा बस’ सेवा के बेड़े में 600 इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने का फैसला किया है। आवास और शहरी विकास विभाग के मंत्री कृष्णचंद्र महापात्रा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य को अपनी बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए लगभग एक हजार ई-बसों की आवश्यकता है। राज्य सरकार 200 ई- बस खरीदेगी, जबकि शेष 400 बसें केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी। पहले चरण में संबलपुर में 25 ई-बसें चलाई जाएंगी और इसके बाद झारसुगुड़ा, क्योंझर, ब्रह्मपुर और अंगुल में चरणबद्ध तरीके से इनका संचालन किया जाएगा।

ओडिशा ‘अमा बस' सेवा (फोटो-ट्विटर)

महापात्रा ने कहा कि 600 ई-बसों के परिचालन के साथ ओडिशा हरित शहरों और स्मार्ट शहरी परिवहन की दिशा में एक निर्णायक कदम उठा रहा है। राजधानी क्षेत्र शहरी परिवहन (सीआरयूटी) द्वारा अपनी ‘अमा बस’ पहल के तहत ये सेवाएं संचालित की जाएंगी, जिसका उद्देश्य सुरक्षित, किफायती और हरित परिवहन उपलब्ध कराना है।

पीएम-ई ड्राइव से चल रहीं ई-बसें

अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा ने ई-बस परिचालन में राष्ट्रीय स्तर पर पांचवां स्थान प्राप्त कर लिया है तथा 450 ई-बसों के बेड़े के साथ सतत गतिशीलता में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। देश भर में पीएम-ई बस सेवा और पीएम-ई ड्राइव जैसी प्रमुख योजनाओं के तहत 14,329 ई-बसें संचालित हो रहीं हैं, जिनसे ओडिशा सक्रिय रूप से शामिल हैं।

End Of Feed