एजुकेशन

NCERT सिलेबस में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान और मेजर सोमनाथ शर्मा पर होंगे चैप्टर

NCERT पाठ्यक्रम में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान और मेजर सोमनाथ शर्मा के जीवन और बलिदान पर आधारित अध्यायों को शामिल किया गया है। ये अध्याय क्रमशः कक्षा 8वीं (उर्दू), कक्षा 8वीं (अंग्रेजी) और कक्षा 7वीं (उर्दू) में पढ़ाए जाएंगे।

FollowGoogleNewsIcon

NCERT New Syllabus: इस शैक्षणिक वर्ष से NCERT पाठ्यक्रम में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान और मेजर सोमनाथ शर्मा के जीवन और बलिदान पर आधारित अध्यायों को शामिल किया गया है। ये अध्याय क्रमशः कक्षा 8वीं (उर्दू), कक्षा 8वीं (अंग्रेजी) और कक्षा 7वीं (उर्दू) में पढ़ाए जाएंगे। इन नए अध्यायों का उद्देश्य छात्रों को साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति की प्रेरणादायक कहानियों से जोड़ना है।

एनसीईआरटी का नया पाठ्यक्रम 2026 - 27: स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे भारत के सैन्य दिग्गजों पर नए अध्याय (image - TNN)

फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ, जिन्हें भारत के पहले फील्ड मार्शल का दर्जा प्राप्त हुआ, उनकी रणनीतिक सूझबूझ और नेतृत्व क्षमता को आज भी याद किया जाता है। वहीं, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान (मरणोपरांत महावीर चक्र) और मेजर सोमनाथ शर्मा (मरणोपरांत परमवीर चक्र) ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए और आज भी सर्वोच्च बलिदान के प्रतीक माने जाते हैं।

रक्षा मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय और NCERT के सहयोग से यह पहल राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (National War Memorial - NWM) को एक प्रमुख राष्ट्रीय धरोहर के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके तहत एनडब्ल्यूएम और उससे संबंधित संदर्भों को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।

End Of Feed