शहर

मेरठ सांसद अरुण गोविल ने सौरभ हत्याकांड के आरोपी मुस्कान और साहिल को भेंट की 'रामायण'

अरुण गोविल ने कहा कि सभी से आग्रह किया गया कि रामायण जरूर पढ़ें, तभी समझ में आएगा कि जीवन कैसे जीएं। रामायण धार्मिक ग्रंथ तो है ही, साथ में सामाजिक और पारिवारिक आचरण की गाइड है। सभी लोगों ने बहुत श्रद्धा के साथ इसे सिर झुका कर स्वीकार किया है।

FollowGoogleNewsIcon

उत्तर प्रदेश के मेरठ से सांसद और प्रसिद्ध अभिनेता अरुण गोविल ने 'घर-घर रामायण' अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों और कैदियों को रामायण का वितरण किया। इस दौरान जेल में बंद सौरभ हत्याकांड के आरोपी मुस्कान और साहिल को भी रामायण भेंट की गई है।

अरुण गोविल ने कहा कि सभी से आग्रह किया गया कि रामायण जरूर पढ़ें

सांसद अरुण गोविल ने पत्रकारों को बताया कि बहुत दिनों से मेरे मन में इच्छा थी कि जेल में रामायण बांटी जाए।

उसी क्रम में आज यहां वितरित की गई है। सभी ने सिर झुका कर इसे स्वीकार किया है। जिसने स्वेच्छा से मांगा, उसी को दी गई है। आज हमने यहां पर डेढ़ हजार रामायण की प्रतियां बांटी हैं। जैसे ही हमारी जेल में एंट्री हुई, तो पूरा परिसर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। चार जगह हमने रामायण दी है। महिलाओं को रामायण दी गई है।

End Of Feed