क्राइम

11 साल की बच्ची से पड़ोसी ने की महीनों तक दरिंदगी, समय से पहले जन्मे बच्चे की आधे घंटे बाद हुई मौत

UP Crime News: यह घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हुई। आरोपी, 31 वर्षीय विवाहित व्यक्ति है, जिसकी पहचान राशिद के रूप में हुई है। इसने लड़की को ब्लैकमेल करने के लिए एक वीडियो भी बनाया और धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसके परिवार को जान से मार देगा।
rape

(प्रतीकात्मक फोटो)

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक 11 साल की बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने बार-बार बलात्कार किया। इस वजह से पीड़िता गर्भवती हो गई और उसने समय से पहले बच्चे को जन्म दे दिया। हालांकि, नवजात की कुछ ही देर बाद मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि बच्चा गर्भावस्था के सात महीने बाद पैदा हुआ और आधे घंटे बाद उसकी मौत हो गई।

31 वर्षीय राशिद नाम के दो बच्चों के पिता के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उस पर बच्ची के साथ बार-बार बलात्कार करने और यौन संबंध जारी रखने के लिए उसे ब्लैकमेल करने का आरोप है। आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

बच्ची का डीएनए मिलाया जाएगा

नवाबगंज थाना प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने पुष्टि की है कि राशिद के खिलाफ शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी से मिलान के लिए बच्ची का डीएनए सैंपल लिया गया है।

लड़की के बड़े भाई के अनुसार, राशिद छह-सात महीने पहले उसे फल का लालच देकर अपने घर ले गया था, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

ब्लैकमेल कर किया रेप

इसके बाद उसने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसके परिवार को जान से मार देगा। उसने एक वीडियो भी बनाया जिससे उसे ब्लैकमेल करके कई बार उसके साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

लड़की के परिवार को गुरुवार को उसके गर्भवती होने का पता चला जब उसने लगातार पेट दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्होंने एक सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाया, जिसमें पता चला कि वह सात महीने की गर्भवती है।

लड़की की हालत में हो रहा सुधार

नाबालिग को जिला महिला अस्पताल लाया गया जहां उसने उसी दिन बच्चे को जन्म दिया। खून की कमी और कम उम्र के कारण लड़की की हालत गंभीर थी, लेकिन अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद ने बताया कि उसकी हालत में सुधार हो रहा है।

(इनपुट्स- पीटीआई)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्राइम (Crime News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

    Nitin Arora author

    नितिन अरोड़ा टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पिछले आधे दशक से अधिक समय से कई मीडिया संस्थानों में ...और देखें

    End of Article

    © 2025 Bennett, Coleman & Company Limited