एजुकेशन

Hindi Diwas 2025: हिंदी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? जानें थीम, महत्व और इतिहास

Hindi Diwas 2025: National Hindi Diwas Kab Hai Date, Theme, Significance, History: हिंदी दिवस (Hindi Diwas) हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। ये दिन देश में विविध भाषाई समुदायों को एकजुट करने में इसकी भूमिका पर जोर देता है, चलिए जानते हैं हिंदी दिवस 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है? हिंदी दिवस का महत्व व हिंदी दिवस का इतिहास क्या है?

FollowGoogleNewsIcon

Hindi Diwas 2025: National Hindi Diwas Kab Hai Date, Theme, Significance, History: हिंदी दिवस (Hindi Diwas) भारतभर में मनाए जाने वाले सभी महत्वपूर्ण दिनों में से सबसे खास है, क्योंकि ये वही भाषा है जिसे आप अभी पढ़ रहे हैं, जिसे उत्तर भारत में रहने वाले ज्यादातर लोग बोलते हैं व समझते हैं। इस भाषा के जरिये ही तो हम एक दूसरे से जुड़े हैं, और अपने विचारों का आदान प्रदान कर पाते हैं। प्रति वर्ष इस दिन पर स्कूल/ कॉलेज के साथ ही जगह जगह पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। चलिए जानते हैं हिंदी दिवस 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है? हिंदी दिवस का महत्व व हिंदी दिवस का इतिहास क्या है?

हिंदी दिवस 2025 (image - TNN Edit)

हिंदी दिवस कब मनाते हैं? Rashtriya Hindi Diwas kab manate hai

(Rashtriya Hindi Diwas kab hai) हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस (Hindi Diwas) मनाया जाता है, इसे National Hindi Day भी कहते हैं। क्या आप जानते हैं कि वर्तमान समय में English and Mandarin भाषा के बाद हिंदी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है।

हिंदी दिवस की थीम National Hindi Diwas 2025 Theme

हिंदी दिवस 2025 के लिए अभी आधिकारिक थीम निर्धारित नहीं है, लेकिन कई अन्य जानकारी है, जो आपके काम आ सकती है जैसे - हिंदी हमारी राजभाषा है, हिंदी भारत के अलावा भारत के पड़ोसी देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका में भी बोली व समझी जाती है। इसके अलावा दुनिया के कई अन्य देशों में यह भाषा लोकप्रिय है। मॉरीशस, थाईलैंड, म्यांमार और इंडोनेशिया में हिंदी को समझने वालों की बड़ी संख्या है।

End Of Feed