शहर

Himachal Pradesh Cloudburst: हिमाचल के बिलासपुर में फटा बादल; मलबे में दबीं गाड़ियां, घरों को भी हुआ नुकसान

हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले तीन महीनों से पहाड़ी इलाकों में तबाही का सिलसिला चल रहा है। शुक्रवार देर रात बिलासपुर जिले के नयनादेवी में बादल फटने से एक बार फिर हाहाकार मच गया। नम्होल क्षेत्र में 10 से अधिक गाड़ियां मलबे में दब गईं, जबकि कई घरों को नुकसान पहुंचा।

FollowGoogleNewsIcon

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन का कहर जारी है। पिछले तीन महीने से जनता बाढ़ और भूस्खलन की त्रासदी झेल रही है। एक बार फिर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में शुक्रवार की देर रात तबाही मच गई। जिले के नयनादेवी में देर रात बादल फटने की घटना सामने आई है।

बादल फटने से मची तबाही

घरों को भी पहुंचा नुकसान

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बादल फटने से नीचे आए मलबे की चपेट में आकर नम्होल क्षेत्र में 10 से अधिक गाड़ियां दब गईं, जबकि कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। अचानक आई इस आपदा से स्थानीय लोग दहशत में हैं। भारी बारिश के बाद जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई हैं। कई किसानों की जमीन बह जाने की खबर है, जिससे उनकी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं। स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने हिमाचल के कई हिस्सों में अलर्ट जारी किया है। 13 और 14 सितंबर को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। कहीं कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना है। कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को नदी-नालों के किनारे जाने से परहेज करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

End Of Feed