हेल्थ

आयुर्वेद दिवस 2025 : गोवा से गूंजेगा भारत का पारंपरिक ज्ञान, दुनिया को मिलेगा 'जन और जीवन' का समाधान

Ayurveda Day 2025 : दुनिया के 150+ देशों में गूंजेगा भारत का 'आयुर्वेद' ज्ञान गूंजेगा। जी हां इस साल 10 वां आयुर्वेद दिवस गोवा में मनाया जाएगा। 23 सितंबर 2025 के दिन मनाया जाने वाला ये कार्यक्रम देश ही नहीं दुनिया भर के लिए खास है। आइए जानते हैं आयुर्वेद दिवस का महत्व और इसकी थीम...

FollowGoogleNewsIcon

Ayurveda Day 2025 : भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा आयुर्वेद, जिसे हजारों सालों से मानव जीवन के संतुलन और प्रकृति के साथ सामंजस्य का मार्गदर्शक माना गया है, अब एक नई दिशा की ओर अग्रसर हो चुका है। 2025 में 10वां आयुर्वेद दिवस एक ऐतिहासिक अवसर बनकर सामने आया है। इस बार इस आयोजन को एक नई भव्यता और वैश्विक पहचान के साथ 23 सितंबर 2025 को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं आयुर्वेद दिवस का महत्व और इस साल की थीम...

आयुर्वेद दिवस 2025

गोवा: वैश्विक आयुर्वेद यात्रा का प्रवेशद्वार

इस साल का मुख्य आयोजन अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), गोवा में होगा। गोवा, जो पर्यटन और वेलनेस के क्षेत्र में पहले ही एक अंतरराष्ट्रीय पहचान रखता है, अब भारत की पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली का वैश्विक द्वार बन गया है। केंद्रीय आयुष एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने इसे “आयुर्वेद को दुनिया तक ले जाने की दिशा में एक ठोस कदम” बताया।

उन्होंने कहा, हम सिर्फ आयुर्वेद का उत्सव नहीं मना रहे, बल्कि हम एक ऐसे स्वास्थ्य समाधान को विश्व के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं जो न केवल व्यक्ति को स्वस्थ करता है, बल्कि प्रकृति के साथ उसका संतुलन भी बनाए रखता है।"

End Of Feed