अध्यात्म

Pitru Paksha 2025 Dates: पितृ पक्ष कब है? प्रतिपदा से सर्वपितृ अमावस्या तक का पूरा श्राद्ध कैलेंडर

पूर्वजों के सम्मान, शांति एवं समृद्धि के साथ ही उनका आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु पितृ पक्ष एक पवित्र अवधि है। पितृ पक्ष श्राद्ध, पिंडदान और तर्पण जैसे अनुष्ठानों के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि पितृ पक्ष के दौरान पूर्वज अपने जीवित वंशजों से तर्पण प्राप्त करने के लिए पृथ्वी पर आते हैं।

FollowGoogleNewsIcon

Pitru Paksha 2025 Dates: पितृ पक्ष का पर्व अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए अनुष्ठान करने का सबसे शुभ समय माना जाता है। यह पर्व कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है, जिसे प्रतिपदा श्राद्ध कहा जाता है। पितृ पक्ष का समापन कृष्ण अमावस्या पर होता है, जिसे सर्व पितृ अमावस्या के नाम से जाना जाता है।

Pitru Paksha 2025 Dates

पितृ पक्ष की अवधि चंद्रमा की तिथियों के अनुसार 14, 15 या 16 दिनों की होती है, हालांकि पारंपरिक रूप से इसे 15 तिथियों (चंद्र दिवस) का माना जाता है। इस दौरान लोग श्राद्ध, पिंड दान, ब्राह्मण भोज, पंचबली अनुष्ठान आदि करते हैं, ताकि उनके पूर्वजों की आत्मा को शांति मिल सके। यह समय पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए भी सबसे अनुकूल माना जाता है।

पितृ पक्ष कब शुरू होगा?

End Of Feed