एजुकेशन

SSC CHT Answer Key 2025 OUT: एसएससी ने जारी की सीएचटी परीक्षा की आंसर की, ssc.gov.in पर करें चेक

SSC CHT Answer Key 2025 Released: एसएससी ने संयुक्त हिंदी अनुवादक (CHT) पेपर 1 की अस्थाई आंसर की एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दी है। असंतुष्ट उम्मीदवार 7 सितंबर, 2025 तक इन अस्थाई आंसर की के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

FollowGoogleNewsIcon

SSC CHT Answer Key 2025 Link: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज, 4 सितंबर, 2025 को संयुक्त हिंदी अनुवादक (CHT) पेपर 1 की अस्थाई आंसर की और उत्तर पुस्तिकाएं जारी कर दी हैं। 12 अगस्त को परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

एसएससी ने जारी की सीएचटी परीक्षा की आंसर की

अगर आप इस आंसर की से असंतुष्ट नहीं है, तो 7 सितंबर, 2025 तक इन अस्थाई आंसर की के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। उन्हें चुनौती दिए गए प्रत्येक प्रश्न के लिए 50 रुपये (पहले की तुलना में 50% कम) का शुल्क देना होगा।

आयोग द्वारा जारी आदेश का अनुवाद, "07.09.2025 (शाम 6:00 बजे) के बाद प्राप्त अभ्यावेदनों पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार अपनी संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं का प्रिंटआउट ले सकते हैं, क्योंकि वे उपरोक्त निर्दिष्ट समय सीमा के बाद उपलब्ध नहीं होंगी।"

End Of Feed