देश

उत्तर भारत में जारी है बादलों का कहर, कश्मीर शेष भारत से कटा; सिसक रहे हैं राजधानी दिल्ली सहित कई शहर

Extreme Weather: लगातार और मूसलाधार बारिश ने गुरुवार को भी उत्तरी राज्यों को प्रभावित किया। हिमाचल प्रदेश मानसून की शुरुआत से ही प्राकृतिक आपदा की चपेट में है और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली भी प्रभावित हुई है। कुल्लू के उपायुक्त तोरुल एस रविश ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से जारी बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ।

FollowGoogleNewsIcon

Extreme Weather: लगातार और मूसलाधार बारिश ने गुरुवार को भी उत्तरी राज्यों को प्रभावित किया। हिमाचल प्रदेश मानसून की शुरुआत से ही प्राकृतिक आपदा की चपेट में है और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली भी प्रभावित हुई है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति के कारण शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं, सामान्य जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और व्यापार ठप हो गया है।

बारिश का ताड़व जारी (फोटो साभार: AP)

अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िले में भूस्खलन के कारण दो मकान ढह गए, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह लोग मलबे में दब गए। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की एक टीम ने एक महिला समेत तीन लोगों को मलबे में से निकाला और एक शव बरामद किया। कुल्लू के उपायुक्त तोरुल एस रविश ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से जारी बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ। उनके मुताबिक, अखाड़ा बाज़ार क्षेत्र में मलबे के नीचे दबे छह लोगों की तलाश जारी है, तीन लोगों को निकाल लिया गया है और एक शव बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि बारिश से बचाव कार्य में बाधा आ रही है।

हिमाचल में बारिश का येलो अलर्ट

हिमाचल के राज्य आपात परिचालन केंद्र (SEOC) के अनुसार, राज्य में कुल 1,292 सड़कें बंद हैं जिनमें से 294 मंडी, 226 कुल्लू, 216 शिमला, 204 चंबा और 91 सिरमौर ज़िले में हैं। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार और शनिवार को राज्य के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन और बिजली कड़कने के साथ बारिश की आशंका को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। हिमाचल में अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं और सड़क हादसों में कम से कम 343 लोगों की मौत हो चुकी है और 43 लोग लापता हैं।

End Of Feed