दिल्ली

सरस आजीविका मेला 2025: दिल्ली में आज होगा ममे खान का लाइव शो, फ्री एंट्री का उठाएं फायदा; जानें Venue और Timing

नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रहे सरस आजीविका मेला 2025 में शनिवार, 13 सितंबर को राजस्थानी लोक गायक ममे खान की लाइव प्रस्तुति होगी। उनकी मधुर आवाज और लोकगीतों से माहौल रंगीन होगा। खास बात यह है कि कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह मुफ्त है।

FollowGoogleNewsIcon

Saras Aajeevika Mela 2025: नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में चल रहा सरस आजीविका मेला 2025 लगातार बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित कर रहा है। मेला न सिर्फ खरीदारी का मौका दे रहा है बल्कि ग्रामीण उद्यमियों को राष्ट्रीय स्तर पर मंच भी प्रदान कर रहा है। इस मेले में आज यानी शनिवार को एक खास सांस्कृतिक कार्यक्रम होने जा रहा है।

आज शाम होगा लाइव कंसर्ट

ममे खान देंगे प्रस्तुति

शनिवार, 13 सितम्बर की शाम को मेले में मशहूर राजस्थानी लोक गायक ममे ख़ान लाइव प्रस्तुति देंगे। उनकी जानी-मानी सुरीली आवाज और लोकगीतों से मेला और भी रंगीन हो जाएगा। सबसे खास बात यह है कि प्रवेश बिल्कुल मुफ्त रखा गया है।

नॉलेज पैवेलियन में विशेष सत्र

शुक्रवार को “लखपति दीदी उत्पादों के एक्सपोर्ट मार्केटिंग” विषय पर विशेष सत्र हुआ। इसमें विशेषज्ञों ने बताया कि कैसे स्वयं सहायता समूह (SHGs) की महिलाएं अपने उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाकर आय बढ़ा सकती हैं और ‘लखपति दीदी’ बन सकती हैं।

End Of Feed