बिजनेस

Share Market 5 September: बाजार में गिरावट के बाद लौटी तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

Share Market 5 September: शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत की उम्मीद है। इसका कारण है वैश्विक बाजारों का मजबूत रुख। एशियाई बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं और अमेरिकी बाजार भी कल रात तेजी के साथ बंद हुए। खासकर एसएंडपी 500 नई ऊंचाई पर पहुंच गया, जिससे भारतीय बाजारों में भी उत्साह दिखने की संभावना है।
Share Market 5 September

Share Market 5 September

Share Market 5 September: वैश्विक बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों की वजह से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार ने भी मजबूती के साथ शुरुआत की। एशियाई बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं और अमेरिकी बाजार भी कल रात बढ़त के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 के रिकॉर्ड ऊंचाई छूने का असर भारतीय बाजार पर भी दिखा। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन सेंसेक्स 264 अंक चढ़कर 80,988 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी भी हरे निशान में नजर आया।

ओपनिंग के साथ ही बीएसई सेंसेक्स 278.99 अंक यानी 0.35% चढ़कर 80,997 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 73.90 अंकों की हल्की बढ़त के साथ 24,808.20 पर कारोबार करता नजर आया। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज सर्विस सेक्टर मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में है, हालांकि कभी भी लाल निशान में फिसल सकता है। रियल्टी इंडेक्स भी 46 अंकों की तेजी के साथ ऊपर चढ़ने की कोशिश कर रहा है, जहां DLF का शेयर सबसे आगे है।

पावर सेक्टर में भी हल्की मजबूती देखने को मिल रही है और यहां पावरग्रिड टॉप गेनर है। वहीं, ऑयल एंड गैस इंडेक्स 70.62 अंक यानी 0.27% की तेजी के साथ 25,933.62 पर ट्रेड कर रहा है, जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज नंबर-1 पर बनी हुई है।

एशियाई बाजारों में तेजी

शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट पर शेयर और बॉन्ड दोनों चढ़ने के बाद एशियाई बाजारों में भी मजबूती देखने को मिली। कमजोर होते अमेरिकी लेबर मार्केट ने इस उम्मीद को बढ़ा दिया है कि फेडरल रिजर्व इस महीने ब्याज दरों में कटौती कर सकता है।

  • टोक्यो समय सुबह 9:22 बजे तक S&P 500 वायदा 0.1% ऊपर
  • हैंग सेंग वायदा 0.2% की बढ़त पर
  • जापान का टॉपिक्स 0.9% ऊपर
  • ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 इंडेक्स 0.4% की तेजी पर
  • यूरो स्टॉक्स 50 वायदा भी 0.2% चढ़ा

तेल की कीमतों में गिरावट

शुक्रवार सुबह के कारोबार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार तीसरे दिन नीचे आईं। निवेशक अब ओपेक+ की वीकेंड मीटिंग का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें उत्पादन बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकता है।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिजनेस (Business News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रिचा त्रिपाठी author

लखनऊ शहर से आने वाली रिचा त्रिपाठी ने नोएडा में अपनी अलग पहचान बनाई है। रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत में सीनियर कॉपी एडीटर हैं। रिचा 7 साल से मीडि...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited