LIVE

ताजा खबर, 25 जुलाई 2025 : गतिरोध हुआ खत्म,सोमवार से चलेगी संसद, सर्वदलीय बैठक के बाद बनी सहमति, मालदीव में PM मोदी का जोरदार स्वागत, 21 तोपों की सलामी देकर बढ़ाया भारत का मान

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 25 जुलाई 2025 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 25 जुलाई (शुक्रवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आप देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं से वाकिफ नहीं हो पाते होंगे। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं ताजा खबर का यह खास सेगमेंट, जहां हम आपको देश और दुनिया की प्रमुख और बड़ी खबरों से रूबरू करवाएंगे। यहां आपको मिलेंगे हर छोटी-बड़ी खबर के ताजा अपडेट्स... बने रहिए अपने प्रिय हिंदी समाचार चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत के डिजिटल संस्करण के साथ...

ताजा खबर, 25 जुलाई 2025 : गतिरोध हुआ खत्म,सोमवार से चलेगी संसद, सर्वदलीय बैठक के बाद बनी सहमति, मालदीव में PM मोदी का जोरदार स्वागत, 21 तोपों की सलामी देकर बढ़ाया भारत का मान

ताजा खबर, 25 जुलाई 2025 : गतिरोध हुआ खत्म,सोमवार से चलेगी संसद, सर्वदलीय बैठक के बाद बनी सहमति, मालदीव में PM मोदी का जोरदार स्वागत, 21 तोपों की सलामी देकर बढ़ाया भारत का मान

Taza Khabar (ताजा खबर) Breaking News : ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 25 जुलाई 2025 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय यात्रा पर मालदीव पहुंचे, जहां वे द्वीपीय देश के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मालदीव की राजधानी माले पहुंचने पर राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच इस यात्रा के दौरान व्यापक वार्ता होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी मालदीव के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर यहां आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत बच्चों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुति के साथ किया। राजस्थान के झालावाड़ जिले में शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल की इमारत ढह जाने से चार बच्चों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। यह घटना जिले के मनोहरथाना ब्लॉक के पीपलोदी सरकारी स्कूल में उस समय हुई जब बच्चे कक्षाओं में पढ़ायी कर रहे थे। झालावाड़ के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, "चार बच्चों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए हैं। दस बच्चों को झालावाड़ रेफर किया गया है, जिनमें से तीन से चार की हालत गंभीर है।’’आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...

Jul 25, 2025 | 05:53 PM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Kargil War News:'कारगिल युद्ध' के सही इतिहास सामने लाने की मांग को लेकर 'वॉर वेटरन' ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

भारतीय सेना के पूर्व ब्रिगेडियर सुरिंदर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है। याचिकाकर्ता 1971 के युद्ध में फ्रंटलाइन ऑफिसर रह चुके हैं, 1998-99 में युद्ध के दौरान कारगिल ब्रिगेड की कमान संभाली थी और दो बार युद्ध में घायल हुए। उन्हें सेना मेडल (गैलेंट्री), विशिष्ट सेवा मेडल और आर्मी चीफ कमेंडेशन से सम्मानित किया गया है।
Jul 25, 2025 | 05:13 PM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Tejasvi Yadav News: बिहार के डिप्टी सीएम ने तेजस्वी यादव पर हमले के दावे पर किया पलटवार

बिहार के उप मुख्यमंत्री (Bihar Deputy CM) विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता राबड़ी देवी के तेजस्वी यादव पर हमले के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए, आशंकाओं को खारिज किया और कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के रिश्तेदार होने के नाते यादव को व्यापक सुरक्षा प्राप्त होने के बावजूद, पूरी सुरक्षा प्रदान की गई है।
Jul 25, 2025 | 04:37 PM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, PM Modi News: मालदीव में PM मोदी का जोरदार स्वागत

पीएम मोदी दो दिन की अपनी यात्रा पर मालदीव पहुंचे हैं। वह द्वीपीय देश के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। पीएम मोदी ब्रिटेन से माले पहुंचे। पीएम का विमान जब माले एयरपोर्ट पहुंचा तो उनका स्वागत और अगवानी खुद राष्ट्रपति मोइज्जू ने की। इस दौरान मोइज्जू के साथ उनके मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के स्वागत में बच्चों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया।
Jul 25, 2025 | 04:18 PM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Sunjay Kapur Death News: संजय कपूर की मां ने बेटे की मौत पर जताया संदेह

एक नए घटनाक्रम में, दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की माँ ने उनकी मौत से जुड़ी परिस्थितियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं, इसे 'संदिग्ध' बताया है और दावा किया है कि इसमें 'जो दिख रहा है उससे कहीं ज़्यादा' है। सोना कॉमस्टार के अध्यक्ष संजय कपूर का जून में निधन हो गया था, लेकिन अब उनकी माँ ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि उन्हें 'अपने बेटे की मौत के बारे में कोई जवाब नहीं मिल पा रहा है'
Jul 25, 2025 | 02:38 PM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Uttarakhand Panchayat Election: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के पहले चरण में 68 प्रतिशत मतदान

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 68 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पहले चरण में बृहस्पतिवार को राज्य के 12 जिलों के 49 विकास खंडों में ग्राम पंचायतों के लिए मतदान हुआ था। राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव के पहले चरण में कुल मिलाकर 68 प्रतिशत मतदान हुआ। आयोग ने कहा कि इन मतदाताओं में 63 प्रतिशत पुरुष और 73 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। उसने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ। अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण के मतदान में ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों के 6000 से अधिक पदों के लिए कुल 17829 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।
Jul 25, 2025 | 02:37 PM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Iran News: यूरोपीय देशों और ईरान की इस्तांबुल में बैठक

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर जारी गतिरोध को दूर करने के लिए ईरान और यूरोपीय देशों के राजनयिक शुक्रवार को इस्तांबुल में बैठक करने वाले हैं। ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के प्रतिनिधि ईरान के वाणिज्य दूतावास में यह बैठक करेंगे। ईरान और इजराइल के बीच जून में 12 दिन तक चले युद्ध के बाद पहली बार यह बैठक हो रही है। इस युद्ध के दौरान अमेरिका ने भी ईरान के परमाणु केंद्रों को निशाना बनाते हुए हमले किए थे। इस बैठक में ईरान पर उन प्रतिबंधों को फिर से लागू करने की संभावना है, जिन्हें 2015 में तब हटाया गया था जब ईरान ने यह स्वीकार किया था कि उसके परमाणु कार्यक्रम पर प्रतिबंध और निगरानी रखी जा सकती है।
Jul 25, 2025 | 02:07 PM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, OTT App Ban News: अल्ट, उल्लू समेत 20 से अधिक ऐप पर प्रतिबंध लगाया गया

सरकार ने विभिन्न कानूनों, खासकर महिलाओं के अश्लील" चित्रण पर रोक से जुड़े कानून के उल्लंघन के कारण उल्लू, अल्ट और देसीफ्लिक्स समेत 20 से अधिक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। सूत्रों ने शुक्रवार यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि इस प्रतिबंध का उद्देश्य विशेष रूप से नाबालिगों के लिए अश्लील सामग्री की आसान उपलब्धता को रोकना तथा यह सुनिश्चित करना है कि डिजिटल सामग्री शालीनता व कानून की सीमाओं के अंदर रहे। सूत्रों ने बताया कि विभिन्न कानूनों का उल्लंघन करने वाले ऐप में अल्ट, उल्लू, बिग शॉट्स ऐप, देसीफ्लिक्स, बूमेक्स, नवरसा लाइट, गुलाब ऐप, कंगन ऐप, बुल ऐप, जलवा ऐप, वाउ एंटरटेनमेंट, लुक एंटरटेनमेंट, हिटप्राइम, फेनेओ, शोएक्स, सोल टॉकीज, अड्डा टीवी, हॉटएक्स वीआईपी, हलचल ऐप, मूडएक्स, नियोनएक्स वीआईपी, फूगी, मोजफ्लिक्स और ट्राइफ्लिक्स शामिल हैं।
Jul 25, 2025 | 02:06 PM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Crime News: मेघालय में दो कोयला डिपो से करीब 4,000 मीट्रिक टन कोयला गायब

मेघालय के दो कोयला डिपो राजाजू गांव और डिएंगगन गांव से अवैध रूप से खनन किया गया लगभग 4,000 मीट्रिक टन (एमटी) कोयला गायब हो गया, जबकि आधिकारिक सर्वेक्षणों के माध्यम से पहले ही इस कोयला भंडार को दर्ज किया जा चुका था। मेघालय उच्च न्यायालय ने इस मामले में राज्य सरकार और उसकी एजेंसियों से जिम्मेदार अधिकारियों को जवाबदेह ठहराने के लिए कहा है। न्यायमूर्ति एचएस थांगख्यू की अध्यक्षता वाली उच्च न्यायालय की पीठ ने बृस्पतिवार को मामले की सुनवाई की। पीठ ने मामले में तीखी टिप्पणी करते हुए अधिकारियों से कोयले के गायब होने के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों या अधिकारियों की पहचान करने को कहा है। कोयला भंडार का पहले ही पता लगा लिया गया और इसे कार्रवाई के लिए चिह्नित किया गया था।
Jul 25, 2025 | 02:06 PM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Assam News: असम: भाजपा ने पार्टी के आठ मोर्चों के प्रमुखों की घोषणा की

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की असम इकाई ने शुक्रवार को महिला और युवा सहित अपनी आठ इकाइयों के नये अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की। यह नियुक्तियां लोकसभा सदस्य दिलीप सैकिया के जनवरी में राज्य अध्यक्ष बनने के छह महीने बाद की गई हैं। सैकिया ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, “माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी की स्वीकृति से भाजपा की असम इकाई ने आठ मोर्चों के नये अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। सभी को नयी जिम्मेदारियों के लिए बधाई।”
Jul 25, 2025 | 01:39 PM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Monsoon Session News: बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष का हंगामा, राज्यसभा दिनभर के लिए स्थगित

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार को एक बार के स्थगन के बाद दोपहर बारह बज कर पांच मिनट पर पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। उच्च सदन की बैठक अब सोमवार को सुबह 11 बजे होगी। एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे जब सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई, तो पीठासीन अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी ने प्रश्नकाल के तहत भाजपा सांसद के. लक्ष्मण से प्रश्न पूछने को कहा।
Jul 25, 2025 | 01:16 PM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Thailand News: थाईलैंड में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए यात्रा परामर्श जारी किया

थाईलैंड में भारतीय दूतावास ने यहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए शुक्रवार को एक परामर्श जारी करते हुए उनसे थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर जारी हिंसा के बीच सात प्रांतों की यात्रा करने से बचने की अपील की है। थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर बृहस्पतिवार को शुरू हुई झड़पों में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी है और कई अन्य घायल हो गए हैं। सरकारी ‘थाई पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग सर्विस’ ने यह जानकारी दी।
Jul 25, 2025 | 01:15 PM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE Rajasthan News: राजस्थान में सरकारी स्कूल की इमारत का हिस्सा ढहने से छह छात्रों की मौत

राजस्थान के झालावाड़ जिले में शुक्रवार को सरकारी स्कूल की इमारत का एक हिस्सा ढहने से छह बच्चों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना जिले के मनोहरथाना ब्लॉक के पीपलोदी सरकारी स्कूल में हुई जब बच्चे सुबह की प्रार्थना के लिए इकट्ठा हो रहे थे। पुलिस को सुबह करीब 7:45 बजे सूचना दी गई। पुलिस ने कहा कि बच्चों को शिक्षकों और ग्रामीणों की मदद से मलबे से बाहर निकाला गया। मनोहरथाना थाने के प्रभारी नंद किशोर ने बताया कि मृतकों में से पांच की पहचान कुंदर, कान्हा, रैदास, अनुराधा और बादल भील के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय इमारत में लगभग 35 छात्र मौजूद थे। इससे पहले, डांगीपुरा के थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने कहा था कि छठी और सातवीं कक्षा की छत ढहने से इमारत का हिस्सा ढह गया।
Jul 25, 2025 | 01:15 PM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Crime News: ओडिशा के जगतसिंहपुर में नाबालिग से बलात्कार के आरोप में दो भाई गिरफ्तार

ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में एक नाबालिग लड़की का बलात्कार करने के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी। पीड़िता के पिता द्वारा कुजंग थाने में दर्ज करायी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी भाग्यधर दास (60) और पंचानन दास (58) पिछले एक वर्ष से नाबालिग का कथित तौर पर बलात्कार कर रहे थे और अब वह सात माह की गर्भवती है। अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी एक मठ (आश्रम) में कार्यरत थे, जहां पीड़िता अक्सर जाया करती थी। पीड़िता के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने यह मामला स्थानीय पंचायत के एक पदाधिकारी को बताया तो उसने घटना को दबाने के लिए उन्हें पैसे की पेशकश की और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी।
Jul 25, 2025 | 01:14 PM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE: भारत ने सीओपी-33 के लिए समिति गठित की

पर्यावरण मंत्रालय ने 2028 के संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन के लिए पेशेवर और अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के के सिलसिले में समर्पित सीओपी-33 प्रकोष्ठ बनाया है। भारत ने 2028 के जलवायु शिखर सम्मेलन की मेजबानी का प्रस्ताव पेश किया है। पंद्रह जुलाई को जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि सीओपी-33 प्रकोष्ठ मंत्रालय के जलवायु परिवर्तन प्रभाग के अंतर्गत कार्य करेगा। इस प्रकोष्ठ का नेतृत्व संयुक्त सचिव (जलवायु परिवर्तन) करेंगे और सलाहकारों एवं सहायक कर्मचारियों समेत विभिन्न स्तरों के अधिकारी इसमें शामिल होंगे।
दुबई में सीओपी-28 में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीओपी-33 के लिए भारत की मेजबानी का प्रस्ताव दिया था।
Jul 25, 2025 | 01:14 PM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Love Jihad News: ‘लव जिहाद के वित्तपोषण' के मामले में फरार कांग्रेस पार्षद पर इनाम की रकम दोगुनी

इंदौर में पुलिस ने ‘लव जिहाद’ के कथित वित्तपोषण के मामले में महीने भर से फरार कांग्रेस के एक पार्षद की गिरफ्तारी पर घोषित इनाम की रकम 10,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि 'लव जिहाद’ के कथित वित्तपोषण के मामले में स्थानीय कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत की गिरफ्तारी पर पुलिस के एक उपायुक्त ने 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। उन्होंने बताया, "इनाम की इस रकम को पुलिस के एक अतिरिक्त आयुक्त ने बढ़ाकर 20,000 रुपये कर दिया है।"
Jul 25, 2025 | 01:13 PM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Mumbai Rain News: मुंबई में भारी बारिश की संभावना, पुलिस ने लोगों से घरों में रहने का आग्रह किया

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शुक्रवार सुबह भारी बारिश हुई, जिससे वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई और पश्चिम रेलवे पर कुछ उपनगरीय ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दिन में बाद में और अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू होने वाले 24 घंटे के दौरान महानगर में ‘‘भारी से बहुत भारी’’ बारिश होने की संभावना जताई है जिसके चलते पुलिस ने लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।
Jul 25, 2025 | 11:18 AM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, DRDO News: डीआरडीओ ने ड्रोन से दागे जाने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ड्रोन से दागी जाने वाली एक मिसाइल का आंध्र प्रदेश में एक परीक्षण स्थल पर सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि यह परीक्षण कुरनूल में किया गया। सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘‘भारत की रक्षा क्षमताओं को एक बड़ी मजबूती देते हुए, डीआरडीओ ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल स्थित नेशनल ओपन एरिया रेंज (एनओएआर) में मानवरहित यान से दागे जाने वाली सटीक मारक क्षमता वाली मिसाइल (यूएलपीजीएम)-वी3 का सफल परीक्षण किया।’’
Jul 25, 2025 | 11:04 AM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Delhi Weather News: महाराष्ट्र: जलगांव में 39 किलो एम्फेटामाइन ड्रग्स जब्त

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में ड्रग्स की खेप पकड़ी गई। स्थानीय विधायक मंगेश चव्हाण ने इसमें एक बड़े अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई है। मंगेश चव्हाण ने इस पूरे मामले की जानकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दी और गहन जांच की मांग की। महाराष्ट्र के जलगांव जिले में पुलिस ने 39 किलोग्राम एम्फेटामाइन ड्रग्स की खेप पकड़ी है। जलगांव जिले के चालीसगांव में एक संदिग्ध वाहन की तलाशी के दौरान लगभग 39 किलोग्राम एम्फेटामाइन ड्रग्स बरामद हुए। पुलिस ने तत्काल वाहन समेत चालक को हिरासत में ले लिया।
Jul 25, 2025 | 11:04 AM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE,UP Crime News: फौजी की हत्या करने की आरोपी महिला गिरफ्तार

सेना के एक जवान के साथ ‘लिव-इन’ में रहने वाली एक महिला को उक्त जवान की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि सेना का जवान अमित सागर (32) शराब पीकर उसे मारता पीटता था। क्षेत्राधिकारी (नजीबाबाद) नितेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को मीडिया को यह जानकारी देते हुए बताया कि नजीबाबाद के आदर्श नगर में सेना का जवान अमित सागर, ममता के साथ ‘लिव-इन’ में रहता था। उन्होंने बताया कि गत 15 जुलाई को अमित को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किये जाने की पुष्टि हुई।
Jul 25, 2025 | 11:03 AM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Delhi Weather News: दिल्ली में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली में शुक्रवार सुबह आसमान में बादल छाये रहे और मौसम उमस भरा रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 72 प्रतिशत रही। आईएमडी ने दिन में बादल छाए रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है।
Jul 25, 2025 | 11:03 AM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, World News: फिलीपीन में उष्णकटिबंधीय तूफान के कारण 25 लोगों की मौत

फिलीपीन में खराब मौसम के कारण अब तक कम से कम 25 लोगों की मौत हो चुकी है और बाढ़ व भूस्खलन से प्रभावित गांवों में फंसे लोगों को निकाला गया है। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र में उष्टकटिबंधीय तूफान से मौसम की स्थिति और बिगड़ गयी है। तूफान ‘को-मे’ ने बृहस्पतिवार रात को पंगासिनान प्रांत के अग्नो कस्बे में दस्तक दी और इस दौरान 165 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। उत्तरपूर्व की ओर बढ़ रहा यह तूफान अब कमजोर हो रहा है और शुक्रवार सुबह इसके प्रभाव से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
Jul 25, 2025 | 11:02 AM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर में जमानत पर बाहर आये व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

बिहार में समस्तीपुर जिले के पेठिया बाजार इलाके में जमानत पर बाहर आये हत्या मामले के एक आरोपी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सुमित कुमार उर्फ गुड्डू (22) के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजय कुमार पांडेय ने पत्रकारों से कहा, ‘‘घटना बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुई जब अज्ञात हमलावरों ने कुमार को गोली मार दी। उसे पास के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हत्या के एक मामले में संदिग्ध कुमार हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था।’’
Jul 25, 2025 | 10:10 AM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Goa News: नया ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क बिछाएगी गोवा सरकार

गोवा के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रोहन खाउंटे ने कहा कि राज्य सरकार इंटरनेट कनेक्टिविटी बढ़ाने और हर घर तक डिजिटल पहुंच सुनिश्चित करने के लिए तटीय राज्य में एक नया ऑप्टिकल फाइबर केबल नेटवर्क बिछाने की योजना बना रही है। गोवा विधानसभा में जारी मानसून सत्र के दौरान निर्दलीय विधायक डॉ. चंद्रकांत शेट्ये द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए खाउंटे ने बृहस्पतिवार को एक लिखित उत्तर में कहा कि प्रस्तावित नेटवर्क राज्य की ‘हर घर फाइबर’ पहल के लिए अहम साबित होगा।
Jul 25, 2025 | 10:10 AM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Stock Market News: सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट

विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में कमजोरी के रुख ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 407.45 अंक की गिरावट के साथ 81,776.72 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 144.3 अंक फिसलकर 24,917.80 अंक पर आ गया।
Jul 25, 2025 | 09:47 AM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Karnataka News: सिद्धरमैया के मुख्यमंत्री कार्यकाल पर सवाल बरकरार

कर्नाटक के राजनीतिक हलको में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के कार्यकाल पूरा करने को लेकर केवल इसी बात की चर्चा हो रही है कि वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे या नहीं जबकि वह एक अनोखा रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर हैं। इस बीच, सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री व मुख्यमंत्री पद के एक और दावेदार डी. के. शिवकुमार एक बार फिर दिल्ली रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल में सिद्धरमैया अब कर्नाटक के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित मुख्यमंत्री बनने के करीब हैं। वह वरिष्ठ नेता देवराज उर्स के रिकॉर्ड की बराबरी करने के करीब हैं। देवराज उर्स 2700 से अधिक दिनों तक मुख्यमंत्री बने रहे थे।
Jul 25, 2025 | 09:47 AM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE Crime News: सौम्या हत्या मामले का दोषी कन्नूर केंद्रीय जेल से फरार

केरल में 2011 के सौम्या हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहा गोविंदाचामी उच्च सुरक्षा वाली कन्नूर केंद्रीय जेल से फरार हो गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार तड़के गोविंदाचामी की कोठरी की जांच के दौरान उसके लापता होने का पता चला। जेल अधिकारियों ने जेल परिसर और उसके आसपास तत्काल तलाश अभियान चलाया, लेकिन कैदी कहीं नहीं मिला। पुलिस को सतर्क कर दिया गया है और तलाश अभियान चलाया जा रहा है।
Jul 25, 2025 | 09:46 AM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Somnath Temple News: सोमनाथ मंदिर में सावन के भक्तों की उमड़ी भीड़

गुजरात के विश्व प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में शुक्रवार को सावन मास के शुभारंभ पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने भगवान सोमनाथ के दर्शन कर सावन के पवित्र महीने की शुरुआत की। सोमनाथ मंदिर परिसर शुक्रवार सुबह से ही भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए। दर्शन को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई, साथ ही सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष उपाय किए गए।
Jul 25, 2025 | 09:45 AM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, JPSC Result News: जेपीएससी सिविल सेवा का फाइनल रिजल्ट जारी

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में अभय कुजूर ने प्रशासनिक सेवा में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि आशीष अक्षत ने पुलिस सेवा में टॉप किया है। परीक्षा का परिणाम 25 जुलाई को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। जेपीएससी ने 342 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की थी। इसमें 207 पद डिप्टी कलेक्टर और 35 पद डीएसपी के शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया फरवरी 2024 में शुरू हुई थी। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के बाद 864 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में मिले अंकों के आधार पर 342 सफल अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी की गई है। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 7 साल की छूट भी दी गई थी।
Jul 25, 2025 | 09:09 AM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Rahul Gandhi News: सावरकर पर टिप्पणी मामला : राहुल गांधी के बयान पर यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा वीर सावरकर को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के मामले में यूपी सरकार ने हलफनामा दाखिल किया है। यूपी सरकार ने अपने हलफनामे में कहा कि जांच से राहुल गांधी के बयानों की पुष्टि होती है, जो पूर्व नियोजित तरीके से नफरत फैलाने का संकेत देते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा है कि राहुल गांधी के बयान जानबूझकर नफरत फैलाने के इरादे से दिए गए थे, जो अपराध की श्रेणी में आते हैं। सरकार ने शिकायतकर्ता नृपेंद्र पांडे के तर्क का समर्थन करते हुए कहा कि राहुल गांधी के कार्य समाज में नफरत और दुश्मनी फैलाने के इरादे से किए गए थे।
Jul 25, 2025 | 09:00 AM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, PM Modi News: पीएम मोदी ने तोड़ा इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने कार्यकाल के 4,078 दिन पूरे कर लिए। इस तरह उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 24 जनवरी, 1966 से 24 मार्च, 1977 तक लगातार 4,077 दिनों तक प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस उपलब्धि के साथ, प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे व्यक्ति बन गए हैं, उनसे आगे केवल देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जुलाई, 2025 को लगातार 4,078 दिनों तक प्रधानमंत्री बने रहेंगे, और इस तरह उनके नाम कई ऐतिहासिक उपलब्धियां भी दर्ज हो गई हैं।
Jul 25, 2025 | 08:45 AM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Amarnath Yatra News: 21 दिनों में 3.52 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा के दौरान अब तक लगभग 3.52 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए हैं। शुक्रवार को 2,896 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू से रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि 3 जुलाई से शुरू हुई यात्रा के 21 दिनों में ही तीर्थयात्रियों की संख्या 3.50 लाख के अनुमानित आंकड़े को पार कर गई। अधिकारियों ने बताया कि 2,896 यात्रियों का एक और जत्था शुक्रवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से सुरक्षा काफिलों के साथ रवाना हुआ। 790 यात्रियों को लेकर 42 वाहनों का पहला काफिला सुबह 3:30 बजे बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुआ, जबकि 2,106 यात्रियों को लेकर 75 वाहनों का दूसरा काफिला सुबह 4:18 बजे पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुआ।
Jul 25, 2025 | 08:44 AM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Thailand Cambodia war News: थाईलैंड ने कंबोडिया पर हवाई हमले शुरू किए,

थाईलैंड और कंबोडियाई के सैनिकों के बीच सीमा पर झड़प में कम से कम 14 लोग मारे गए हैं, जिनमें अधिकतर आम नागरिक हैं। दोनों पक्षों ने छोटे हथियारों, तोप और रॉकेट से हमले किए और थाईलैंड ने भी हवाई हमले भी किए। थाईलैंड के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सुरसंत कोंगसिरी के अनुसार, बृहस्पतिवार को कम से कम छह इलाकों में झड़प हुई। इससे एक दिन पहले ही सीमा पर एक बारूदी सुरंग विस्फोट में थाईलैंड के पांच सैनिक घायल हो गए थे और थाईलैंड ने कंबोडिया से अपने राजदूत को वापस बुला लिया था तथा थाईलैंड में कंबोडिया के दूत को निष्कासित कर दिया था।
Jul 25, 2025 | 08:17 AM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Expressways News: पिछले 11 वर्षों में भारत के एक्सप्रेसवे की लंबाई 93 किलोमीटर से बढ़कर 5,110 किलोमीटर हो गई है : नितिन गडकरी

। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को संसद में बताया कि भारत में एक्सप्रेसवे सहित एक्सेस-कंट्रोल्ड नेशनल हाई स्पीड कॉरिडोर (प्रवेश-नियंत्रित राष्ट्रीय उच्च गति गलियारों) की लंबाई मार्च 2014 में मात्र 93 किलोमीटर थी जो बढ़कर वर्तमान में लगभग 5,110 किलोमीटर हो गई है।
Jul 25, 2025 | 08:17 AM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, MP News: मध्य प्रदेश सरकार की 'सुपर 100 योजना'

मध्य प्रदेश के प्रतिभाशाली छात्र तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं के जरिए देश के उत्कृष्ट संस्थानों में प्रवेश हासिल कर सकें, इसके लिए सरकार सुपर 100 योजना संचालित कर रही है। इस योजना के लिए चयनित छात्रों को कोचिंग के साथ आवासीय सुविधा भी मुहैया कराई जाती है। राज्य का स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश में प्रतिभाशाली बच्चों को देश के श्रेष्ठ संस्थानों में प्रवेश की कोचिंग के लिए सुपर 100 योजना संचालित कर रहा है। कोचिंग के लिए चयनित बच्चों को विभाग शासकीय सुभाष उच्च.मा.विद्यालय भोपाल और शासकीय मल्हार आश्रम उच्च.मा.विद्यालय इंदौर में निशुल्क कोचिंग के साथ आवासीय सुविधा भी उपलब्ध करा रहा है।
Jul 25, 2025 | 08:07 AM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, SBI Job News: भारतीय स्टेट बैंक ने 13,455 कर्मचारियों की भर्ती शुरू की

सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने 13,455 कर्मचारियों की भर्ती शुरू कर दी है। इन कर्मचारियों को जूनियर एसोसिएट्स पद पर नियुक्त किया जाएगा। बैंक में 2.36 लाख से अधिक लोग कार्यरत हैं। एसबीआई ने कहा कि उसने 11 जून को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी ग्राहक सेवा को मजबूत करने के लिए भर्ती करने की योजना की घोषणा की थी।
Jul 25, 2025 | 07:42 AM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, ED News: रॉबर्ट वाद्रा से जुड़ा शिकोहपुर भूमि सौदा धन शोधन का ‘अनूठा' मामला : ईडी ने अदालत से कहा

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को दिल्ली की एक अदालत से कहा कि हरियाणा के शिकोहपुर में रॉबर्ट वाद्रा से जुड़े भूमि सौदे में कथित अनियमितताएं ‘‘धन शोधन का स्पष्ट और अनूठा’’ मामला है। विशेष न्यायाधीश सुशांत चगोत्रा मामले में वाद्रा को नोटिस जारी करने के लिए ईडी की प्रारंभिक दलीलों पर सुनवाई कर रहे थे। ईडी ने 17 जुलाई को इस मामले में एक आरोपपत्र दाखिल किया, जिसमें वाद्रा का भी नाम है।
Jul 25, 2025 | 07:39 AM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Etah News: उत्तर प्रदेश: एटा में पांच ‘फर्जी' क्लीनिक सील

त्तर प्रदेश के एटा जिले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित किये जा रहे पांच क्लीनिक सील कर दिये।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. उमेश त्रिपाठी के निर्देश पर अलीगंज थानाक्षेत्र के अलीगंज विकास खंड में छापेमारी की गई। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. सुधीर मोहन ने इस अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने बताया कि कई क्लीनिक बिना उचित पंजीकरण या चिकित्सीय योग्यता के संचालित होते पाये गये।
Jul 25, 2025 | 07:19 AM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Pakistan News: पाकिस्तान:झूठी शान के नाम पर अपनी बेटी हत्या के मामले में महिला को पुलिस हिरासत भेजा गया

पाकिस्तान की एक अदालत ने बलूचिस्तान प्रांत में झूठी शान के नाम पर अपनी बेटी और एक व्यक्ति की कथित हत्या के मामले में एक महिला को बृहस्पतिवार को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। यह घटना कुछ दिन पहले क्वेटा के पास संजीदा डेगरी इलाके में हुई थी। गुल जान बीबी नामक महिला को एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद गिरफ्तार किया गया। इस वीडियो में उसने बलूच जनजातीय रीति-रिवाजों का हवाला देते हुए इन हत्याओं को उचित ठहराया था।
Jul 25, 2025 | 07:14 AM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Indian Railways News: रेल मंत्रालय ने 32 नए मंडल प्रमुखों की नियुक्ति की

रेल मंत्री ने बृहस्पतिवार को 32 मंडल रेल प्रबंधकों (डीआरएम) की नियुक्ति के आदेश जारी किए, जो दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके मौजूदा मंडल रेल प्रबंधकों का स्थान लेंगे। आदेश में कहा कि मौजूदा डीआरएम की अगली नियुक्ति के संबंध में आदेश जल्द ही जारी किये जाएंगे। डीआरएम को रेल मंडल के कामकाज संभालने के लिए नियुक्त किया जाता है। वह उस मंडल के प्रशासनिक प्रमुख होते हैं और उनकी मुख्य जिम्मेदारी सुरक्षित ट्रेन परिचालन सुनिश्चित करना होता है।
Jul 25, 2025 | 07:14 AM IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, MP News: मप्र : आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने मारपीट के बाद की आत्महत्या

मध्यप्रदेश के धार जिले में एक समूह द्वारा किए गए हमले और अपमान से परेशान एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस सिलसिले में दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना जिले के कानवान गांव में हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर ने संवाददाताओं से कहा, "25 वर्षीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को सोमवार को कुछ लोगों ने उसके चरित्र के संदेह में पीटा, उसके बाल खींचे और उसे घसीटते हुए पुलिस थाने ले आए।"

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited