LIVE

आज की ताजा खबर: GST दरों में बड़ा बदलाव, संसद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, दिल्ली को मिला नया पुलिस कमिश्नर

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today: आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 21 अगस्त 2025 और बड़ी खबरें:
माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों को युक्तिसंगत बनाने पर राज्यों के वित्त मंत्रियों के समूह की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में टैक्स ‘स्लैब’ को घटाने के केंद्र के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया। GST दरों में बड़ा बदलाव किया गया 12% और 28% टैक्स स्लैब खत्म करने पर मंत्री समूह की मुहर लगी। मंत्रिसमूह ने केंद्र के 5, 18 प्रतिशत के दो स्लैब जीएसटी के प्रस्ताव को स्वीकार किया वहीं लोकसभा की बैठक बृहस्पतिवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई लोकसभा अध्यक्ष ने मानसून सत्र में कार्यवाही में गतिरोध बनाए रखने पर विपक्षी दलों के प्रति निराशा प्रकट करते हुए कहा कि नियोजित तरीके से सदन के कामकाज में व्यवधान पैदा किया गया जो लोकतंत्र और सदन की मर्यादा के अनुरूप नहीं है उधर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद उनकी सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। सीएम को Z प्लस सिक्योरिटी दी गई है जिसमें CRP के जवान भी तैनात रहते हैं। सीएम हाउस के अंदर सिक्योरिटी में भी बदलाव किए गए हैं। अब दो महिला PSO सीएम के साथ हमेशा तैनात रहेंगी। बता दें कि गुजरात के राजकोट के रहने वाले राजेश खिमजी नाम के शख्स ने बुधवार को जन सुनवाई के दौरान सीएम रेखा गुप्ता पर हमला कर दिया था वहीं आज दिल्ली के प्रसाद नगर और द्वारका सेक्टर 5 में कम से कम 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। वहीं चुनाव विश्लेषक और सेंटर फोर द स्टडी आफ डेवलपिंग सोसायटीज (CSDS) के प्रोफेसर संजय कुमार के खिलाफ चुनाव के संबंध में झूठा बयान देने के आरोप में दो प्राथमिकी दर्ज की गईं। उन पर 2024 के आम चुनावों की तुलना में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में दो सीट पर मतदाता आंकड़ा साझा करते हुए कथित रूप से झूठा बयान देने को लेकर ये मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि बुधवार को नागपुर जिले और नासिक में मामले दर्ज किए गए आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...

आज की ताजा खबर: GST दरों में बड़ा बदलाव, संसद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, दिल्ली को मिला नया पुलिस कमिश्नर

आज की ताजा खबर: GST दरों में बड़ा बदलाव, संसद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, दिल्ली को मिला नया पुलिस कमिश्नर

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today: आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 21 अगस्त 2025 और बड़ी खबरें:
माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों को युक्तिसंगत बनाने पर राज्यों के वित्त मंत्रियों के समूह की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में टैक्स ‘स्लैब’ को घटाने के केंद्र के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया। GST दरों में बड़ा बदलाव किया गया 12% और 28% टैक्स स्लैब खत्म करने पर मंत्री समूह की मुहर लगी। मंत्रिसमूह ने केंद्र के 5, 18 प्रतिशत के दो स्लैब जीएसटी के प्रस्ताव को स्वीकार किया वहीं लोकसभा की बैठक बृहस्पतिवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई लोकसभा अध्यक्ष ने मानसून सत्र में कार्यवाही में गतिरोध बनाए रखने पर विपक्षी दलों के प्रति निराशा प्रकट करते हुए कहा कि नियोजित तरीके से सदन के कामकाज में व्यवधान पैदा किया गया जो लोकतंत्र और सदन की मर्यादा के अनुरूप नहीं है उधर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद उनकी सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। सीएम को Z प्लस सिक्योरिटी दी गई है जिसमें CRP के जवान भी तैनात रहते हैं। सीएम हाउस के अंदर सिक्योरिटी में भी बदलाव किए गए हैं। अब दो महिला PSO सीएम के साथ हमेशा तैनात रहेंगी। बता दें कि गुजरात के राजकोट के रहने वाले राजेश खिमजी नाम के शख्स ने बुधवार को जन सुनवाई के दौरान सीएम रेखा गुप्ता पर हमला कर दिया था वहीं आज दिल्ली के प्रसाद नगर और द्वारका सेक्टर 5 में कम से कम 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। वहीं चुनाव विश्लेषक और सेंटर फोर द स्टडी आफ डेवलपिंग सोसायटीज (CSDS) के प्रोफेसर संजय कुमार के खिलाफ चुनाव के संबंध में झूठा बयान देने के आरोप में दो प्राथमिकी दर्ज की गईं। उन पर 2024 के आम चुनावों की तुलना में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में दो सीट पर मतदाता आंकड़ा साझा करते हुए कथित रूप से झूठा बयान देने को लेकर ये मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि बुधवार को नागपुर जिले और नासिक में मामले दर्ज किए गए आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...

Aug 21, 2025 | 07:29 PM IST

PM मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति से फोन पर की बात

India France Relationships: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों के बीच यूक्रेन और पश्चिम एशिया में संघर्षों के समाधान पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने कहा कि भारत-फ़्रांस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
Aug 21, 2025 | 05:57 PM IST

पाकिस्तान से नहीं होगा द्विपक्षीय खेल

खेल मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि पहली बार लाई गई नयी नीति के तहत भारत और पाकिस्तान किसी भी द्विपक्षीय खेल प्रतियोगिता में तटस्थ स्थान पर भी नहीं खेलेंगे लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने कई टीमों के एशिया कप में खेलने से नहीं रोका जाएगा। मंत्रालय ने भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के संबंध में नयी नीति का अनावरण किया जिसे पाकिस्तान पर विशेष ध्यान रखकर बनाया गया है। मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि यह नीति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है जिसके तहत भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान में द्विपक्षीय खेलों में भाग नहीं लेंगे और ना ही पाकिस्तानी खिलाड़ी भारत आयेंगे ।
Aug 21, 2025 | 05:56 PM IST

किश्तवाड़ आपदा : 33 लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं कई एजेंसियां

जम्मू कश्मीर में बादल फटने की प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किश्तवाड़ जिले में लापता 33 लोगों का पता लगाने के लिए कई एजेंसियों द्वारा चलाया जा रहा तलाशी अभियान बृहस्पतिवार को आठवें दिन भी जारी है। मचैल माता मंदिर के रास्ते में पड़ने वाले आखिरी गांव में 14 अगस्त को आई प्राकृतिक आपदा में मरने वाले लोगों की संख्या 65 हो गई है, जिसमें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के तीन कर्मी और जम्मू कश्मीर पुलिस का एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शामिल हैं। इस घटना में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
Aug 21, 2025 | 05:56 PM IST

बांग्लादेश के सेना प्रमुख चीन के आधिकारिक दौरे पर

बांग्लादेश के सेनाध्यक्ष जनरल वकार उज-जमां बृहस्पतिवार को द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चीन के आधिकारिक दौरे पर रवाना हुए। सरकार के स्वामित्व वाले बांग्लादेश संघबाद संगठन (BSS) ने बताया, “सेना प्रमुख चीन सरकार व सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शिष्टाचार बैठकें करेंगे और द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।” संगठन ने इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस की एक प्रेस विज्ञप्ति के हवाले से बताया कि जनरल वकार-उज-जमां 27 अगस्त को स्वदेश लौटेंगे।
Aug 21, 2025 | 05:17 PM IST

दिल्ली को मिला नया पुलिस कमिश्नर

Delhi New Police Commissioner: 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वह अभी तिहाड़ जेल के डीजी पद पर थे और अब सतीश गोलचा दिल्ली पुलिस कमिश्नर का पद संभालेंगे। वह एसबीके सिंह की जगह लेंगे, जिनके पास दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार था।
Aug 21, 2025 | 03:15 PM IST

GST दरों में बड़ा बदलाव: 12% और 28% टैक्स स्लैब खत्म करने पर मंत्री समूह की मुहर

GST Rates Changes: माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों को युक्तिसंगत बनाने पर राज्यों के वित्त मंत्रियों के समूह की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में टैक्स ‘स्लैब’ को घटाने के केंद्र के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया। GST दरों में बड़ा बदलाव किया गया 12% और 28% टैक्स स्लैब खत्म करने पर मंत्री समूह की मुहर लगी। मंत्रिसमूह ने केंद्र के 5, 18 प्रतिशत के दो स्लैब जीएसटी के प्रस्ताव को स्वीकार किया।
Aug 21, 2025 | 03:15 PM IST

संसद ने ऑनलाइन गेमिंग को बैन करने वाले विधेयक को दी मंजूरी

उच्च सदन में विधेयक को चर्चा के लिए पेश करते हुए वैष्णव ने कहा कि ऑनलाइन मनी गेम आज समाज में बड़ी चिंता का विषय बन गया है और कई ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें इसकी लत लग जाती है और वह जिदंगी भर की बचत ऑनलाइन गेम में उड़ा देते हैं। मंत्री ने कहा कि इस आनलाइन गेमिंग के कारण कई परिवार बर्बाद हो गए और कई आत्महत्याएं हुई हैं।
Aug 21, 2025 | 03:14 PM IST

लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, हंगामा कर रहे सांसदों पर बिगड़े स्पीकर

लोकसभा की बैठक बृहस्पतिवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई लोकसभा अध्यक्ष ने मानसून सत्र में कार्यवाही में गतिरोध बनाए रखने पर विपक्षी दलों के प्रति निराशा प्रकट करते हुए कहा कि नियोजित तरीके से सदन के कामकाज में व्यवधान पैदा किया गया जो लोकतंत्र और सदन की मर्यादा के अनुरूप नहीं है।
Aug 21, 2025 | 03:14 PM IST

INDIA ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, सुदर्शन रेड्डी ने दाखिल किया नामांकन

इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार,सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी ने कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया।
Aug 21, 2025 | 11:08 AM IST

9वीं क्लास के स्‍टूडेंट ने टीचर को मारी गोली, लंच बॉक्स में लेकर आया था तमंचा

उत्तराखंड के काशीपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां 9वीं के स्‍टूडेंट ने अपनी टीचर को गोली मार दी है, वो लंच बॉक्स में तमंचा लेकर आया था। जिसे गोली मारी है वो फिजिक्स का टीचर है। दाएं कंधे के नीचे गोली लगने से गंभीर घायल टीचर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Aug 21, 2025 | 10:07 AM IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा और बढ़ाई गई

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद उनकी सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। सीएम हाउस में CRP की एक टुकड़ी अंदर गई है। सीएम को Z प्लस सिक्योरिटी दी गई है जिसमें CRP के जवान भी तैनात रहते हैं। सीएम हाउस के अंदर सिक्योरिटी में भी बदलाव किए गए हैं। अब दो महिला PSO सीएम के साथ हमेशा तैनात रहेंगी। बता दें कि गुजरात के राजकोट के रहने वाले राजेश खिमजी नाम के शख्स ने बुधवार को जन सुनवाई के दौरान सीएम रेखा गुप्ता पर हमला कर दिया था।
Aug 21, 2025 | 10:06 AM IST

भिवानी में 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट एक बार फिर बंद करने के आदेश जारी

भिवानी में 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट एक बार फिर बंद करने के आदेश जारी, भिवानी में कल सुबह 11:00 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगे।
Aug 21, 2025 | 09:49 AM IST

अमेरिकी में अर्कांसस के एक स्कूल में घातक गोलीबारी में एक की मौत

अमेरिका के अर्कांसस के लिटिल रॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय, रॉकफेलर अर्ली चाइल्डहुड सेंटर, को स्कूल की पार्किंग के पास हुई एक घातक गोलीबारी के बाद बंद कर दिया गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अब लॉकडाउन हटा लिया गया है और माता-पिता अपने बच्चों को लेने आते देखे गए।
Aug 21, 2025 | 09:24 AM IST

दिल्ली के पांच स्कूलों को आज भी मिलीं बम की धमकियां

दिल्ली के प्रसाद नगर और द्वारका सेक्टर 5 में पांच स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग मौके पर मौजूद हैं और स्कूलों की तलाशी ली जा रही है। अबतक की जांच में किसी तरह की संदिग्ध चीज नहीं मिली है।
Aug 21, 2025 | 09:23 AM IST

सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपी राजेश खिमजी को 5 दिन की पुलिस रिमांड

दिल्ली में कल जन सुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने के आरोपी राजेश खिमजीभाई सकारिया को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने आज यह जानकारी दी। गुजरात के राजकोट रहने वाले राजेश खिमजी ने कल जन सुनवाई के दौरान सीएम रेखा गुप्ता पर हमला कर दिया था। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत दबोच लिया था। शुरुआती पूछताछ के बाद उसे तीस हजारी जिला अदालत में पेश किया गया था।
Aug 21, 2025 | 08:16 AM IST

हिमाचल में मानसून के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 276 हुई

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (HPSDMA) के अनुसार, 20 जून से अब तक हिमाचल प्रदेश में मानसून के कारण मरने वालों की कुल संख्या 276 हो गई है, जिनमें से 143 लोगों की मौत भूस्खलन, अचानक बाढ़ और मकान ढहने जैसी बारिश से संबंधित घटनाओं में हुई है, जबकि 133 लोगों की जान सड़क दुर्घटनाओं में गई है।
Aug 21, 2025 | 08:06 AM IST

द्वारका जिले का रावल गांव लगातार भारी बारिश के कारण बाढ़ की चपेट में

गुजरात में देवभूमि द्वारका जिले का रावल गांव लगातार भारी बारिश के कारण बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ के कारण रावल गाँव से कल्याणपुर गाँव का संपर्क मार्ग प्रभावित हुआ है।
Aug 21, 2025 | 07:57 AM IST

'भारत के साथ 25 साल के संबंधों को बाधित करना एक रणनीतिक आपदा होगी'

संयुक्त राष्ट्र में पूर्व अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने भारत के साथ अमेरिका के बिगड़ते रिश्तों की ओर ध्यान दिलाया है और इसे एक गलत रणनीति करार दिया है। न्यूजवीक पर एक लेख में निक्की हेली ने कहा कि चीन का मुकाबला करने के लिए भारत को "एक मूल्यवान स्वतंत्र और लोकतांत्रिक साझेदार" मानने की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि नई दिल्ली के साथ 25 वर्षों की गति को बाधित करना एक रणनीतिक आपदा होगी। निक्की हेली ने भारत और चीन के बीच मजबूत साझेदारी को बिना सोचे-समझे की गई चीज बताते हुए कहा कि एक लोकतांत्रिक भारत का उदय कम्युनिस्ट-नियंत्रित चीन के विपरीत स्वतंत्र दुनिया के लिए खतरा नहीं है।
Aug 21, 2025 | 07:56 AM IST

CSDS चुनाव विश्लेषक संजय कुमार की मुश्किलें बढ़ीं

चुनाव विश्लेषक और सेंटर फोर द स्टडी आफ डेवलपिंग सोसायटीज (CSDS) के प्रोफेसर संजय कुमार के खिलाफ चुनाव के संबंध में झूठा बयान देने के आरोप में दो प्राथमिकी दर्ज की गईं। उन पर 2024 के आम चुनावों की तुलना में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में दो सीट पर मतदाता आंकड़ा साझा करते हुए कथित रूप से झूठा बयान देने को लेकर ये मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि बुधवार को नागपुर जिले और नासिक में मामले दर्ज किए गए।
Aug 21, 2025 | 07:56 AM IST

अब गाजा सिटी पर कब्जे की तैयारी में इजराइल

बाहरी इलाकों पर सैन्य अभियान के बाद इजराइल ने अब गाजा सिटी पर अभियान शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इजराइल की सेना ने बुधवार को कहा कि वह गाजा शहर में अपने विस्तारित सैन्य अभियान से पहले हजारों रिजर्व सैनिकों को बुलाएगी और अन्य सैनिकों की सेवा अवधि बढ़ाएगी। सेना ने बताया कि रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज़ ने गाजा के कुछ सबसे घनी आबादी वाले इलाकों में अभियान के एक नए चरण को शुरू करने की योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना को आने वाले दिनों में चीफ ऑफ स्टाफ की अंतिम मंजूरी मिलने की उम्मीद है, जिसमें 60,000 रिजर्व सैनिकों को बुलाना और मौजूदा 20,000 अन्य सैनिकों की सेवा अवधि बढ़ाना शामिल है।
Aug 21, 2025 | 07:55 AM IST

'लिपुलेख दर्रे' के रास्ते भारत-चीन व्यापार पर नेपाल की टिप्पणी की विदेश मंत्रालय ने निंदा की

विदेश मंत्रालय ने लिपुलेख दर्रे के माध्यम से भारत और चीन के बीच व्यापार फिर से शुरू करने पर नेपाल की टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह के दावे अनुचित हैं और ऐतिहासिक तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित नहीं हैं।
Aug 21, 2025 | 07:55 AM IST

'4 साल में 5 गुना बढ़ा भारत-रूस के बीच ट्रेड'

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय व्यापार पांच गुना से ज्यादा बढ़ चुका है। साल 2021 में यह व्यापार 13 अरब का था जो कि बढ़कर 2024-25 में 68 अरब डॉलर का हो गया है। विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार असंतुलन को तुरंत दूर किया जाना चाहिए।
Aug 21, 2025 | 07:54 AM IST

सोने का भाव आज का 21 अगस्त 2025: लुढ़कना जारी

सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कई दिनों से गिरावट जारी है। इनकी कीमतों पर देश ही नहीं, विदेशी बाजारों का भी असर पड़ता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में आज 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं, साथ ही चांदी के ताजा रेट भी देखें।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited