शहर

कल का मौसम 15 सितंबर 2025: दिल्ली-यूपी में धूप-छांव का खेल बरकरार; बिहार-झारखंड में मूसलाधार बारिश का वार, उत्तराखंड में जारी अलर्ट

Kal Ka Mausam, 15 सितंबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: देश के अधिकांश हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है, जबकि कुछ राज्यों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहेगा, जबकि बिहार, झारखंड और उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। हिमाचल प्रदेश में मौसम सामान्य और सुरक्षित रहने की संभावना है।

FollowGoogleNewsIcon

Kal Ka Mausam (कल का मौसम कैसा रहेगा): देश के विभिन्न हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश और तूफानी हवाओं की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम के कुछ ऐसे हालात रहे जहां बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अत्यधिक भारी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, तेलंगाना, कर्नाटक और गोवा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, तथा मराठवाडा के कुछ हिस्सों में अत्यंत भारी बारिश देखी गई। इसके अतिरिक्त, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, गंगीय पश्चिम बंगाल, गुजरात, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बरसात हुई है। मौसम विभाग (IMD) की हाल फिलहाल की रिपोर्ट के मुताबिक, 17 सितंबर तक अरुणाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है, वहीं कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है।

कल का मौसम 15 सितंबर 2025

15 और 16 सितंबर को, साथ ही 18 से 20 सितंबर तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बिजली चमकने की संभावना बनी हुई है। दक्षिणी भारत में 16 से 19 सितंबर तक तमिलनाडु में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) की संभावना है। पूर्व और मध्य भारत में 16 सितंबर तक पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। 15 सितंबर को पूर्व मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, 17 से 19 सितंबर को अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। 16 से 18 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में, 17 और 18 सितंबर को बिहार में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। पश्चिम भारत में 16 सितंबर को कोंकण एवं गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 15 और 16 सितंबर को उत्तराखंड और 15 से 20 सितंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है।

दिल्ली में कल का मौसम

राजधानी दिल्ली में धूप-छांव का दौर इन दिनों बरकरार है। फिलहाल बारिश की कोई खास संभावना नहीं है। ऐसे कल भी दोपहर के समय आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। अधिकतम तापमान 34 से 36°C और न्यूनतम तापमान 24 से 26°C के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 1-2°C अधिक रहने का अनुमान है। सुबह के समय हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 20-22 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी। शाम और रात के समय हवा की गति दक्षिण-पश्चिम दिशा से कम होकर 12 किमी/घंटा से भी कम हो जाएगी।

End Of Feed