Economic Survey: आर्थिक सर्वे क्या है, जानिए इसका महत्व और इतिहास, इस बार पेश होगा या नहीं?

बजट से पहले आर्थिक सर्वे क्यों पेश किया जाता है
What is Economic Survey: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2024 को संसद में अंतरिम बजट 2024 पेश करने जा रही हैं, चुनावी वर्ष होने की वजह से फरवरी में पूर्ण बजट पेश नहीं किया जाएगा। हर साल बजट पेश करने से पहले आर्थिक सर्वे जारी किया जाता है। जिसे केंद्र सरकार का आधिकारिक रिपोर्ट कार्ड भी माना जाता है, यह देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक रोडमैप होता है। आगे का रास्ता बताता है। आर्थिक सर्वे वित्तीय वर्ष के दौरान देश भर में वार्षिक आर्थिक विकास का सारांश होता है।
आर्थिक सर्वे का महत्व
वार्षिक आर्थिक सर्वे बुनियादी ढांचे, कृषि और औद्योगिक उत्पादन, रोजगार, महंगाई, आयात, निर्यात, धन आपूर्ति, विदेशी मुद्रा भंडार और भारतीय अर्थव्यवस्था और बजट पर प्रभाव डालने वाले अन्य कारकों के रुझान का विश्लेषण करता है। सर्वे आर्थिक विकास के पूर्वानुमान भी प्रस्तुत करता है औचित्य और डिटेल कारण भी बताता है कि अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ेगी या धीमी हो जाएगी। कभी-कभी यह कुछ विशिष्ट सुधार उपायों का भी तर्क देता है। आर्थिक सर्वे केंद्रीय बजट से पहले वित्त मंत्री संसद में पेश करते हैं। मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) की अनुपस्थिति में प्रधान आर्थिक सलाहकार और अन्य अधिकारियों द्वारा तैयार किया जाता है। जो पारंपरिक रूप से दस्तावेज के मुख्य वास्तुकार हैं।
आर्थिक सर्वे का इतिहास
पहला आर्थिक सर्वे 1950-51 में अस्तित्व में आया था। तब यह बजट दस्तावेजों का हिस्सा हुआ करता था। 1960 के दशक में इसे बजट दस्तावेजों से अलग कर दिया गया और केंद्रीय बजट से एक दिन पहले पेश किया जाने लगा। सबसे महत्वपूर्ण विशेषता जिस पर सबसे अधिक ध्यान दिया जाता है वह इसका केंद्रीय विषय है। पिछले वर्ष का केंद्रीय विषय 'Agile Approach' था, जिसने कोविड-19 महामारी के झटके के प्रति भारत की आर्थिक प्रतिक्रिया पर जोर दिया था। आर्थिक सर्वे 2022 की प्रस्तावना में कहा गया था कि Agile approach फीडबैक लूप, वास्तविक आउटकम की रियल टाइम निगरानी, फ्लैक्जिबल रिस्पॉन्स, सुरक्षा-नेट बफर्स आदि पर आधारित था। क्षेत्रीय अध्यायों के साथ, सर्वे दस्तावेज में यह भी जोड़ा गया है नए जरूरत-आधारित अध्याय जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
अंतरिम बजट 2024 से पहले पेश होगा आर्थिक सर्वे?
संसदीय परंपराओं के मुताबिक आर्थिक सर्वे बजट से एक दिन पहले लोकसभा में पेश किया जाता है। संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाता है। हालांकि आगामी बजट एक अंतरिम बजट होने जा रहा है (2024 में आम चुनाव होने की वजह से), परंपराओं का पालन करने का मतलब यह होगा कि आर्थिक सर्वे प्रस्तुत नहीं किया जाएगा। इसे लोकसभा चुनाव जीतकर सत्ता में आने वाली सरकार द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। तब नई सरकार बनने के बाद पूर्ण बजट पेश किया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिजनेस (Business News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
रामानुज सिंह टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क के इंचार्ज हैं। यहां वे असिस्टेंट एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। वो बिहार के खगड़िया जिले के र...और देखें

Share Market 5 September: बाजार की तेजी रहेगी बरकरार या होगी मुनाफावसूली? कैसा है आज बाजार का मूड

निवेश शुरू करने की सबसे सही उम्र क्या? 25, 30, 35 या 40 आधा इंडिया नहीं जानता जवाब

GST कटौती का बड़ा असर, महंगाई में आएगी 0.75% तक कमी: SBI रिपोर्ट

Bank Holiday Today: आज 5 सितंबर 2025 को ईद पर कहां-कहां बंद हैं बैंक? इस राज्य में रद्द हुई छुट्टी

चांदी के गहनों की हॉलमार्किंग शुरू, कैसे पहचानें शुद्धता, सरकार लाई नया नियम
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited