गाजियाबाद

Ghaziabad: डाइट और दहेज में उलझी महिला की जिंदगी; पति की जिद नोरा जैसी दिखे बीवी, थाने में FIR दर्ज

गाजियाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति पर नोरा फतेही जैसी दिखने की ज़बरदस्ती करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसे रोजाना तीन घंटे जिम में पसीना बहाने को मजबूर किया जाता था और जिम न जाने पर खाना तक नहीं दिया जाता था।
Husband Forced wife to Look Like Nora Fatehi (Photo: Instagram - @norafatehi)

पति ने पत्नी को नोरा फतेही जैसा दिखने के लिए किया मजबूर (फोटो: इंस्टाग्राम - @norafatehi)

Ghaziabad News: आजकल हर किसी को फिट रहने की चाह है लेकिन क्या हो अगर फिटनेस का यह खुमार सनक बन जाए किसी को भूखा तक रखा जाए? गाजियाबाद से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि उसका पति उसे जबरदस्ती बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही जैसी दिखने पर मजबूर कर रहा था।

मुरादनगर की रहने वाली इस युवती की शादी मार्च 2025 में मेरठ के शिवम उज्ज्वल से हुई थी। महिला का आरोप है कि उसका पति, जो सरकारी फिजिकल एजुकेशन टीचर हैं उसे रोजाना तीन घंटे जिम में पसीना बहाने के लिए मजबूर करता था। अगर महिला तय समय पर जिम नहीं जाती तो उसे खाना नहीं दिया जाता। शादी में 75 लाख रुपए का खर्चा किया गया और दहेज में महिंद्रा स्कॉर्पियो, नकदी और गहने शामिल थे।

इसके बावजूद पति और ससुराल वालों की मांगें खत्म नहीं हुईं। महिला का यह भी कहना है कि उनका पति दूसरी लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें देखता था और विरोध करने पर मारपीट करता था। महिला ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच जारी है और काउंसलिंग के बाद भी सहमति न बनने पर FIR दर्ज की गई है। नोरा फतेही जैसी दिखने की जबरदस्ती और दहेज की लालसा इस शादी को टूटने के कगार पर ले आई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। गाजियाबाद (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

    Nilesh Dwivedi author

    निलेश द्विवेदी वर्तमान में टाइम्स नाऊ नवभारत की सिटी टीम में 17 अप्रैल 2025 से बतौर ट्रेनी कॉपी एडिटर जिम्मेदारी निभाते हैं। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज...और देखें

    End of Article

    © 2025 Bennett, Coleman & Company Limited