दिल्ली

Delhi: 'ईगल' अभियान के तहत अंतरराज्यीय हथियार गैंग का भंडाफोड़, अब तक 18 तस्कर गिरफ्तार

Delhi News: हथियार तस्करों पर नकेल कसने के लिए चलाए गए ईगल अभियान में दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। इस गैंग के 18 त्सकरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि ये लोग पहले भी हत्या, लूट, डकैती, दंगा, चोरी, आदि मामलों में संलिप्त रहे हैं।

FollowGoogleNewsIcon

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने एक महीने तक चले अभियान में हथियार तस्करों के एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अब तक इसके 18 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ‘ईगल’ नामक पूरे अभियान के दौरान आरोपियों के पास से चार स्वचालित पिस्तौल, आठ तमंचे, एक देसी राइफल, तीन चाकू और 33 गोली बरामद की गईं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोग पहले भी हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, लूट, जबरन वसूली, सेंधमारी, दंगा, चोरी, शस्त्र अधिनियम और गैंगस्टर अधिनियम के 50 से अधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं।

अंतरराज्यीय गिरोह के 18 तस्कर गिरफ्तार

हथियार तस्करों पर नकेल कसने के लिए अभियान

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि ‘ईगल’ अभियान दिल्ली और एनसीआर में सक्रिय हथियार तस्करों पर नकेल कसने के लिए चलाया गया था। अधिकारी के अनुसार, यह अभियान गाजीपुर से दो लोगों (अरशद और मोहम्मद सुलेमान) को गिरफ्तार किये जाने के बाद शुरू किया गया। उनके पास से एक बंदूक, तीन गोलियां, तीन चाकू और एक चोरी की कार जब्त की गई। विशेष आयुक्त ने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने दिल्ली-एनसीआर में हथियारों की खरीद-फरोख्त में शामिल गिरोह के कई अन्य सदस्यों के नाम बताए। पूरे गिरोह के बारे में जांच-पड़ताल करने और सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके गिरोह को खत्म करने के लिए कई टीम गठित की गई हैं।’’

End Of Feed