20 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हुआ हमला, मौसम की मार झेल रहे हिमाचल में भूकंप के डबल झटके
- मौसम की मार झेल रहे हिमाचल में भूकंप का डबल अटैक, 3.3 और 4 तीव्रता से हिला चंबा
- मुंबई में फंसी दो मोनोरेल ट्रेन से 700 से अधिक यात्रियों को निकाला गया
- यूक्रेन की रक्षा के लिए अमेरिकी सैनिक नहीं भेजे जाएंगे: ट्रंप
- किश्तवाड़ बादल हादसा: दो शव बरामद, मृतकों की संख्या 65 हुई
- महाराष्ट्र: नांदेड़ में बाढ़ में बहकर तीन लोगों की मौत, एक लापता
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दोषी व्यक्ति की उम्रकैद की सजा बरकरार
दिल्ली उच्च न्यायालय ने सात साल पहले एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार से जुड़े मामले में दोषी करार दिए गए व्यक्ति की उम्रकैद की सजा बुधवार को बरकरार रखी। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह और न्यायमूर्ति रजनीश कुमार गुप्ता की पीठ ने याचिकाकर्ता की इस दलील को खारिज कर दिया कि सामूहिक बलात्कार के मामले में केवल उसे ही दोषी ठहराया गया है और सह-आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पीठ ने कहा, “अपराध को सामूहिक बलात्कार का मामला करार देने के लिए यह जरूरी है कि पीड़िता का एक से अधिक व्यक्ति ने यौन उत्पीड़न किया हो। यह दलील बेबुनियाद है, क्योंकि अगर दूसरा अपराधी भागने में सफल रहा हो और उसे पकड़ा न जा सका हो, तो एक अपराधी को सामूहिक बलात्कार के लिए दोषी ठहराया जा सकता है।”नफरती भाषण देने के मामले में अब्बास अंसारी की दोषसिद्धि रद्द
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने वर्ष 2022 में नफरत भरा भाषण देने संबंधी मामले में पूर्व सांसद मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की दोषसिद्धि बृहस्पतिवार को रद्द कर दी। अदालत के इस फैसले के साथ ही अब्बास की विधानसभा सदस्यता बहाल होने का रास्ता भी लगभग साफ हो गया है। न्यायमूर्ति समीर जैन ने विशेष सांसद-विधायक अदालत के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें अब्बास को दो साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी। मऊ की विशेष अदालत ने भाषण मामले में 31 मई को अब्बास को दोषी ठहराते हुए यह सजा सुनाई थी। अब्बास को भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए (विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य बढ़ाना) और 189 (लोक सेवक को चोट पहुंचाने की धमकी), धारा 506 (आपराधिक धमकी) और धारा 171एफ (चुनाव में अनुचित प्रभाव डालना) के तहत सजा सुनाई गई थी।हरियाणा सरकार ने वन की परिभाषा अधिसूचित की
हरियाणा सरकार ने वन के ‘‘शब्दकोशीय अर्थ’’ को परिभाषित किया है, तथा वन विशेषज्ञ ने चिंता व्यक्त की है कि इस परिभाषा से अरावली के संभावित वन का ज्यादातर भाग वन संरक्षण अधिनियम के दायरे से बाहर हो जायेगा। हरियाणा के पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग ने वन की परिभाषा अधिसूचित कर दी है। राज्य सरकार ने 18 अगस्त की अधिसूचना में ‘‘वन शब्द को शब्दकोष के अर्थ के अनुसार परिभाषित किया है।’’अधिसूचना में कहा गया है कि भूमि का कोई टुकड़ा ‘‘शब्दकोश अर्थ के अनुसार वन’’ माना जाएगा, बशर्ते यह कुछ शर्तें पूरी करता हो। अधिसूचना में कहा गया है कि परिभाषा के अनुसार वन क्षेत्रों में न्यूनतम आच्छादित घनत्व 40 प्रतिशत होना चाहिए तथा पृथक होने पर कम से कम पांच हेक्टेयर क्षेत्र में फैला होना चाहिए, या सरकार द्वारा अधिसूचित वनों से सटे होने पर दो हेक्टेयर क्षेत्र में फैला होना चाहिए। आच्छादित घनत्व का मतलब है किसी जंगल या वन क्षेत्र में पेड़ों के पत्तों और टहनियों से ढके हुए क्षेत्र का अनुपात।
एशिया कप के लिये भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, लाकड़ा और दिलप्रीत को जगह
बिहार के राजगीर में होने वाले एशिया कप के लिये 18 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान बुधवार को किया गया जिसमें फॉरवर्ड शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह ने अपनी जगह बरकरार रखी है ।टूर्नामेंट 29 अगस्त से सात सितंबर तक खेला जायेगा जिसके विजेता को अगले साल एफआईएच पुरूष विश्व कप में सीधे प्रवेश मिलेगा जो 14 से 30 अगस्त तक नीदरलैंड और बेल्जियम में होना है ।
ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह टीम के कप्तान हैं । राजिंदर सिंह, लाकड़ा और दिलप्रीत आस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा थे । राजिंदर को शमशेर सिंह की जगह चुना गया जबकि लाकड़ा ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कहने वाले ललित उपाध्याय की जगह ली है । दिलप्रीत को गुरजंत सिंह पर तरजीह मिली है ।
फर्जी मामले दर्ज कराने को लेकर लखनऊ के वकील को आजीवन कारावास
लखनऊ की एक विशेष अदालत ने एक वकील को दलित महिला की पहचान का दुरुपयोग करके अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ कई फर्जी मामले दर्ज कराने का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई तथा 5.10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। विशेष न्यायाधीश (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम) विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने मंगलवार को फैसला सुनाते हुए परमानंद गुप्ता को अपने प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाने के लिए एक दलित महिला पूजा रावत के माध्यम से झूठे मुकदमे दर्ज कराने की साजिश रचने और कानून के दुरुपयोग का दोषी करार दिया। विशेष लोक अभियोजक अरविंद मिश्रा ने बताया कि गुप्ता ने रावत के साथ मिलीभगत करके अपने नाम से कम से कम 18 और रावत के माध्यम से 11 मामले दर्ज कराए थे। उन्होंने बताया कि इनमें से कई मामले उनके प्रतिद्वंद्वी अरविंद यादव और उनके परिवार के खिलाफ संपत्ति विवाद के सिलसिले में दर्ज कराए गए थे।तेलंगाना के भद्राचलम में गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ा, पहली बाढ़ चेतावनी जारी
तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडम जिले के भद्राचलम में गोदावरी नदी का जलस्तर बुधवार को 43 फुट तक पहुंच गया, जिसके बाद जिला प्रशासन ने पहली बाढ़ चेतावनी जारी की। अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बज कर 15 मिनट पर नदी का जल चेतावनी स्तर पर पहुंच गया और पूर्वानुमान के अनुसार इसमें और वृद्धि होने की संभावना है। भद्राद्री कोठागुडम जिले के जिलाधिकारी जितेश वी पाटिल ने कहा कि बाढ़ राहत कार्यों के लिए सभी अधिकारी भद्राचलम उपमंडल में तैनात हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नदी के किनारे बसे लोगों को सतर्क किया जाए और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत शिविरों में स्थानांतरित किया जाए।SIR के मुद्दे पर राज्य सभा में हंगामा जारी, बैठक दो बजे तक स्थगित
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण बुधवार को राज्यसभा की बैठक एक बार बाधित होने के बाद दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। हंगामे की वजह से उच्च सदन में आज भी शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं हो पाया। एसआईआर के मुद्दे पर हंगामे की वजह से एक बार के स्थगन के बाद जब उच्च सदन की बैठक दोपहर बारह बजे पुन: आरंभ हुई तो सदन में वही नजारा था। विपक्षी दलों के कुछ सदस्य अपने स्थानों पर खड़े हो कर एसआईआर के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग कर रहे थे वहीं कुछ सदस्य अपने स्थानों से आगे आ कर नारेबाजी कर रहे थे।लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं: केजरीवाल
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की चौतरफा निंदा हो रही है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस घटना की निंदा की। अरविंद केजरीवाल ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में हिंसा का कोई स्थान नहीं होने की बात कही। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में विचारों का मतभेद और विरोध स्वीकार्य है, लेकिन हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता।" उन्होंने इस घटना पर दिल्ली पुलिस से उचित कार्रवाई करने की बात करते हुए लिखा, "मुझे विश्वास है कि दिल्ली पुलिस उचित कार्रवाई करेगी। आशा है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हों।" दिल्ली 'आप' के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, "लोकतंत्र और सभ्य समाज में हिंसा की कोई जगह नहीं है। कोई भी हिंसा , हर तरह की हिंसा की सिर्फ़ और सिर्फ़ निंदा होनी चाहिए। हम वो नहीं जो किसी भी हिंसा को उचित ठहराएं। आशा है सभी दल अनुसरण करेंगे। हम रेखा गुप्ता के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।"लोकसभा में विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के कारण कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर विपक्षी दलों के सांसदों के विरोध-प्रदर्शन के कारण बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही क्षणों बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। बैठक शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू कराया, विपक्षी दलों के सदस्य अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर एसआईआर के मुद्दे नी नारेबाजी करने लगे। कुछ सदस्यों के हाथों में तख्तियां थीं। अध्यक्ष बिरला ने विपक्षी सदस्यों से सदन चलाने में सहयोग करने का आग्रह किया और कहा कि तख्तियां लेकर आना सदन के लिए उचित नहीं है। उन्होंने नारेबाजी कर रहे विपक्षी सदस्यों से कहा, ‘‘आप प्रश्नकाल के दौरान रोज नारेबाजी करते हैं। सदन में तख्तियां लेकर आते हैं। यह सदन के लिए उचित नहीं है। आप राजनीतिक दल के सदस्य हैं। सदन और प्रश्नकाल चलाने में सहयोग करें।’’ हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजकर एक मिनट पर दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।सांसदों, मंत्रियों ने सीएम रेखा गुप्ता पर हुए 'कायराना' हमले की कड़ी निंदा की
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ। भाजपा ने इस हमले की निंदा की और इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला एवं कायराना बताया। उन्होंने मामले की जांच की मांग की। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले को कायराना हरकत बताया। उन्होंने आईएएनएस से कहा, "दिल्ली की मुख्यमंत्री के ऊपर हुआ हमला एक कायराना हरकत है, जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं। लेकिन यह हमला दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का जज्बा नहीं तोड़ पाएगा। वह जमीन से जुड़ी हुई नेता हैं और लोगों के बीच में जाकर उनका काम करती हैं। उनके हौसले को यह हमला नहीं हिला पाएगा। सुरक्षा में जो चूक हुई है, उसकी जांच होगी। जो शख्स पकड़ा गया है, उसने क्यों ऐसा किया है, उसकी भी जांच होगी। ऐसे हमलों से रेखा गुप्ता डरने वाली नहीं हैं, और वह दिल्ली के हित में लगातार काम करती रहेंगी।"महाराष्ट्र में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 5 दिनों में 21 मौतें
महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश का कहर लगातार जारी है। इस बीच राज्यभर में अलग-अलग जिलों से दुर्घटनाओं और हादसों की खबरें आ रही हैं। 15 अगस्त से लेकर 19 अगस्त तक के 5 दिनों में राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 21 लोगों की मौत हुई है, जबकि 10 लोग घायल हुए। इसके अलावा 11 पशुओं की भी मौत हुई है।भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज करने का आदेश
वाराणसी की एक अदालत ने एक स्थानीय होटल व्यवसायी की शिकायत पर कैंटोनमेंट थाने को भोजपुरी फिल्म अभिनेता-गायक पवन सिंह और तीन अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय की अदालत ने व्यवसायी विशाल सिंह की याचिका पर सुनवाई के बाद 13 अगस्त को आदेश पारित किया। विशाल सिंह के वकील आशीष सिंह ने कहा कि उनके मुवक्किल को 2018 की फिल्म बॉस में निवेश के नाम पर ठगा गया। वकील के अनुसार, विशाल सिंह की मुलाकात 2017 में मुंबई के फिल्म निर्देशक प्रेम शंकर राय से हुई थी, जिसके बाद उन्हें इस फिल्म से जुड़े कई लोगों से मिलवाया गया। आरोप है कि सिंह को मुनाफे का वादा करके फिल्म में निवेश करने के लिए राजी किया गया था, और उन्हें मनाने के लिए पवन सिंह के साथ एक बैठक भी आयोजित की गई थी।राजीव गांधी की जयंती पर प्रियंका गांधी ने दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें वीर भूमि पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके पति, व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा और उनके बेटे रेहान वाड्रा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी श्रद्धांजलि अर्पित दी।मणिपुर में जबरन वसूली के लिए तीन उग्रवादी गिरफ्तार
पूर्वी इंफाल जिले में सुरक्षाबलों ने जबरन वसूली में संलिप्तता के आरोप में एक प्रतिबंधित संगठन के विभिन्न गुटों के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने कहा कि उनमें से दो को मंगलवार को पकड़ा गया, जबकि एक को 18 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एमएफएल गुट) के एक स्वयंभू ‘कॉर्पोरल’ को मंगलवार को वांगखेई स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय व्यक्ति घाटी क्षेत्र में आम लोगों से कथित तौर पर जबरन वसूली करता था। पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार को कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के 33 वर्षीय कार्यकर्ता को खुरई हेइकरू मखोंग में स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया।
यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आया
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना का जलस्तर बुधवार सुबह खतरे के निशान से नीचे आ गया और सरकार स्थिति पर करीब से नजर रख रही है। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि सुबह छह बजे पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 204.76 मीटर था जो खतरे के निशान से नीचे है। दिल्ली के लिए यमुना में खतरे का निशान 205.33 मीटर है। मंगलवार से नदी में जलस्तर कम होना शुरू हो गया था। उन्होंने कहा, ‘‘संतोष की बात है कि यमुना का जलस्तर अब खतरे के निशान से काफी नीचे है। जल निकासी की दर, आवक से अधिक बनी हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘आश्वस्त रहें, हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। हमारी निगरानी और प्रबंधन प्रणाली चौबीसों घंटे सक्रिय है तथा हर स्थिति पर गहन नजर रखी जा रही है।’’राजनीति में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
सीएम रेखा गुप्ता पर हमला विरोधियों की साज़िश है: मनजिंदर सिंह सिरसा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की हालत स्थिर: वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हुआ हमला
दिल्ली सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के दौरान एक हादसा हुआ। दिल्ली भाजपा ने कहा है कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। पुलिस जांच से मामले का खुलासा होगा। यहां पढ़ें पूरी खबरमुंबई बारिश : हार्बर लाइन पर लोकन ट्रेन सेवाएं 15 घंटे बाद बहाल
मुंबई में मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर 15 घंटे से अधिक समय बाद बुधवार तड़के तीन बजे लोकल ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी गयीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुंबई में भारी बारिश के बाद पटरियों के जलमग्न होने के कारण शहर की जीवनरेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाएं ठप हो गयी थीं। अधिकारियों ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित होने के एक दिन बाद बुधवार सुबह मुंबई में लोकल ट्रेन सहित सभी सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सामान्य रूप से बहाल हो गईं। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला के अनुसार, तड़के तीन बजे पटरियों से पानी कम होने के बाद हार्बर लाइन पर ट्रेन सेवाएं पूरी तरह से बहाल कर दी गईं। मंगलवार सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं। भारी बारिश के बाद पटरियों के जलमग्न होने के कारण मंगलवार दोपहर को रेलवे अधिकारियों को पहले हार्बर लाइन पर तथा बाद में मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर रेल परिचालन स्थगित करना पड़ा।दिल्ली में खतरे के निशान के पास बह रही यमुना
मुंबई में भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर भारी जलभराव
यूक्रेन की धरती पर कदम नहीं रखेंगे अमेरिकी सैनिक, सुरक्षा गारंटी पर व्हाइट हाउस ने किया स्पष्ट
रूस-यूक्रेन शांति वार्ता में डोनाल्ड ट्रंप के प्रयासों के बीच व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिकी सैनिक यूक्रेन की धरती पर कदम नहीं रखेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुरक्षा गारंटी के तहत यूक्रेन में अमेरिकी सैनिक भेजने से इनकार कर दिया है। लेविट ने अपनी प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि हालांकि, हवाई मार्ग सहित अन्य विकल्प खुले हैं। लेविट ने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यूक्रेन में अमेरिकी सैनिक जमीन पर नहीं होंगे, लेकिन हम निश्चित रूप से समन्वय में मदद कर सकते हैं और शायद अपने यूरोपीय सहयोगियों को सुरक्षा गारंटी के अन्य साधन भी प्रदान कर सकते हैं। राष्ट्रपति समझते हैं कि स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा गारंटी महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम को यूरोप में हमारे मित्रों के साथ समन्वय करने और यूक्रेन तथा रूस के साथ भी इन मामलों पर सहयोग और चर्चा जारी रखने का निर्देश दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबरयूएस वित्त मंत्री ने भारत पर रूसी तेल बेचकर मुनाफाखोरी करने का लगाया आरोप
रूस से तेल खरीद को लेकर अमेरिका का दोगलापन फिर सामने आया है। अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भारत पर रूसी तेल को फिर से बेचकर मुनाफाखोरी करने का आरोप लगाया, लेकिन ऐसा ही करने पर चीन को बख्श दिया। यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर कुल 50 प्रतिशत शुल्क लगा दिया है, जिसके बाद भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव बढ़ गया है। इसमें रूसी तेल की खरीद पर 25 प्रतिशत शुल्क भी शामिल है, जो 27 अगस्त से लागू होगा। यहां पढ़ें पूरी खबररिकॉर्डतोड़ बारिश से मुंबई का हाल-बेहाल, आज भी जारी हुआ रेड अलर्ट
वो शहर जिसके लिए कभी न सोने वाला कहा जाता वह पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ गया है। कारण है वहां हो रही मूसलाधार बारिश। मुंबई में तीन दिनों से भारी बारिश का दौर चल रहा है। मंगलवार को मुंबई में लगभग 300 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर की रफ्तार पूरी तरह से थम गई है। आज भी बरसात का यह सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। भारी बारिश की वजह से स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं, सरकारी और अर्ध-सरकारी दफ्तरों को भी एहतियातन बंद रखा गया है। यहां पढ़ें पूरी खबरदिल्ली के दो स्कूलों में फिर से बम की धमकी
दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को बम की धमकी मिली है। बुधवार को मालवीय नगर और नजफगढ़ के स्कूलों में धमकी भरा ई-मेल मिला है। यहां पढ़ें पूरी खबरयूक्रेन की रक्षा के लिए अमेरिकी सैनिक नहीं भेजे जाएंगे: ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि रूस के खिलाफ यूक्रेन की रक्षा में मदद के लिए अमेरिकी सैनिकों को नहीं भेजा जाएगा। ट्रंप ने एक टीवी साक्षात्कार में यह भी कहा कि ‘नाटो’ में शामिल होने और रूस से क्रीमिया प्रायद्वीप को पुनः प्राप्त करने की यूक्रेन की उम्मीदें पूरी होना ‘‘असंभव’’ हैं। ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में ट्रंप, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और अन्य यूरोपीय नेताओं के बीच सोमवार को एक लंबी बैठक हुई। पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए ट्रंप ने जेलेंस्की द्वारा मांगी गई सुरक्षा गारंटी के तहत यूक्रेन की रक्षा के लिए यूरोपीय नेतृत्व वाले प्रयास में भाग लेने के लिए अमेरिकी सैनिकों को भेजने की संभावना से इनकार नहीं किया था।किश्तवाड़ बादल हादसा: दो शव बरामद, मृतकों की संख्या 65 हुई
जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के चिशोती गांव में बादल फटने की घटना के बाद से संचालित बचाव एवं राहत अभियान के छठे दिन दो शव बरामद किए गए जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मौसम में सुधार के बाद तेज किए गए तलाश अभियान के बीच मंगलवार सुबह बचावकर्मियों ने एक क्षतविक्षत शव बरामद किया।अधिकारियों ने बताया कि दिन में एक अलग स्थान से एक और शव तथा शरीर के दो अंग बरामद किए गए।
महाराष्ट्र: नांदेड़ में बाढ़ में बहकर तीन लोगों की मौत, एक लापता
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में मंगलवार तड़के भारी बारिश के बाद बाढ़ग्रस्त सड़क पर बह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक लापता हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि मुखेड़-उदगीर रोड पर देर रात करीब एक बजकर 40 मिनट पर हुई इस घटना में तीन अन्य लोगों को बचा लिया गया। भारी बारिश ने जिले में कहर बरपाया है।
मुंबई में फंसी दो मोनोरेल ट्रेन से 700 से अधिक यात्रियों को निकाला गया
मुंबई में फंसी दो मोनोरेल ट्रेन से 700 से अधिक यात्रियों को निकाला गया। मैसूर कॉलोनी और भक्ति पार्क के बीच एक मोनोरेल ट्रेन में फंसे 582 यात्रियों को बचाया गया। वहीं एक अन्य मोनोरेल ट्रेन से 200 से यात्रियों को निकाला गया।मौसम की मार झेल रहे हिमाचल में भूकंप का डबल अटैक, 3.3 और 4 तीव्रता से हिला चंबा
मौसम की मार झेल रहे हिमाचल प्रदेश में आज भूकंप के दो झटके महसूस हुए। बुधवार तड़के चंबा जिले में 10 किमी और 20 किमी की गहराई में भूकंप आए। पहला भूकंप 3.3 तीव्रता का आया और दूसरे भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 मापी गई। हालांकि अभी तक इसमें किसी नुकसान की सूचना नहीं है।डेंगू और मलेरिया को लेकर केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को जारी की एडवाइजरी; 20 दिनों में एक्शन प्लान बनाने का निर्देश
राहुल गांधी की सुरक्षा पर सीआरपीएफ़ प्रमुख का पत्र, कांग्रेस ने उठाए सवाल
कश्मीर के सेब अब सीधे दिल्ली के बाजार तक...,रेलवे की कश्मीरी सेब के लिए शुरू हुई 'स्पेशल ट्रेन सेवा'
Sonia Gandhi News: सोनिया गांधी को राऊज एवेन्यू कोर्ट से इस मामले में मिली बड़ी राहत
दिल्ली से काठमांडू जा रहे विमान में लगी आग, पायलट ने सूझबूझ से लिया काम; वापस लौटी फ्लाइट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited