यहां मनाया जाता है मच्छरों का त्योहार, लोगों में रहती है खून पिलाने की होड़

इस दुनिया में तरह-तरह के लोग रहते हैं और उन सभी लोगों के रीति-रिवाज, त्योहार और परंपराएं भी काफी हद तक अलग हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही एक अनोखी परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं।

01 / 06
Share

मच्छरों का त्योहार

वैसे तो इस संसार में कई तरह के त्योहार मनाए जाते हैं। लेकिन एक देश ऐसा भी है जो मच्छरों का त्योहार मनाता है और इस त्योहार में लोग खुद को मच्छरों के हवाले कर देते हैं।

02 / 06
Photo : IStock

यहां मनाया जाता है मच्छरों का त्योहार

बता दें कि, ये त्योहार रूस के बेरेज्निकी शहर में मनाया जाता है। इस त्योहार में लोग खुद को मच्छरों से कटवाते हैं और खुद को सबसे ज्यादा मच्छरों से कटवाने वाले को "सबसे स्वादिष्ट लड़की" का खिताब दिया जाता है।

03 / 06
Photo : IStock

3 दिनों तक मनाया जाता है यह त्योहार

मच्छरों के इस उत्सव में इस शहर के लोग एक प्रतियोगिता आयोजित करते हैं, जहां महिलाएं शॉर्ट्स और बनियान पहनकर खड़ी होती हैं। लोग यहां एक स्थानीय तालाब के पास इकट्ठा होते हैं और 3 दिनों तक खून चूसने वाले मच्छरों का यह त्योहार मनाते हैं। 'सबसे टेस्टी लड़की' के चुनाव की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली लड़कियों को तालाब में 20 मिनट तक खड़ा होना पड़ता है।

04 / 06
Photo : IStock

20 अगस्त को मनाया जाता है विश्व मच्छर दिवस

वैसे तो पूरी दुनिया में "विश्व मच्छर दिवस" 20 अगस्त को मनाया जाता है और इसे मच्छरों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। लेकिन रूस के इस शहर में लोग खुद को मच्छरों से कटवाकर मच्छरों का यह त्यौहार मनाते हैं।

05 / 06
Photo : IStock

मच्छरों से होने वाली बीमारियों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना इसका उद्देश्य

भारत में भी 20 अगस्त को "विश्व मच्छर दिवस" मनाया जाता है, जो मच्छरों के प्रति जागरूकता फैलाने का दिन है। इसे मच्छरों से होने वाली बीमारियों और समस्याओं के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

06 / 06
Photo : IStock

क्यों मनाया जाता है विश्व मच्छर दिवस

विश्व मच्छर दिवस ब्रिटिश डॉक्‍टर सर रोनाल्‍ड रॉस की 1897 में की गई खोज के लिए मनाया जाता है। इस खोज में उन्होंने पाया कि मलेरिया मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है।