Delhi-NCR Weather: दिल्ली में यमुना के उफान और बारिश की दोहरी मार, आज भी बरसेंगे बदरा; गुरुग्राम-फरीदाबाद में येलो अलर्ट

दिल्ली में आज बारिश के आसार- फाइल फोटो (BCCL)
Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 05-September-2025: दिल्ली में बारिश और यमुना के उफान के चलते लोग दोहरी मार झेल रहे हैं। एक ओर यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण पानी रिहायशी इलाकों में पहुंच गया है। वहीं लगातार बारिश होने के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। जिसके चलते जनजीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही यातायात भी इससे काफी प्रभावित हो रहा है। हालांकि यमुना का जलस्तर अब धीरे-धीरे घटने लगा है। आज सुबह 6 बजे नदी का जलस्तर पुराने रेलवे पुल पर 207.35 मीटर पर दर्ज हुआ। लेकिन बारिश का दौर अभी भी जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों तक बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है। साथ ही बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। एनसीआर क्षेत्रों में आज नोएडा और गाजियाबाद में बारिश के आसार हैं, लेकिन कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां बारिश के साथ ही बिजली गिरने और बादल गरजने की भी संभावना जताई गई है।
दिल्ली में गुरुवार को कहां-कहां हुई बारिश
राजधानी में गुरुवार को भी कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। दोपहर के समय कुछ इलाकों में धूप के साथ बारिश का नजारा देखने को मिला। मौसम विभाग ने गुरुवार को बारिश होने के अनुमान को देखते हुए 'येलो' और 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया था। दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे तक सफदरजंग में 2 मिमी बारिश दर्ज की, वहीं रिज में 5 मिमी और लोधी रोड में 2.4 मिमी बारिश हुई। इस दौरान राजधानी में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान औसत से 4.4 डिग्री कम 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दिल्ली (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पूजा सितंबर 2023 से Timesnowhindi.com से जुड़ी हुई हैं। यहां बतौर कॉपी एडिटर सिटी न्यूज, मेट्रो- रेल और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, ...और देखें

Aaj ka Mausam 05 September 2025 LIVE: पंजाब-जम्मू कश्मीर में आज बारिश से मिलेगी राहत, दिल्ली में अभी और बरसेगा मानसून; इन राज्यों में भी अलर्ट जारी

Delhi News: दिल्ली में यमुना का रौद्र रूप! सड़कें बनीं दरिया, पॉश इलाके भी पानी-पानी; मेट्रो से लेकर ट्रेन सेवा तक दिखा असर

कल का मौसम : बादलों के तांडव से होगी आफत की बरसात! गिरेगी बिजली आएगा तूफान; मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

UP Weather: यूपी में फिर मौसम ने मारी पलटी, तेज बारिश पर लगा ब्रेक; अब सताएगी उमस और गर्मी

Himachal News: मणिमहेश यात्रा पर गए 35 श्रद्धालु बीमार, हवाई मार्ग से वापस लाए गए चंबा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited