क्राइम

कोलकाता में एक और गैंगरेप! बर्थडे पार्टी में 20 वर्षीय युवती का दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश जारी

Gang Rape Case in Bengal: पश्चिम बंगाल के दक्षिणी कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके में 20 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया। आरोप है कि परिचित चंदन मलिक और दीप नामक युवकों ने उसे जन्मदिन मनाने के बहाने रीजेंट्स पार्क स्थित एक फ्लैट पर बुलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर लौटकर परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

FollowGoogleNewsIcon

Gang Rape Case in Bengal: पश्चिम बंगाल में एक बार फिर गैंगरेप का मामला सामने आया है। दक्षिणी कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके की रहने वाली 20 वर्षीय युवती के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया। दोनों लोग युवती से परिचित थे। बदहवास हालत में युवती ने परिजनों को सारी जानकारी दी। इसके बाद शनिवार की रात परिजनों ने नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दक्षिण कोलकाता में 20 वर्षीय लड़की के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म।(फोटो सोर्स: iStock)

आरोप है कि दोनों युवकों ने युवती को उसका जन्मदिन मनाने के लिए बुलाया था। इसके बाद दोनों ने उसके साथ रेप किया। युवती का संपर्क कुछ महीनों पहले चंदन मलिक नाम के एक लड़के से हुआ था। उसने खुद को दक्षिण कोलकाता में एक बड़ी दुर्गा पूजा समिति का प्रमुख बताया था। चंदन ने युवती की मुलाकात दीप नाम के दूसरे शख्स से कराई थी। दोनों ने युवती को पूजा समिति में शामिल कराने की बात भी कही थी। तीनों अक्सर बातचीत किया करते थे।

जन्मदिन मनाने के बहाने पीड़िता को फ्लैट पर बुलाया

समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, शुक्रवार को युवती का जन्मदिन था। चंदन और दीप ने पीड़िता को उसका बर्थडे मनाने की बात कहकर दक्षिण कोलकाता के रीजेंट्स पार्क इलाके में एक फ्लैट में ले गए। इसके बाद दोनों ने मिलकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता बदहवास हालत में घर पहुंची और सारी जानकारी परिजनों को दी।

End Of Feed