Saba Nayagan Movie Review
क्रिटिक्स रेटिंग
3
Jul 2, 2021
Saba Nayagan Movie Review: सबा नायगन मूवी एक अच्छी रोम-कोम मूवी है। अशोक सेल्वन की इस फिल्म में प्यार जैसे आम टॉपिक को बड़े अनोखे अंदाज से दिखाया है। फिल्म की कहानी आपको बांध कर रखती है, यही इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है।
Saba Nayagan Movie Review: प्यार की अनोखी दास्तां दिखाती है फिल्म, यहां पढ़ें पूरा रिव्यू
सबा नायगन मूवी रिव्यू: क्रिसमस पर एक से बढ़कर एक रोमांटिक-कॉम्स मूवी रिलीज हो रही हैं। कई हॉलीवुड और बी-टाउन रिलीज के बीच, कॉलीवुड इंडस्ट्री ने भी एक ऐसी फिल्म रिलीज कर दी है। हालांकि, यह फिल्म ज्यादातक रोम-कॉम फिल्मों से बिल्कुल अलग है।सबा नायगन आपको वन साइडेड लव की कहानी या दर्दनाक ब्रेक से बोर नहीं करेगी, बल्कि इस इस फिल्म में प्यार को बड़े अनोखे अंदाज से दिखाया जा रहा है। सबा नायगन मूवी एक अच्छी रोम-कोम मूवी है। अशोक सेल्वन की इस फिल्म में प्यार जैसे आम टॉपिक को बड़े अनोखे अंदाज से दिखाया है। फिल्म की कहानी आपको बांध कर रखती है, यही इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है।
कहानी
नशे में होने की वजह से सबा को एक पुलिसकर्मी गिरफ्तार कर लेता है। सबा पर लड़ाई भड़काने के आरोप लगाए जाते हैं। सबा एक ऐसा इंसान है जिसे उन लोगों को लेकर काफी दया की भावना आती है, जो प्यार में धोखा खा चुके हैं। सबा अपनी इस खासियत का फायदा उठाने की कोशिश करता है। सबा अपनी पिछली ब्रेकअप कहानियां सुनाता है जो टॉक्सिक और अजीबो गरीब मूमेंट को दिखाती हैं।
डायरेक्शन और सिनेमैटोग्राफी
फिल्म में सबा नयागन और अरविंद की दोस्ती को काफी बेहतरीन तरह से दिखाया गया है। फिल्म में दोनों की दोस्ती काफी रियल लगती है। हालांकि फिल्म उनकी लव लाइफ को सही तरह से दिखाने में नाकामयाब रहती है। हालांकि, फिल्म के तेज-तर्रार वन-लाइनर्स आपको काफी पसंद आने वाले हैं। पूरी फिल्म में हंसी मजाक आपको बांधे रखता है। जहां तक सिनेमैटोग्राफी की बात है तो तीन सिनेमैटोग्राफी होने के बावजूद देखने में यह शानदार फिल्म काफी अच्छी लगती है। हास्य के बाद फिल्म का दूसरा सबसे मजबूत पक्ष इसका बैकग्राउंड स्कोर और म्यूजिक है।
क्यों देखें फिल्म?
अगर आपको रोम-कॉम फिल्म देखना पसंद हैं, तो आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। हालांकि फिल्म देखने से पहले इसको लेकर ज्यादा उम्मीदें नहीं होनी चाहिए। फिल्म एक अच्छा टाइम पास साबित हो सकती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें ( Hindi News ) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। मूवी रिव्यू ( Entertainment News ) अपडेट और चुनाव ( Elections ) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
मोर मूवी रिव्यु
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited