क्रिकेट

Womens World Cup 2025: महिला विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान, फातिमा सना करेंगी कप्तानी

Pakistan Women's World Cup 2025 Squad: 30 सितंबर 2025 से खेले जाने वाले महिला विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम ने भी अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान जहां एक बार फिर से फातिमा सना के पास है वहीं दूसरी ओर कई युवा चेहरों को भी मौका दिया गया है।

FollowGoogleNewsIcon

Pakistan Women's World Cup 2025 Squad: हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ टी20 मैच के जरिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाली युवा बल्लेबाज इमन फातिमा को पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। यह टीम भारत और श्रीलंका में होने वाले आईसीसी महिला विश्व कप में हिस्सा लेगी। इमन ने मई महीने में पाकिस्तान के राष्ट्रीय टी20 टूर्नामेंट में भी शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उनका चयन तय माना जा रहा था।

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम (फोटो- ICC)

पहली बार विश्व कप खेलने का मौका

इमन के अलावा कई और खिलाड़ियों को भी पहली बार विश्व कप खेलने का अवसर मिलेगा। इनमें नतालिया परवेज , रमीन शमीम, सदफ शमास , सादिया इकबाल, शवाल जुल्फिकार और सईदा आरूब शाह के नाम शामिल हैं।आरूब शाह, शवाल जुल्फिकार और इमन फातिमा ने साल 2023 में अंडर-19 टी20 विश्व कप में भी पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था।

पहली बार कप्तान होंगी फातिमा सना

पाकिस्तान टीम की कमान 23 वर्षीय ऑलराउंडर फातिमा सना को सौंपी गई है। वे पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी करेंगी। पिछली बार भी सना विश्व कप में पाकिस्तान के लिए खेल चुकी थीं, लेकिन इस बार उनकी जिम्मेदारी और बड़ी होगी क्योंकि उन्हें नेतृत्व का अनुभव भी मिलेगा। टूर्नामेंट का आयोजन 30 सितंबर से दो नवंबर 2025 तक होना है।

End Of Feed