Jitiya Vrat 2025 Date Time (जितिया व्रत कब है 2025 में ) LIVE: कब है जितिया व्रत? किस दिन किया जाएगा नहाय-खाए, कब होगा पारण? पूजा विधि से कथा तक, जानें सबकुछ
Jitiya Vrat 2025 Date Time, Jitiya Vrat kab hai, Vrat katha, Puja Vidhi, Samagri List Hindi Mein LIVE Updates: हर साल आश्विम महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जितिया का व्रत रखा जाता है। इसे जीवित्पुत्रिका व्रत भी कहते हैं। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु और बेहतर स्वास्थ के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। ये व्रत खासतौर से यूपी, बिहार, झारखंड और नेपाल में किया जाता है। यहां से आप जान सकते हैं कि साल 2025 में जितिया व्रत किस दिन रखा जाएगा। साथ ही यहां जितिया व्रत की पूजा विधि, मंत्र, कथा, आरती के साथ पारण के समय के बारे में भी विस्तार में बताया गया है।

Jitiya Vrat 2025 Date Time (जितिया व्रत कब है 2025 में ) LIVE: कब है जितिया व्रत? किस दिन किया जाएगा नहाय-खाए, कब होगा पारण? पूजा विधि से कथा तक, जानें सबकुछ
Jitiya Vrat 2025 Date Time (जितिया व्रत कब है 2025 में ) Jitiya Vrat kab hai, Vrat katha, Puja Vidhi (kahani), Samagri List Hindi Mein LIVE Updates: जितिया या जिउतिया व्रत का त्योहार महाभारत काल से मनाया जाता रहा है, इसका उल्लेख शास्त्रों में भी है। जितिया यानी जीवित्पुत्रिका व्रत हर वर्ष आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। इस साल ये खास व्रत 14 सितंबर के दिन है। इस व्रत में सुहागिन महिलाएं अपनी संतान के दीर्घायु और निरोग रहने के लिए निर्जला उपवास रखती हैं, एक साथ जीमूतवाहन भगवान की पूजा करती हैं और चील और सियारिन की कहानी सुनती हैं। सुहागिन महिलाएं अपने बच्चों के नाम पर रक्षा धागा में बांध कर कौड़ी भी पहनती हैं। जितने पुत्र होते हैं उतनी कौड़ियों महिलाएं अपने गले में धारण करती हैं। यह पुत्र के नाम की कौड़ी होती है जिसे महिलाएं कम से कम सवा महीने लगातार पहने रहती हैं। इसके बाद इसे उतार कर जहां गहने आदि रखे जाते है वहां या मंदिर में रख दिया जाता है। अब इस साल जितिया का व्रत कैसे रखा जाता है, इसकी पूजा में क्या-क्या सामान लगता है और इसके क्या नियम हैं ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां जितिया व्रत की विधि के अलावा कथा, मंत्र और आरती भी दी गई है।
Jitiya Vrat 2025 Date Time (जितिया व्रत कब है 2025 में ) LIVE: 13 या 14 सितंबर, कब है जितिया व्रत?
साल 2025 में 14 सितंबर को सुबह 08 बजकर 41 मिनट तक सप्तमी है, उसके बाद अष्टमी तिथि शुरू हो रही है। सप्तमी युक्त अष्टमी तिथि 14 सितंबर रहने की वजह से 14 सितंबर, रविवार को ही जितिया का व्रत रखा जाएगा।Jitiya Vrat Date, Time (जितिया व्रत कब है 2025 में) LIVE: जितिया व्रत में नहाय खाय कब होगा
जितिया व्रत में नहाय खाय13 सितंबर को होगा।Jitiya Vrat Date, Time (जितिया व्रत कब है 2025 में) LIVE: जीवित्पुत्रिका व्रत कथा
