तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद इस हसीना पर आया विजय वर्मा का दिल? एक साथ ऑनस्क्रीन दिखाएंगे रोमांटिक केमिस्ट्री

Vijay Varma
विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया की जोड़ी को लोग काफी ज्यादा पसंद करते थे, लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया है। अब ऐसी अफवाहें है कि तमन्ना भाटिया से बेक्रअप के बाद विजय वर्मा को नया प्यार मिल गया है, जिसके बाद एक्टर को साथ में स्पॉट भी किया जाता है। आइए जानते हैं कि कौन है वो एक्ट्रेस जिससे एक्टर का नाम जोड़ा जा रहा है।
हाल ही में मुंबई में एक कैफे के बाहर विजय वर्मा और 'दंगल' फेम फातिमा सना शेख को एक दूसरे के साथ हंसते, गले मिलते देखा गया, जिसके बाद अफवाहों का बाजार तेज है गया और दोनों के रिश्ते की अफवाह आग की तरह फैलने लगी। विजय और फातिमा 'गुस्ताख इश्क' फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को विभु पुरी द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसी सेट पर उनकी दोस्ताना बॉन्डिंग तेजी से चर्चा में आ रही है।
क्यों हुआ दोनों का बेक्रअप
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की दो साल की रिलेशनशिप मार्च 2025 में खत्म हुआ है। कई मीडिया रिपोर्ट ऐसा दावा करती है कि तमन्ना लॉन्ग टाइम कमिटमेंट चाहती थीं, लेकिन विजय इसके लिए तैयार नहीं थे, जिस कारण दोनों की राहें अलग-अलग हो गई। विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया को नेटफ्लिक्स की 'लस्ट स्टोरीज 2' में साथ देखा गया था। जिसका प्रीमियर जून 2023 में हुआ था। बहुत अटकलों के बाद, तमन्ना ने जून 2023 में एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। जिसके बाद से तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n...और देखें

Love & War: बेटी राहा के चलते रात में शूटिंग करती थी आलिया भट्ट, पैरेंटिंग में रणबीर कपूर भी देते थे साथ

Bigg Boss 19: 12th पास नहीं डिग्री होल्डर है तान्या मित्तल, झूठ बोलकर लूट रही है लोगों की सहानुभूति, पता चल गई सच्चाई!!

2026 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी 'नो एंट्री 2', तीनों लीड एक्टर्स का होगा डबल रोल

सबा आजाद की 'सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज' देख ऋतिक रोशन की आंखों में आए आंसू, कहा- मेरे दिल को छू ...

The Bengal Files box office Day 1: निराशाजनक रहेगा विवेक अग्निहोत्री की फिल्म का कलेक्शन, आंकड़े देख मेकर्स की बढ़ेगी चिंता
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited