US stock market ends lower: अमेरिकी शेयर बाजार में दिखी भारी गिरावट, मिडल ईस्ट में तनाव बढ़ा, डिफेंस और एनर्जी स्टॉक्स चमके

Dow, Nasdaq और S&P 500 में गिरावट।
US stock market ends lower: अमेरिकी शेयर बाजारों में तेज गिरावट देखने को मिली। Dow Jones, Nasdaq और S&P 500 सभी इंडेक्स में 1% से ज्यादा की गिरावट आई। इसका प्रमुख कारण ईरान द्वारा इजरायल पर किए गए जवाबी हमले और मिडल ईस्ट में तेजी से बिगड़ते हालात रहे। निवेशकों की धारणा पर इसका गहरा असर पड़ा।
Dow, Nasdaq और S&P 500 में गिरावट
- Dow Jones 1.79% गिरकर 42,197.79 पर बंद हुआ
- S&P 500 1.13% लुढ़क कर 5,976.97 पर
- Nasdaq 1.30% गिरकर 19,406.83 पर बंद हुआ
वित्त और आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा नुकसान
- S&P 500 के 11 में से 10 सेक्टर लाल निशान में बंद हुए।
- वित्तीय क्षेत्र (Financials) में 2.06% की गिरावट
- सूचना प्रौद्योगिकी (IT) में 1.5% की गिरावट
- गिरने वाले शेयरों की संख्या बढ़ने वालों की तुलना में 6.1 गुना ज्यादा रही।
डिफेंस और एनर्जी स्टॉक्स में तेजी
Lockheed Martin, RTX Corporation और Northrop Grumman के शेयरों में 3% से ज्यादा की बढ़त। तेल की कीमतों में 7% की तेजी के कारण एनर्जी सेक्टर के शेयरों में भी उछाल आया। Exxon Mobil 2.2% चढ़ा, Diamondback Energy में 3.7% की तेजी देखने को मिली।
प्रमुख टेक और एयरलाइन शेयरों में गिरावट
- Nvidia: 2.1% गिरा
- Apple: 1.4% लुढ़का
- Visa और Mastercard: 4% से ज्यादा गिरे
- Adobe: 5.3% की भारी गिरावट
- Oracle: 7.7% चढ़कर ऑल टाइम हाई पर
एयरलाइन शेयरों में तेज गिरावट
- Delta Air Lines: 3.8%
- United Airlines: 4.4%
- American Airlines: 4.9% की गिरावट
डॉलर और बॉन्ड यील्ड में उछाल
US डॉलर इंडेक्स 0.5% बढ़कर 98.16 पर पहुंचा। US 10-year बॉन्ड यील्ड 5.6 बेसिस प्वाइंट चढ़कर 4.413% पर है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिजनेस (Business News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, ...और देखें

Share Market 5 September: बाजार की तेजी रहेगी बरकरार या होगी मुनाफावसूली? कैसा है आज बाजार का मूड

निवेश शुरू करने की सबसे सही उम्र क्या? 25, 30, 35 या 40 आधा इंडिया नहीं जानता जवाब

GST कटौती का बड़ा असर, महंगाई में आएगी 0.75% तक कमी: SBI रिपोर्ट

Bank Holiday Today: आज 5 सितंबर 2025 को ईद पर कहां-कहां बंद हैं बैंक? इस राज्य में रद्द हुई छुट्टी

चांदी के गहनों की हॉलमार्किंग शुरू, कैसे पहचानें शुद्धता, सरकार लाई नया नियम
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited