LIVE

16 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज़: छात्रा की मौत के विरोध में BJD का बालासोर में विरोध प्रदर्शन, फौजा सिंह को टक्कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

16 जुलाई 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: बालासोर जिले में बुधवार को बीजद कार्यकर्ताओं ने एक 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की आत्मदाह से मौत के बाद विरोध प्रदर्शन किया। बीजद कार्यकर्ताओं ने बालासोर में सड़कों पर टायर जलाए और सरकार की निष्क्रियता पर रोष व्यक्त किया। झारखंड के बोकारो में गोमिया थाना क्षेत्र के बिरहोरडेरा के जंगली क्षेत्र में पुलिस और भाकपा माओवादी संगठन के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें दो नक्सली ढेर हो गए। साथ ही सीआरपीएफ के एक जवान की भी जान चली गई। मैराथन धावक फौजा सिंह को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार भी बरामद कर ली है। CCTV फुटेज और हेडलाइट के टुकड़े जांच में अहम सुराग साबित हुए, जिनकी मदद से आरोपी तक पहुंचा गया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के मिशन बाद की कई प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद 17 अगस्त तक भारत पहुंचने की उम्मीद है। गाजा पट्टी पर मंगलवार को इजराइली हमलों में 90 से अधिक फलस्तीनी मारे गए, जिनमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय अस्पतालों के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शिफा अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, उत्तरी शाती शरणार्थी शिविर में हुए एक हमले में फलस्तीनी विधायिका के हमास सदस्य की मौत हो गई, साथ ही उसी इमारत में शरण लिए हुए एक पुरुष, एक महिला और उनके छह बच्चे भी मारे गए। हताहतों को इसी अस्पताल में लाया गया था। शिफा अस्पताल के अनुसार, सोमवार शाम गाजा शहर के तेल अल-हवा ज़िले में एक घर पर हुए हमले में एक परिवार के 19 सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में आठ महिलाएं और छह बच्चे शामिल हैं।
16 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज़: छात्रा की मौत के विरोध में BJD का बालासोर में विरोध प्रदर्शन, फौजा सिंह को टक्कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार
16 जुलाई 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: बालासोर जिले में बुधवार को बीजद कार्यकर्ताओं ने एक 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की आत्मदाह से मौत के बाद विरोध प्रदर्शन किया। बीजद कार्यकर्ताओं ने बालासोर में सड़कों पर टायर जलाए और सरकार की निष्क्रियता पर रोष व्यक्त किया। झारखंड के बोकारो में गोमिया थाना क्षेत्र के बिरहोरडेरा के जंगली क्षेत्र में पुलिस और भाकपा माओवादी संगठन के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें दो नक्सली ढेर हो गए। साथ ही सीआरपीएफ के एक जवान की भी जान चली गई। मैराथन धावक फौजा सिंह को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार भी बरामद कर ली है। CCTV फुटेज और हेडलाइट के टुकड़े जांच में अहम सुराग साबित हुए, जिनकी मदद से आरोपी तक पहुंचा गया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के मिशन बाद की कई प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद 17 अगस्त तक भारत पहुंचने की उम्मीद है। गाजा पट्टी पर मंगलवार को इजराइली हमलों में 90 से अधिक फलस्तीनी मारे गए, जिनमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय अस्पतालों के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शिफा अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, उत्तरी शाती शरणार्थी शिविर में हुए एक हमले में फलस्तीनी विधायिका के हमास सदस्य की मौत हो गई, साथ ही उसी इमारत में शरण लिए हुए एक पुरुष, एक महिला और उनके छह बच्चे भी मारे गए। हताहतों को इसी अस्पताल में लाया गया था। शिफा अस्पताल के अनुसार, सोमवार शाम गाजा शहर के तेल अल-हवा ज़िले में एक घर पर हुए हमले में एक परिवार के 19 सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में आठ महिलाएं और छह बच्चे शामिल हैं।

  • ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के 17 अगस्त तक भारत आने की संभावना

  • गाजा पर इजराइल हमलों में मारे गए 93 फलस्तीनी

  • मुंबई में व्यक्ति ने सौतेली बेटी की हत्या कर शव समुद्र में फेंका

  • कानपुर में ट्रक चालक को लूटने के आरोप में 11 पुलिसकर्मी निलंबित

  • भारत ने बांग्लादेश से सत्यजीत रे के पैतृक आवास को नहीं ढहाने का आग्रह किया
Jul 16, 2025 | 05:58 PM IST

बम की धमकी वाले ईमेल की जांच में पुलिस उलझी

दिल्ली के स्कूल और कॉलेजों को पिछले लगातार तीन दिनों से मिल रही बम से उड़ाने की धमकियों ने पुलिस की मुश्किलों को बहुत बढ़ा दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि ये धमकी भरे ईमेल ‘एन्क्रिप्टेड नेटवर्क’ (ऐसा तंत्र जिसमें कोई तीसरा सेंध नहीं लगा सकता) के जरिए भेजे गए हैं, जिससे उनके स्रोत का पता लगाना बेहद मुश्किल हो गया है। दिल्ली पुलिस के साइबर विशेषज्ञों और धमकियों की जांच कर रहे वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि धमकी भेजने वाले ‘वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क’ (वीपीएन) और ‘डार्क वेब’ का इस्तेमाल कर रहे हैं।
Jul 16, 2025 | 05:58 PM IST

मानसून सत्र में आठ नए विधेयक पेश करने की तैयारी में सरकार

सरकार ने आगामी सोमवार से आरंभ हो रहे संसद के मानसून सत्र में कुल आठ नए विधेयकों को पेश करने की योजना बनाई है जिनमें भू-विरासत स्थलों और भू-अवशेषों के संरक्षण और सुरक्षा से संबंधित एक विधेयक भी शामिल है। मानसून सत्र के लिए प्रस्तावित विधेयकों में राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, भू-विरासत स्थल और भू-अवशेष (संरक्षण और रखरखाव) विधेयक, खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक शामिल हैं। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होने वाला है और 21 अगस्त तक दोनों सदनों की कुल 21 बैठकें प्रस्तावित हैं।
Jul 16, 2025 | 05:38 PM IST

राहुल गांधी ने कहा कि ‘हिमंत को निश्चित ही जेल भेजा जाएगा': हिमंत ने किया दावा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को दावा किया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुवाहाटी में प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के दौरान कहा है कि मुख्यमंत्री को ‘‘निश्चित रूप से जेल भेजा जाएगा।’’ शर्मा ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता यह भूल गए कि वह स्वयं देश भर में दर्ज कई आपराधिक मामलों में जमानत पर हैं। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘लिखित में ले लीजिए, हिमंत विश्व शर्मा को निश्चित रूप से जेल भेजा जाएगा’ - विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने असम में कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बंद कमरे में हुई बैठक के दौरान बिल्कुल यही शब्द कहे।’’
Jul 16, 2025 | 02:58 PM IST

नितेश राणे समाज में विभाजन पैदा करने के लिए देते हैं गलत बयान : शशिकांत शिंदे

महाराष्ट्र में भाषा को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रही है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने कहा है कि मदरसों में उर्दू की जगह मराठी पढ़ाई जानी चाहिए। उनके इस बयान की एनसीपी (एसपी) ने आलोचना की है। महाराष्ट्र के एनसीपी (एसपी) अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने कहा कि नितेश राणे समाज में विभाजन पैदा करने के लिए गलत बयान देते हैं। महाराष्ट्र के एनसीपी (एसपी) अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने नितेश राणे के बयान पर आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "ये गृह मंत्रालय का काम है और अगर किसी मंत्री को कुछ कहना है, तो उस पर कैबिनेट या मंत्रिस्तरीय मंचों पर चर्चा होनी चाहिए, न कि सार्वजनिक बयान देकर। उनका यह बयान गलत है, वे समाज में विभाजन पैदा करके सत्ता में बने रहना चाहते हैं। ऐसे बयानों से उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन समाज में दूरियां बढ़ती हैं और इसके परिणाम सही नहीं होते हैं।
Jul 16, 2025 | 02:58 PM IST

पाकिस्तान में मानसूनी बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 116 की मौत

पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने बताया कि देश में मानसून की भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ ने 26 जून से अब तक 116 लोगों की जान ले ली है। इसके अलावा, 253 लोग घायल हुए हैं। एनडीएमए की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में बारिश से संबंधित घटनाओं में 5 और लोगों की मौतें हुई हैं, जबकि 41 लोग घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सबसे ज्यादा 44 मौतें पूर्वी पंजाब प्रांत में हुई हैं। इसके बाद उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा में 37, दक्षिणी सिंध में 18 और दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान में 16 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके अलावा, पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में 1 मौत हुई और 5 लोग घायल हुए, जबकि गिलगित-बाल्टिस्तान और इस्लामाबाद में कोई हताहत नहीं हुआ है।
Jul 16, 2025 | 02:56 PM IST

पुनीत कुमार गोयल मणिपुर के नए मुख्य सचिव नियुक्त किए गए

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी पुनीत कुमार गोयल को मणिपुर का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। एजीएमयूटी कैडर के 1991 बैच के अधिकारी गोयल प्रशांत कुमार सिंह का स्थान लेंगे, जिन्हें राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है। पंद्रह जुलाई की अधिसूचना में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने पुनीत कुमार गोयल को मणिपुर का मुख्य सचिव नियुक्त करने के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और वह 31.08.2025 तक, यानी सेवानिवृत्ति की तिथि तक पद पर रहेंगे। 1993 बैच के आईएएस अधिकारी सिंह ने जनवरी 2025 में राज्य मुख्य सचिव का पद संभाला था।
Jul 16, 2025 | 12:57 PM IST

क्या बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन शामिल होगी JMM, सांसद पप्पू यादव ने शामिल होने की वकालत की

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को महागठबंधन का हिस्सा बनने की वकालत की। पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) गठबंधन का हिस्सा बने। यहां पढ़ें पूरी खबर
Jul 16, 2025 | 12:20 PM IST

छात्रा की मौत के विरोध में BJD का बालासोर में विरोध प्रदर्शन

बालासोर जिले में बुधवार को बीजद कार्यकर्ताओं ने एक 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की आत्मदाह से मौत के बाद विरोध प्रदर्शन किया। बीजद कार्यकर्ताओं ने बालासोर में सड़कों पर टायर जलाए और सरकार की निष्क्रियता पर रोष व्यक्त किया। यहां पढ़ें पूरी खबर
Jul 16, 2025 | 11:22 AM IST

मेघालय : संदिग्ध मवेशी तस्करों के हमले में बीएसएफ के दो जवान घायल

मेघालय के पूर्व जयंतिया हिल्स जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर संदिग्ध मवेशी तस्करों के हमले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना 12 जुलाई की सुबह खासिमारा नदी के पास हुई। मेघालय पुलिस में दर्ज कराई गई एक प्राथमिकी के अनुसार बीएसएफ कर्मियों ने सीमा से लगते बांग्लादेश के हिस्से में लगभग 20 लोगों को 30 से 40 मवेशियों के साथ देखा।
Jul 16, 2025 | 10:21 AM IST

बोकारो में पुलिस और भाकपा माओवादियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

झारखंड के बोकारो में गोमिया थाना क्षेत्र के बिरहोरडेरा के जंगली क्षेत्र में पुलिस और भाकपा माओवादी संगठन के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें दो नक्सली ढेर हो गए। साथ ही सीआरपीएफ के एक जवान की भी जान चली गई। यहां पढ़ें पूरी खबर
Jul 16, 2025 | 09:38 AM IST

लोकमान्य तिलक के प्रपौत्र और ‘केसरी' के संपादक दीपक तिलक का निधन

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के प्रपौत्र और मराठी समाचार पत्र ‘केसरी’ के न्यासी संपादक दीपक तिलक का बुधवार तड़के पुणे स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
Jul 16, 2025 | 07:37 AM IST

'Udaipur Files' की रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

सुप्रीम कोर्ट आज फिल्म उदयपुर फाइल्स से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। बता दें, रिलीज से एक दिन पहले, दिल्ली उच्च न्यायालय ने पिछले हफ़्ते केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से प्रमाणन के बिना टीजर जारी करने पर गंभीर चिंता जताते हुए फ़िल्म की रिलीज पर रोक लगा दी थी। यहां पढ़ें पूरी खबर
Jul 16, 2025 | 06:45 AM IST

कानपुर में ट्रक चालक को लूटने के आरोप में 11 पुलिसकर्मी निलंबित

कानपुर में मवेशियों से भरे एक ट्रक के चालक और सहायक को लूटने के आरोप में पांच हेड कांस्टेबल समेत 11 पुलिसकर्मियों को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) योगेश कुमार ने बताया कि गत शनिवार को आरोपी पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर एक ट्रक का पीछा किया और चालक लक्ष्मण एवं उसके सहायक मोहम्मद उजैर को हर पुलिसकर्मी को 500-500 रुपये देने के लिए मजबूर किया।
Jul 16, 2025 | 06:44 AM IST

मुंबई में व्यक्ति ने सौतेली बेटी की हत्या कर शव समुद्र में फेंका

मुंबई में 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पांच वर्षीय सौतेली बेटी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को अरब सागर में फेंक दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी इमरान शेख को पकड़ लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह कोलाबा पुलिस अधिकारियों ने दक्षिण मुंबई में ससून डॉक के पास समुद्र में बच्ची का शव तैरता हुआ पाया गया। इस हत्या का मकसद फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया।
Jul 16, 2025 | 06:44 AM IST

भारत ने बांग्लादेश से सत्यजीत रे के पैतृक आवास को नहीं ढहाने का आग्रह किया

भारत ने बांग्लादेश से प्रख्यात फिल्म निर्माता सत्यजीत रे की पैतृक संपत्ति को ध्वस्त करने के उसके फैसले पर पुनर्विचार करने का मंगलवार को अनुरोध किया और इस प्रतिष्ठित इमारत के बांग्ला सांस्कृतिक ‘‘पुनर्जागरण’’ का प्रतीक होने के कारण इसे संरक्षित करने में मदद करने की पेशकश की। भारत ने मैमनसिंह में स्थित इस ‘‘ऐतिहासिक’’ इमारत को ध्वस्त करने के कदम को ‘‘बहुत दुखदायी’’ बताते हुए बांग्लादेश से इसे दोनों देशों की साझा संस्कृति के प्रतीक संग्रहालय में परिवर्तित करने का आग्रह किया और इसके लिए सहयोग देने का वादा किया। यह प्रतिष्ठित इमारत फिल्म निर्माता के दादा उपेंद्र किशोर रे चौधरी की थी जो एक प्रसिद्ध साहित्यकार भी थे।
Jul 16, 2025 | 06:43 AM IST

गाजा पर इजराइल हमलों में मारे गए 93 फलस्तीनी

गाजा पट्टी पर मंगलवार को इजराइली हमलों में 90 से अधिक फलस्तीनी मारे गए, जिनमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय अस्पतालों के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शिफा अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, उत्तरी शाती शरणार्थी शिविर में हुए एक हमले में फलस्तीनी विधायिका के हमास सदस्य की मौत हो गई, साथ ही उसी इमारत में शरण लिए हुए एक पुरुष, एक महिला और उनके छह बच्चे भी मारे गए। हताहतों को इसी अस्पताल में लाया गया था। शिफा अस्पताल के अनुसार, सोमवार शाम गाजा शहर के तेल अल-हवा ज़िले में एक घर पर हुए हमले में एक परिवार के 19 सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में आठ महिलाएं और छह बच्चे शामिल हैं।
Jul 16, 2025 | 06:45 AM IST

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के 17 अगस्त तक भारत आने की संभावना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के मिशन बाद की कई प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद 17 अगस्त तक भारत पहुंचने की उम्मीद है।