थमने लगा बारिश का दौर, अब उमस और गर्मी करेगी परेशान, जानें कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम का हाल
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 08 September 2025 LIVE: प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण कई इलाके जलमग्न
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 08 September 2025 LIVE: IMD का रेड अलर्ट
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 08 September 2025 LIVE: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान का हाल
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 08 September 2025 LIVE: इन इलाकों में जारी हुआ रेड अलर्ट
8 सितंबर 2025 को देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात के कच्छ, मोरबी, बनासकांठा और पाटन जिलों में भारी बारिश (15 मिमी/घंटा से अधिक) और मध्यम गरज-चमक के साथ रेड नाउकास्ट अलर्ट लागू है। तटीय आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली, विजयनगरम और श्रीकाकुलम जिलों में भी इसी तरह की गंभीर मौसम की स्थिति बनी हुई है।इसके साथ ही, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, तेलंगाना और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ जिलों में 5–15 मिमी/घंटा की मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक के लिए ऑरेंज नाउकास्ट चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और अचानक मौसम परिवर्तन से बचने की सलाह दी है।
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 08 September 2025 LIVE: साबरमती नदी का जलस्तर बढ़ने से खेड़ा-धोलका राजमार्ग पूरी तरह जलमग्न
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 08 September 2025 LIVE: इन जगहों पर हुई भारी बारिश
गुजरात राज्य में अलग-अलग स्थानों पर असाधारण रूप से भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई है; पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई है। पश्चिमी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई है। पंजाब, छत्तीसगढ़, असम, नागालैंड, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी बरसात दर्ज की गई है।आज का मौसम, Aaj ka Mausam 08 September 2025 LIVE:<b> </b>बहु मौसम संबंधी चेतावनी
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 08 September 2025 LIVE: बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
गुजरात में साबरमती नदी उफान पर
#WATCH | खेड़ा, गुजरात: साबरमती नदी उफान पर है, जिसके कारण आसपास के गांव जलमग्न हुए। pic.twitter.com/a58AjwFrJG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2025
यमुना का जलस्तर बढ़ने से ताज महल के आस-पास जलभराव
#WATCH | आगरा, उत्तर प्रदेश: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण ताज महल के आस-पास के क्षेत्र में भारी जलभराव देखने को मिला। pic.twitter.com/okvEqlKHv6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2025
यूपी की राजधानी लखनऊ में बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र ने यूपी की राजधानी लखनऊ के साथ कानपुर, कानपुर देहात, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, अयोध्या समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा।प्रयागराज में यमुना और गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है
#WATCH | प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: गंगा और यमुना नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण क्षेत्र में नाव सेवा रोग दी गई हैं। जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। pic.twitter.com/vjKIanL6hq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2025
कच्छ में भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति
#WATCH | कच्छ, गुजरात: शहर में भारी बारिश हुई। बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। pic.twitter.com/bJZGYiPTGx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2025
दिल्ली में यमुना का जलस्तर हुआ कम
हिमाचल प्रदेश में मौसम का हाल
8 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कांगड़ा, शिमला, मंडी, सिरमौर और कुल्लू में यह अलर्ट जारी किया है। बीते कई दिनों से हिमाचल प्रदेश में आफत की बारिश हो रही है, जिससे लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट
आज उत्तराखंड के नैनीताल, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाएं भी चल सकती हैं। भारी बारिश के बीच लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की गई है।राजस्थान में आज का मौसम
राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, पाली, जोधपुर और राजसमंद में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है और आवश्यकता न होने पर बाहर जाने से बचें।यूपी में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ तेज बारिश होगी, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा और उमस से राहत रहेगी।दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली में आज बारिश की संभावना है, लेकिन वर्षा को लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बारिश की बौछार दर्ज की जाएगी। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के रह सकता है।Aaj ka Mausam 10 September 2025 LIVE: दिल्ली में थमा बारिश का दौर, यूपी-बिहार में जमकर बरसेंगे मेघ, जाने अपने शहर में मौसम का हाल
Baghpat News: बागपत में मां ने ली तीन बेटियों की जान, फिर किया सुसाइड, इस वजह से उठाया ये खौफनाक कदम
बिहार में बादलों की मेहरबानी, 38 जिलों में तेज हवाओं संग गिरेगा मूसलाधार पानी; 3 घंटे ठनका से बरतें सावधानी
Delhi-NCR Ka Mausam 10-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में बारिश पर लगा फुल स्टॉप, अब झेलनी पड़ेगी गर्मी और उमस
UP Ka Mausam 10-Sep-2025: यूपी में उमस और गर्मी बढ़ी, कल से होगी राहत की बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited