'मुंबई को बॉम्बे या बंबई कहना बंद करें कपिल शर्मा, नहीं तो...'; राज ठाकरे की MNS ने कॉमेडियन को दी चेतावनी

कॉमेडियन कपिल शर्मा (फोटो साभार: @KapilSharmaK9)
MNS Warns Kapil Sharma: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने गुरुवार को कॉमेडियन कपिल शर्मा को अपने शो में मुंबई को 'बॉम्बे' या 'बंबई' कहकर उसका 'अपमान' करने को लेकर चेताया और कहा कि अगर यह बंद नहीं किया तो वह इसके खिलाफ कड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। मनसे नेता अमेय खोपकर ने पत्रकारों से बात करते हुए कपिल शर्मा को यह चेतावनी दी। खोपकर पार्टी की फिल्म शाखा के प्रमुख हैं।
MNS नेता ने क्या कुछ कहा?
यह चेतावनी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा स्थानीय निकाय चुनावों से पहले दोनों दलों के बीच गठबंधन की चर्चा के बीच मुंबई में अपने चचेरे भाई और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के घर जाने के एक दिन बाद आई है। खोपकर ने कहा, "इस शहर का नाम मुंबई है। कपिल शर्मा के शो में, हम लंबे समय से देखते आ रहे हैं और इस नए सीजन के शुरू होने से पहले भी... शहर को हमेशा बॉम्बे या बम्बई कहा जाता है। हम इसका विरोध करते हैं। यह कोई आपत्ति नहीं, बल्कि गुस्सा है। इस शहर का नाम मुंबई है। अगर आप दूसरे शहरों को चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे उनके सही नामों से बुला सकते हैं, तो हमारे शहर का अपमान क्यों कर रहे हैं?"
यह भी पढ़ें: डेंगू और मलेरिया को लेकर केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को जारी की एडवाइजरी; 20 दिनों में एक्शन प्लान बनाने का निर्देश
उन्होंने कहा कि आप (शर्मा) इतने सालों से मुंबई में काम कर रहे हैं, मुंबई आपकी कर्मभूमि है। मुंबई के लोग आपको पसंद करते हैं और आपका शो देखते हैं। मुंबई हमारे दिलों में है, इस शहर का अपमान मत करो, मुंबई के लोगों का अपमान मत करो। मैं कपिल शर्मा को चेतावनी दे रहा हूं।
खोपकर ने कहा, "मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि अगर यह गलती से हुआ है, तो गलती सुधार लें। आपके शो में जो भी आए, चाहे वे सेलिब्रिटी हों या एंकर, उन्हें पहले बताएं कि वे मुंबई को बॉम्बे या बंबई न कहें। उन्हें मुंबई कहना होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो मनसे एक आंदोलन शुरू करेगी।"
'मुंबई है इस शहर का नाम'
कपिल शर्मा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' होस्ट करते हैं, जो नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होता है। शो के तीसरे सीजन का 21 जून को प्रीमियर हुआ था।
मनसे नेता अमेय खोपकर से पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर इस मुद्दे को उठा रही है? इस पर उन्होंने कहा, "हम पिछले कई सालों से इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हैं। चुनावों को एक तरफ रखिए, इस शहर का नाम मुंबई है। आपको मुंबई कहना ही होगा। और जो इसे मुंबई नहीं कहेंगे, उन्हें हमारे गुस्से का सामना करना पड़ेगा।"
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। मुंबई (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कीबोर्ड पीट रहा हूं। परत-दर-परत खबरों को खंगालना और छानना आदतों में शुमार है। पत्रकारिता एवं जनसंच...और देखें

जयपुर में टच डाउन कर टेकऑफ कर गया यात्री विमान, आधे घंटे हवा में चक्कर लगाकर फिर किया लैंड

नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह, डिप्टी सीएम के घर बनती है अपराध की योजना : तेजस्वी यादव

छत्तीसगढ़ : नक्सल प्रभावित इलाकों में 52 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू, बस्तर में निवेश के लिए मिले 967 करोड़ के प्रस्ताव

Gen-Z प्रोटेस्ट से झुलसे नेपाल में शांति लाएंगी सुशीला कार्की, बन सकती हैं कार्यवाहक प्रधानमंत्री; भारत के इस शहर से है उनका 'नाता'

Video: सीलिंग लाइट से आई आवाज, नजरें उठाईं तो रह गए हैरान; अंदर दिखा चलता कोबरा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited