LIVE

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 4th Test Highlight: अहमदाबाद टेस्ट हुआ ड्रॉ, भारत ने 2-1 से किया सीरीज पर कब्जा

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 4th Test Highlight: अहमदाबाद टेस्ट हुआ ड्रॉ, भारत ने 2-1 से किया सीरीज पर कब्जा

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 4th Test Highlight: अहमदाबाद टेस्ट हुआ ड्रॉ, भारत ने 2-1 से किया सीरीज पर कब्जा

India vs Australia 4th Test Highlight (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच हाईलाइट्स): बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हो गया है। मैच के 5वें दिन ऑस्ट्रेलिया का स्कोर जब 2 विकेट के नुकसान पर 175 रन था, तब दोनों कप्तानों की आपसी सहमति से मैच ड्रॉ करने का फैसला ले लिया गया। इसके साथ ही भारत ने 2-1 से बॉर्डर-गावस्कर सीरीज पर कब्जा कर लिया। यह बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में भारत की लगातार चौथी जीत है। भारत ने दिल्ली टेस्ट पारी और 132 रन से जीता था, जबकि नागपुर में उसने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। इंदौर में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से हराकर सीरीज में वापसी की थी।

Mar 13, 2023 | 04:12 PM IST

ड्रॉ पर खत्म हुआ अहमदाबाद टेस्ट

Mar 13, 2023 | 03:31 PM IST

भारत ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा

अहमदाबाद टेस्ट ड्रॉ हो गया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है। यह लागातर चौथा मौका है जब टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज जीती है।
Mar 13, 2023 | 03:15 PM IST

मैच में पहली बार गेंदबाजी कर रहे हैं गिल

शुभमन गिल ने अहमबदाबाद टेस्ट में पहली बार गेंदबाजी की। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 83 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
Mar 13, 2023 | 02:14 PM IST

टी ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 158/2

ऑस्ट्रेलिया ने चाय काल तक 67 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
Mar 13, 2023 | 01:56 PM IST

ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका

ऑस्ट्रेलिया ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। ट्रेविस हेड 90 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हो गए हैं।
Mar 13, 2023 | 01:52 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के 150 रन पूरे

ऑस्ट्रेलिया ने ने दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए हैं। लाबुशेन ने शानदार अर्धशतक लगाया।
Mar 13, 2023 | 01:42 PM IST

ऑस्ट्रेलिया ने 50 से ज्यादा रन की बढ़त हासिल कर ली

लाबुशेन और हेड ने दूसरे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने 50 से ज्यादा रन की बढ़त हासिल कर ली।
Mar 13, 2023 | 12:57 PM IST

लाबुशेन और हेड के बीच शतकीय साझेदारी

लाबुशेन और हेड ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। पहला विकेट 14 रन के स्कोर पर गिरा था।
Mar 13, 2023 | 11:00 AM IST

लाबुशेन और हेड के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

लाबुशेन और हेड के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी, 14 रन के स्कोर पर गिरा था कुह्नमेन का विकेट।
Mar 13, 2023 | 10:05 AM IST

अश्विन ने दिलाई पहली सफलता

Mar 13, 2023 | 09:33 AM IST

आखिरी दिन के पहले सेशन का खेल शुरू

अश्विन ने की है 5वें दिन गेंदबाजी की शुरुआत।
Mar 13, 2023 | 09:28 AM IST

केएस भरत ने दी ऊपर बल्लेबाजी करने पर प्रतिक्रिया

केएस भरत ने ऊपर बल्लेबाजी करने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नेशनल टीम में जब आप खेलते हैं तो किसी भी जिम्मेदारी के लिए आपको तैयार रहना चाहिए।
Mar 13, 2023 | 09:16 AM IST

5वें दिन की पिच रिपोर्ट

5वें दिन पिच रिपोर्ट की बात करें तो गेंद टर्न कर सकती है और यह भारतीय स्पिन गेंदबाजों के लिए अच्छा संकेत है।
Mar 13, 2023 | 08:09 AM IST

रोमांचक होगा अहमदाबाद टेस्ट का 5वां दिन

अहमदाबाद का 5वां दिन रोचक होने की उम्मीद है।
Mar 13, 2023 | 08:08 AM IST

क्या 5वें दिन जडेजा और अश्निन की जोड़ी करेगी कमाल

ऑस्ट्रेलिया, टीम इंडिया के 571 रन के जवाब में अब भी 88 रन पीछे है। अहमदाबाद टेस्ट के 5वें दिन होगा कमाल या फिर बचा ले जाएगी ऑस्ट्रेलिया टीम अहमदाबाद टेस्ट।
Mar 12, 2023 | 05:12 PM IST

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3/0

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी नुकसान के 3 रन बना लिए हैं। भारत की पहली पारी 571 रन के जवाब में वह अब भी 88 रन पीछे है। 5वां दिन दोनों टीमों के लिए बेहद खास रहने वाला है।
Mar 12, 2023 | 04:50 PM IST

दोनों छोर से स्पिन अटैक

भारत ने दोनों छोर से स्पिन अटैक लगा दिया है। टीम की कोशिश होगी कि आज कम से कम 2 विकेट हासिल किए जाएं।
Mar 12, 2023 | 04:47 PM IST

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी शुरू

ट्रेविस हेड और कुह्नमेन ने की है पारी की शुरुआत।
Mar 12, 2023 | 04:41 PM IST

8 ओवर बल्लेबाजी करेगा ऑस्ट्रेलिया

आज के दिन ऑस्ट्रेलिया को 8 ओवर की बल्लेबाजी करनी होगी।
Mar 12, 2023 | 04:40 PM IST

भारत की पारी 571 रन पर सिमटी

भारत ने पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 91 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है।
Mar 12, 2023 | 04:24 PM IST

बिना खाता खोले आउट हुए उमेश यादव

भारत ने अपना 8वां विकेट गंवा दिया है। उमेश यादव बिना कोई रन बनाए आउट हो गए हैं। मैदान पर आखिरी जोड़ी मौजूद है क्योंकि श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने नहीं उतरेंगे।
Mar 12, 2023 | 04:18 PM IST

भारत ने गंवाया अश्विन का विकेट

भारत ने अश्विन के रूप में अपना 7वां विकेट गंवा दिया है। टीम इंडिया ने अब तक 88 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
Mar 12, 2023 | 03:54 PM IST

मिचेल स्टार्क ने तोड़ी अक्षर-कोहली की साझेदारी

मिचेल स्टार्क ने 79 रन के निजी स्कोर पर अक्षर पटेल को बोल्ड कर दिया है। इसके साथ ही कोहली के साथ छठे विकेट के लिए उनकी 162 रन की साझेदारी का अंत हो गया है।
Mar 12, 2023 | 03:21 PM IST

अक्षर पटेल ने जड़ा अर्धशतक

अक्षर पटेल ने भी जड़ा अर्धशतक, 98 गेंद पर पूरा किया अर्धशतक।
Mar 12, 2023 | 03:08 PM IST

कोहली के 150 रन पूरे

Mar 12, 2023 | 03:02 PM IST

विराट और अक्षर के बीच शतकीय साझेदारी

विराट कोहली और अक्षर पटेल ने छठे विकेट के लिए 100 रन जोड़ लिए हैं। टीम इंडिया अब 500 के स्कोर को पार कर चुकी है।
Mar 12, 2023 | 02:54 PM IST

टीम इंडिया ने अहमदाबाद टेस्ट में ली बढ़त

टीम इंडिया ने अहमदाबाद टेस्ट में बढ़त हासिल कर ली है। विराट कोहली 144 जबकि अक्षर पटेल 43 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Ind vs Aus Live Score: 491/5

Mar 12, 2023 | 02:45 PM IST

टीम इंडिया ने की ऑस्ट्रेलिया के स्कोर की बराबरी

टीम इंडिया ने 160.4 ओवर में ऑस्ट्रेलिया के 480 रन के स्कोर की बराबरी कर ली है।
Mar 12, 2023 | 02:38 PM IST

आखिरी सेशन का खेल शुरू

आखिरी सेशन का खेल शुरू, क्या टीम इंडिया आज पूरे दिन बल्लेबाजी करेगा या फिर कुछ लीड लेकर दोबारा ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी करने का मौका देगी।
Mar 12, 2023 | 02:14 PM IST

टी ब्रेक तक भारत का स्कोर 472/5

अक्षर पटेल और विराट कोहली मैदान पर मौजूद। टी ब्रेक तक भारत, ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी से केवल 8 रन दूर।
Mar 12, 2023 | 01:53 PM IST

भारत के 450 रन पूरे

भारत के 450 रन पूरे, कोहली और अक्षर कर रहे हैं बल्लेबाजी।
Mar 12, 2023 | 01:35 PM IST

अक्षर पटेल और विराट के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

अक्षर पटेल और विराट कोहली ने छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है।
Mar 12, 2023 | 12:50 PM IST

टीम इंडिया के 400 रन पूरे

किंग कोहली के शतक के बाद टीम इंडिया ने अपने 400 रन पूरे कर लिए हैं। अब वह ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी की तुलना में केवल 80 रन दूर है।
Mar 12, 2023 | 12:45 PM IST

अहमदाबाद में किंग कोहली का जलवा

अहमदाबाद टेस्ट में विराट कोहली ने 241 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी इस पारी में केवल 5 चौके लगाए।
Mar 12, 2023 | 12:43 PM IST

विराट ने जड़ा 75वां अंतरराष्ट्रीय शतक

विराट कोहली ने दूर किया शतकों का सूखा। जड़ दिया अंतरराष्ट्रीय करियर का 75वां शतक
Mar 12, 2023 | 12:36 PM IST

भारत को लगा 5वां झटका

भारत ने अपना 5वां विकेट गंवा दिया है। केएस भरत 44 रन बनाकर लॉयन की गेंद पर आउट हुए।
Mar 12, 2023 | 12:27 PM IST

2019 के बाद यह विराट का सर्वाधिक स्कोर

2019 के बाद विराट कोहली ने टेस्ट में अपना सर्वाधिक स्कोर बना लिया है। वह 93 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Mar 12, 2023 | 12:26 PM IST

ग्रीन के ओवर में बने 21 रन

ग्रीन ने इस ओवर में 21 रन खर्च किए जो भारत के लिए बेहतरीन रहा। उन्होंने इस ओवर में 2 छक्के और 1 चौका खाया।
Mar 12, 2023 | 12:23 PM IST

ग्रीन के ओवर में भरत का बैक टू बैक सिक्स

केएस भरत ने लंच के बाद विस्फोटक शुरुआत की है। उन्होंने ग्रीन के ओवर में 2 बैक टू बैक छक्के और चौके लगाए।
Mar 12, 2023 | 12:22 PM IST

केएस भरत और कोहली के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

केएस भरत और विराट कोहली के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी। अच्छी लय में नजर आ रहे हैं भरत।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited