बॉलीवुड

'Maa' Twitter Review: बेटी को बचाने के लिए राक्षसों से भी लड़ी काजोल, फिल्म देख यूजर ने कहा-'इमोशनल और पावरफुल...'

'Maa' Twitter Review: अजय देवगन की ओर से निर्मित काजोल स्टारर फिल्म मां 27 जून, 2025 को बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म को सिनेमाघरों पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। आइए जानते है कि इस फिल्म का पहला शो देखने के बाद फैंस क्या बोल रहे हैं।

FollowGoogleNewsIcon

'Maa' Twitter Review: काजोल की फिल्म ‘मां’ आज यानी 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। फिल्म मां एक मिथोलॉजिकल हॉरर फिल्म है, जिसमें काजोल एक मां का रोल कर रही है। इस फिल्म में काजोल अपनी बेटी को बुरी आत्माओं से बचाने के लिए किसी भी हद तक चली जाती हैं। आइए जानते हैं कि इस फिल्म को देखने के बाद लोगों का कैसा रिएक्शन है।

'Maa' Twitter Review

मां एक हॉरर थ्रिलर है, जो पौराणिक कथाओं, हॉरर और रहस्य को दिखाती है। इस फिल्म की कहानी उतार-चढ़ाव से भरी हुई है। इस फिल्म की कहानी पश्चिम बंगाल के चंद्रपुर के छोटे से शहर की है। इस फिल्म में एक ऐसे राक्षस की कहानी दिखाई गई है जो शहर की हर उस लड़की का अपहरण कर लेता है, जिसने अपना पहला मासिक धर्म अनुभव किया है और अपने बीज से उन्हें गर्भवती करने के इरादे से राक्षसी संतानों की एक सेना तैयार करता है।

लोगों ने फिल्म को बताया जबरदस्त

End Of Feed