बिजनेस

पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह को मरणोपरांत 'पी वी नरसिम्हा राव स्मृति अर्थशास्त्र पुरस्कार' से सम्मानित

PV Narasimha Rao Memorial Economics Award: दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) को भारत के आर्थिक बदलाव और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के लिए मरणोपरांत पी वी नरसिम्हा राव स्मृति अर्थशास्त्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

FollowGoogleNewsIcon

PV Narasimha Rao Memorial Economics Award: पूर्व प्रधानमंत्री और विख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) को भारत के आर्थिक सुधारों और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के लिए मरणोपरांत 'पी वी नरसिम्हा राव स्मृति अर्थशास्त्र पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार हैदराबाद स्थित पी वी नरसिम्हा राव स्मृति संस्थान (PVNMF) द्वारा प्रदान किया गया।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह

गुरशरण कौर ने पुरस्कार ग्रहण किया

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित समारोह में डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर देश के प्रमुख अर्थशास्त्री और पूर्व योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने उन्हें यह सम्मान सौंपा।

PVNMF द्वारा पुरस्कार की स्थापना

यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है, जिन्होंने अर्थशास्त्र के क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया है। संस्थान ने डॉ. मनमोहन सिंह को यह पुरस्कार उनके द्वारा 1991 में शुरू किए गए आर्थिक उदारीकरण, बाजार सुधार और व्यापारिक नीतियों में बदलाव जैसे ऐतिहासिक कदमों के लिए दिया है, जिनका प्रभाव आज भी भारतीय अर्थव्यवस्था पर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

End Of Feed