एजुकेशन

Engineers Day 2025 Date, Theme: कब मनाया जाता है इंजीनियर्स डे, जानें कब हुई शुरुआत और क्या है इस वर्ष की थीम

Engineers Day 2025 Date, Theme, History: भारत में प्रतिवर्ष 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे मनाया जाता है। भारत के पहले इंजीनियर, भारत रत्न एवं ब्रिटिश नाइटहुड पुरस्कार से सम्मानित एम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर इस दिन को मनाया जाता है। हिंदी में इसे राष्ट्रीय अभियंता दिवस कहते हैं।

FollowGoogleNewsIcon

Engineers Day 2025 Date, Theme, History, Engineers day Kyu Manaya Jata hai: हर साल 15 सितंबर को राष्ट्रीय अभियंता दिवस (Engineers’ Day) मनाया जाता है, जो महान इंजीनियर और भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य में होता है। विश्वेश्वरैया भारत के पहले अभियंता कहे जाते हैं, जिन्हें ब्रिटिश नाइटहुड तथा भारत रत्न द्वारा सम्मानित किया गया था। उन्होंने बुनियादी इन्फ्रास्ट्रक्चर, सिचाई, बांधों, आर्थिक नियोजन आदि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह दिन सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि श्रीलंका और तंज़ानिया में भी मनाया जाता है। आइये जानते हैं कि साल 2025 के लिए इंजीनियर्स डे की थीम क्या है।

कब मनाया जाता है इंजीनियर्स डे

Engineers Day 2025 Theme: इंजीनियर्स डे 2025 थीम

2025 के लिए इस दिवस की थीम है: “Deep Tech & Engineering Excellence: Driving India’s Techade”! यह थीम उस भूमिका को रेखांकित करती है जो अभियन्ता निभा रहे हैं। इससे पहले राष्ट्रीय इंजीनियर्स दिवस 2024 की थीम थी "एक सतत दुनिया के लिए इंजीनियरिंग समाधान" (Engineering solutions for a sustainable world) है। 2023 में थीम थी- Engineering for a Sustainable Future' यानी कि 'सतत भविष्य के लिए इंजीनियरिंग' तय की गयी है।

Engineer's Day 2025

Engineers Day History: इंजीनियर्स डे का इतिहास

एम विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर 1861 को हुआ था। एम विश्वेश्वरैया (M. Visvesvaraya Birthday) बाढ़ आपदा प्रबंधन और सिंचाई तकनीकों में माहिर थे। अपने गृहनगर में स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद विश्वेश्वरैया मद्रास विश्वविद्यालय में बीए की पढ़ाई करने गए। उन्होंने पुणे में कॉलेज ऑफ साइंस से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। उन्हीं की जयंती 15 सितंबर को राष्ट्रीय इंजीनियर्स डे के लिए समर्पित कर दिया गया। एम विश्वेश्वरैया को 1955 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें ब्रिटिश नाइटहुड पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। वर्ष 1967 से इंजीनियर्स डे मनाने की शुरुआत हुई।

End Of Feed