Throwback: आधी रात को घर की छत पर इस वजह से फूट-फूटकर रो रहे थे राजेश खन्ना, चीखें सुनकर डिंपल कपाड़िया की हालत हुई थी खराब

​राजेश खन्ना ने अपने जमाने में बॉलीवुड सिनेमा को कई हिट फिल्में दी थी। एक्टर की फिल्में देखना लोग आज भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं। आज हम आपको ​राजेश खन्ना से जुड़ा एक किस्सा बताने वाले हैं। एक बार एक्टर अपनी छत पर जाकर जोर-जोर से रोने लगे थे। आइए जानते हैं कि इसके पीछे का क्या कारण था।

01 / 08
Share

Throwback: आधी रात को घर की छत पर इस वजह से फूट-फूटकर रो रहे थे राजेश खन्ना, चीखें सुनकर डिंपल कपाड़िया की हालत हुई थी खराब

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की शादी 27 मार्च 1973 को हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने शादी आर्य समाज में रीति-रिवाज के अनुसार की थी। शाम को होटल होराइजन जूही में भव्य रिसेप्शन भी रखा गया था। वही शादी के दौरान डिंपल कपाड़िया की उम्र 16 साल की थीं, जबकि राजेश खन्ना लगभग 30 साल के साल के थे। आज हम आपको राजेश खन्ना से जुड़ा एक किस्सा बताने वाले हैं। आइए जानते हैं कि क्या है ये किस्सा।

02 / 08
Photo : INSTAGRAM

16 साल की उम्र में हुई थी शादी

1972 में राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की शादी हुई। शादी के दौरान राजेश खन्ना की उम्र 31 साल, जबकि डिंपल की उम्र महज 16 साल थी।

03 / 08
Photo : INSTAGRAM

ज्यादा समय तक नहीं चली शादी

राजेश और डिंपल की मैरिड लाइफ ज्यादा समय तक नहीं चली। बच्चों के होने के बाद वे अलग हो गए लेकिन कपल ने कभी तलाक नहीं लिया।

04 / 08
Photo : INSTAGRAM

​लगातार 17 हिट फिल्में​

एक जमाने में राजेश खन्ना ने सिनेमा को अपने कब्जे में कर लिया था। एक्टर ने एक साथ लगातार 17 हिट फिल्में दी थी, लेकिन करियर में एक समय ऐसा भी आया जब एक्टर की लगातार 7 फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी, जिसके बाद एक्टर काफी ज्यादा निराश हो गए थे।

05 / 08
Photo : INSTAGRAM

क्या था किस्सा

एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि एक रात जमकर बारिश हो रही थी और हर तरफ अंधेरा ही अंधेरा था और वो छत पर भगवान की ओर देखकर चिल्लाने लगे कि ईश्वर इतना भी कठोर इम्तिहान ना लें कि तुझसे मेरा भरोसा ही उठ जाए।

06 / 08
Photo : INSTAGRAM

पत्नी की हालत हुई थी खराब

एक्टर की आवाजें और चीख सुनकर उनकी पत्नी डिंपल कपाड़िया भागते हुए छत पर आ गई थी। किसी तरह स्टाफ संग मिलकर एक्ट्रेस ने राजेश खन्ना को संभाला।

07 / 08
Photo : INSTAGRAM

​शापित और भूतिया बंगला​

कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि राजेश खन्ना को अपने बंगले आशीर्वाद की वजह से अपने करियर में गिरावट का सामना करना पड़ा था, जिसे शापित और भूतिया माना जाता है।

08 / 08
Photo : INSTAGRAM

​असफल करियर​

ऐसा माना जाता है कि जो भी यहां रहता था, उसे नुकसान, कर्ज, असफल करियर और बर्बाद शादी का सामना करना पड़ता था।