The Chase का धांसू टीजर हुआ रिलीज, एक्शन अवतार में नजर आए धोनी

एम.एस. धोनी और आर. माधवन की 'द चेज' का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर में एम.एस. धोनी और आर. माधवन एक्शन अवतार में नजर आए। टीजर से कई एक्शन सीन्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। एम.एस. धोनी और आर. माधवन 'द चेज' में टास्क फोर्स ऑफिसर के रोल में नजर आ रहे हैं। धोनी के इस नए अवतार को फैंस काफी पसंद रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक ये खुलासा नहीं हुआ है कि एम.एस. धोनी और आर. माधवन की 'द चेज' फिल्म है या सीरीज।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited