अध्यात्म

Weekly Horoscope (31 August To 6 September 2025): सितंबर के पहले सप्ताह इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, जॉब में होगी उन्नति, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope (31 August To 6 September 2025): इस सप्ताह के राशिफल के अनुसार, मेष राशि का मंगलवार के बाद का समय प्रगति का है। मिथुन राशि के भी जाँब में उन्नति है। सिंह राशि वाले इस सप्ताह किसी विशेष सरकारी कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। वृश्चिक राशि वालों के लिए बुधवार के बाद का समय जाँब के लिए बेहतर है।

FollowGoogleNewsIcon

Weekly Horoscope (31 August To 6 September 2025): सितंबर के पहले सप्ताह में मेष, मिथुन, कर्क, कन्या काशि के लिए सफलता के नए रास्ते खुलने वाले हैं। वहीं, वृष राशि वाले जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। सिंह राशि वाले पिता का प्रतिदिन आशीर्वाद लें। मीन राशि के जातकों का सप्ताह के अंतिम दो दिनों में स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल यहां-

साप्ताहिक राशिफल 31 अगस्त से 06 सितम्बर 2025 (pic credit: canva)

साप्ताहिक राशिफल 31 अगस्त से 06 सितम्बर 2025 तक-

मेष

इस सप्ताह जाँब में प्रगति के साथ आय प्राप्ति के नए स्रोत भी बनेंगे। मंगलवार के बाद का समय प्रगति का है। गुरुवार से शुक्रवार तक वाहन ले सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।छात्र सफल रहेंगे।लाल व पीला रंग शुभ है। दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें।

वृष

इस सप्ताह आप अपने व्यवसाय को विस्तार दे सकते हैं। जाँब को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय में मंगलवार के बाद लाभ होगा। शुक्रवार के बाद जाँब चेंज की पूरी योजना बन जाएगी। नीला रंग शुभ है।श्री सूक्त पढ़ते रहें।

End Of Feed