एक पौराणिक कथा के अनुसार, महाभारत युद्ध के समय अश्वत्थामा अपने पिता की मौत से काफी विचलित हो गया था। उसे पांडवों पर काफी गुस्सा आ रहा था। उसने अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए रात को सो रहे द्रौपदी के पांच बेटों को 5 पांडव समझकर मार डाला। इतना ही नहीं उसनें अभिमन्यु की पत्नी के गर्भ में पल रही संतान को भी मार डाला। तब श्री कृष्ण ने अपनी दिव्य शक्ति से अभिमन्यु की पत्नी के गर्भ में मौजूद मृत संतान को फिर से जीवित कर दिया। इस संतान का नाम जीवित्पुत्रिका रखा गया। आगे जाकर जीवित्पुत्रिका ही राजा परीक्षित के नाम से मशहूर हुए। कहते हैं तभी से महिलाएं अपने संतान की लंबी उम्र के लिए जीवित्पुत्रिका का व्रत करने लगीं।Jitiya Vrat Date, Time (जितिया व्रत कब है 2025 में) LIVE: जितिया व्रत पूजा मंत्र
कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।सदा बसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि।।
Jitiya Vrat Date, Time (जितिया व्रत कब है 2025 में) LIVE: जितिया व्रत सामग्री लिस्ट
- कुश (जीमूतवाहन की प्रतिमा बनाने के लिए)
- गाय का गोबर (चील व सियारिन बनाने के लिए)
- अक्षत यानि चावल
- पेड़ा
- दूर्वा की माला
- पान और सुपारी
- लौंग और इलायची
- श्रृंगार का सामान
- सिंदूर पुष्प
- गांठ का धागा
- धूप-दीप
- मिठाई
- फल
- फूल
- बांस के पत्ते
- सरसों का तेल
Jitiya Vrat Date, Time (जितिया व्रत कब है 2025 में) LIVE: जीवित्पुत्रिका व्रत का महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जीवित्पुत्रिका व्रत विवाहित महिलाएं पुत्र प्राप्ति और दीर्घायु के लिए रखती हैं। इस दिन लोग 24 घंटे का उपवास रखते हैं और कुछ भी नहीं खाते-पीते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो महिलाएं यह व्रत रखती हैं उनके बच्चे जीवन में बहुत तरक्की करते हैं। इसके अलावा, वे लंबे समय तक जीवित भी रहते हैं।Jitiya Vrat Date, Time (जितिया व्रत कब है 2025 में) LIVE: जितिया व्रत विधि
मान्यताओं के अनुसार जितिया व्रत के दिन भगवान जीमूतवाहन भगवान की पूजा की जाती है। इस दिन प्रदोष काल में पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। सुबह उठकर स्नान करने के बाद महिलाएं साफ कपड़े पहनती हैं और व्रत रखती हैं। पूजा के लिए कुशी से बनी भगवान जीमूतवाहन की मूर्ति को एक चौकी पर स्थापित किया जाता है। धूप, दीप, फल, फूल आदि। भगवान को अर्पित किये जाते हैं। इसके अलावा, सियारों और चील की मूर्ति को गाय के गोबर से लीपा जाता है और फिर मूर्ति पर लाल सिन्दूर लगाया जाता है। जितिया व्रत पूजा करने के बाद भगवान जीमूतवाहन और जितिया व्रत की कथा सुनी जाती है।Jitiya Vrat Date Time (जितिया व्रत कब है 2025 में) LIVE: साल 2025 में कब है जितिया व्रत
साल 2025 में 14 सितंबर, रविवार के दिन जितिया व्रत रखा जाएगा।
Surya Grahan 2025: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब है? नोट करें सूतक काल का समय, जानें क्या ग्रहण भारत में दिखेगा?

Vighnaraja Sankashti Chaturthi Vrat Katha: विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी व्रत कथा, इस कथा को सुनने मात्र से मिलता है गणपति जी का आशीर्वाद

आश्विन 2025 की गणेश चतुर्थी आज, यहां से जानें विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के शुभ योग

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के दिन बन रहे ये शुभ संयोग, आज के पंचांग से जानें पूजन-व्रत के मुहूर्त और राहुकाल का समय

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी 2025 आज, ये खास उपाय दूर करेगा संकट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited