LIVE

माता वैष्णों देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड से 5 लोगों की मौत, अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने का नोटिस किया जारी

संयुक्त राज्य अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर भारत से आयात पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। नए शुल्क 27 अगस्त को रात 12:01 बजे (पूर्वी मानक समय) से लागू होंगे। वहीं भारत की अनुभवी महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने अहमदाबाद में आयोजित हुई कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार किसी प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया है। भारत की सुनील दलवी ने भी पोडियम फिनिश किया। उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'स्वदेशी' या स्वदेशी वस्तुओं के प्रचार को एक और बढ़ावा दिया, क्योंकि भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को प्रभावित करने वाली अमेरिकी टैरिफ व्यवस्था के खिलाफ लगातार अपना रुख सख्त कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, 'व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों के बाहर एक बड़ा बोर्ड लगाना चाहिए, जिस पर लिखा हो कि वे 'स्वदेशी' सामान बेचते हैं।' वहीं बिहार में बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के कारण बाढ़, जलभराव जैसी समस्याएं भी देखने को मिल रही हैं। प्रदेश में भारी बारिश के बावजूद इस साल बारिश में कमी दर्ज की गई है। बिहार में अब तक सामान्य से 26 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। मानसून में प्रदेश में औसत 732 मिमी बारिश होने की बजाय अब तक केवल 542.9 मिमी बारिश ही दर्ज हुई है। बिहार में सोमवार को भी पटना समेत कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है, आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...

माता वैष्णों देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड से 5 लोगों की मौत,  अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने का नोटिस किया जारी

माता वैष्णों देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड से 5 लोगों की मौत, अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने का नोटिस किया जारी

संयुक्त राज्य अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर भारत से आयात पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। नए शुल्क 27 अगस्त को रात 12:01 बजे (पूर्वी मानक समय) से लागू होंगे। वहीं भारत की अनुभवी महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने अहमदाबाद में आयोजित हुई कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार किसी प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया है। भारत की सुनील दलवी ने भी पोडियम फिनिश किया। उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'स्वदेशी' या स्वदेशी वस्तुओं के प्रचार को एक और बढ़ावा दिया, क्योंकि भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को प्रभावित करने वाली अमेरिकी टैरिफ व्यवस्था के खिलाफ लगातार अपना रुख सख्त कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, 'व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों के बाहर एक बड़ा बोर्ड लगाना चाहिए, जिस पर लिखा हो कि वे 'स्वदेशी' सामान बेचते हैं।' वहीं बिहार में बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के कारण बाढ़, जलभराव जैसी समस्याएं भी देखने को मिल रही हैं। प्रदेश में भारी बारिश के बावजूद इस साल बारिश में कमी दर्ज की गई है। बिहार में अब तक सामान्य से 26 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। मानसून में प्रदेश में औसत 732 मिमी बारिश होने की बजाय अब तक केवल 542.9 मिमी बारिश ही दर्ज हुई है। बिहार में सोमवार को भी पटना समेत कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है, आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...

Aug 26, 2025 | 04:44 PM IST

निफ्टी अगले 12 महीनों में 27,609 के स्तर को छू सकता है : रिपोर्ट

भारत में घरेलू मांग बढ़ने का फायदा शेयर बाजार को भी मिलेगा। इस कारण आने वाले 12 महीनों में निफ्टी 27,609 के स्तर को छू सकता है। यह जानकारी मंगलवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में दी गई। पीएल कैपिटल की लेटेस्ट इंडिया स्ट्रेटेजी रिपोर्ट में संकलित आंकड़ों के अनुसार, कम महंगाई दर, करों में कटौती, सामान्य मानसून और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा हाल ही में की गई ब्याज दरों में कटौती सहित कई कारक व्यापक उपभोग वृद्धि के लिए परिस्थितियां पैदा कर रहे हैं। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि उपभोक्ता मूल्य मुद्रास्फीति (खुदरा महंगाई दर) घटकर 1.6 प्रतिशत रह गई है, जबकि सामान्य बारिश से ग्रामीण आय में वृद्धि हो रही है।
Aug 26, 2025 | 06:41 PM IST

माता वैष्णों देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड से 5 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के रियाहशी जिले के कटरा स्थित माता वैष्णों देवी के यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले अर्धकुमारी के इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास बारिश के बाद भूस्खलन की घटना हुई है। ताजा जानकारी के मुताबिक, 5 लोगों की मौत और 14 लोग घायल हैं। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के हवाले से आवश्यक जनशक्ति और मशीनरी के साथ बचाव कार्य जारी है।
Aug 26, 2025 | 04:12 PM IST

‘वोट अधिकार यात्रा' एक सितंबर को एक पड़ाव पर पहुंचेगी: महागठबंधन

बिहार में विपक्षी महागठबंधन के दो प्रमुख घटक दलों राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि बिहार में ‘‘वोट चोरी’’ के माध्यम से लोगों के अधिकारों की चोरी की जा रही है। उन्होंने इस साल के आखिर में संभावित राज्य विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि ‘वोटर अधिकार यात्रा’ एक सितंबर को अपने समापन के साथ एक पड़ाव पर पहुंचेगी, लेकिन मंजिल नवंबर में हासिल होगी।
Aug 26, 2025 | 02:39 PM IST

क्या है दिल्ली का अस्पताल निर्माण घोटाला?

पोर्टों में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, निजी ठेकेदारों और अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद 13 जगहों पर छापे की कार्रवाई हुई। दरअसल, दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य संरचना परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने के आरोपों पर दिल्ली पुलिस की एंटी-करप्शन ब्रांच ने भारद्वाज, सत्येंद्र जैन के अलावा कुछ अधिकारियों एवं निजी ठेकेदारों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Aug 26, 2025 | 02:39 PM IST

नांदेड़ से मुंबई के लिए शुरू हुई Vande Bharat Express

: हजूर साहिब नांदेड़ और मुंबई अब और करीब आ गए हैं। दोनों शहरों को करीब लाने के लिए आज यानी मंगलवार 26 अगस्त से वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हो गई है। अब नांदेड़ से मुंबई के लिए बुधवार और मुंबई से नांदेड़ के लिए गुरुवार को छोड़कर हफ्ते के 6 दिन वंदे भारत एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में चलेगी।
Aug 26, 2025 | 12:31 PM IST

पीएम मोदी ने Suzuki e-Vitara को दिखाई हरी झंडी

पीएम मोदी ने अहमदाबाद के हंसलपुर स्थित सुजुकी मोटर प्लांट से कंपनी के पहले ग्लोबल स्ट्रैटेजिक बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) ‘e-VITARA’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूरी तरह भारत में निर्मित यह इलेक्ट्रिक कार अब दुनिया के सौ से अधिक देशों में निर्यात की जाएगी, जिनमें यूरोप और जापान जैसे विकसित बाजार भी शामिल हैं। इस उपलब्धि के साथ भारत सुज़ुकी के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बन गया है।
Aug 26, 2025 | 12:31 PM IST

'ED की रेड से हम डरेंगे नहीं, देश हित में आवाज उठाते रहेंगे'

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि AAP पार्टी को जिस तरह से निशाना बनाया जा रहा है, वैसा इतिहास में किसी भी दल के साथ नहीं हुआ है।' AAP संयोजक ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों एवं भ्रष्टाचार का विरोध हमारी पार्टी खुलकर करती है, इसलिए उसे निशाना बनाया जा रहा है।
Aug 26, 2025 | 11:48 AM IST

राहुल गांधी मुख्यमंत्री का फैसला नहीं करेंगे...' बोले मुकेश सहनी

आगामी बिहार चुनावों (Bihar Assembly Election) से पहले, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक मुकेश सहनी ने मंगलवार को कहा कि 'कोई भी एक पार्टी सरकार नहीं बनाएगी।' उन्होंने आगे कहा कि 'कांग्रेस नेता राहुल गांधी राज्य के मुख्यमंत्री का फैसला नहीं करेंगे और सब कुछ गठबंधन के मंच से तय होगा।'
Aug 26, 2025 | 10:30 AM IST

शेयर बाजार में मंगल के दिन अमंगल! Sensex 669 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,765 पर पहुंचा

अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर भारत से आयात पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। यह 27 अगस्त से लागू हो रहा है। इसके बाद इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुला। सेंसेक्स 669 से अधिक अंक लुढ़का। निफ्टी 205 से अधिक अंक फिसल गया है। निफ्टी 24,765 पर पहुंचा गया। यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद में वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी देखी जा रही है।
Aug 26, 2025 | 10:30 AM IST

Navy के बेड़े में आज शामिल होंगे युद्धपोत हिमगिरि-उदयगिरि

स्टेट ऑफ द ऑर्ट' को प्रदर्शित करने वाले युद्धपोत हिमगिरि और उदयगिरि के शामिल होने से नौसेना की सामरिक ताकत और निगरानी में और इजाफा होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में इन दोनों युद्धपोतों को नौसेना में शामिल किया जाएगा।
Aug 26, 2025 | 10:29 AM IST

भारी बारिश से ट्रेनों के संचालन पर असर

भारी बारिश के कारण और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर, पठानकोट कैंट (पीटीकेसी) और कंडवाल हॉल्ट (केएनडीआई) के बीच पुल संख्या 232 पर डाउन लाइन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।अप लाइन चालू रहेगी। ट्रेनों को सिंगल लाइन पर चलाया जा रहा है या पठानकोट (पीटीके)-अमृतसर (एएसआर) मार्ग से डायवर्ट किया जा रहा है।
Aug 26, 2025 | 09:17 AM IST

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के घर पर ED की रेड, मनीलॉन्ड्रिंग मामले में हुई कार्रवाई

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज के घर पर मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा। छापे की यह कार्रवाई मनीलॉन्ड्रिंग मामले में हुई। छापे की यह कार्रवाई अस्पताल निर्माण घोटाल से जुड़ी है। बताया जाता है कि यह घोटाला करीब 5,590 करोड़ रुपए का है। साल 2018-19 में दिल्ली सरकार ने 24 अस्पतालों के निर्माण के लिए ₹5,590 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी थी। 6 महीने में ICU अस्पताल बनना था, लेकिन 3 साल बाद भी काम अधूरा रहा। इनमें से कई प्रोजेक्ट्स में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं।
Aug 26, 2025 | 08:27 AM IST

मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

भारत की अनुभवी महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने अहमदाबाद में आयोजित हुई कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार किसी प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया है। भारत की सुनील दलवी ने भी पोडियम फिनिश किया।
Aug 26, 2025 | 08:26 AM IST

अमेरिका ने 27 अगस्त से भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने का नोटिस किया जारी

संयुक्त राज्य अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर भारत से आयात पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। नए शुल्क 27 अगस्त को रात 12:01 बजे (पूर्वी मानक समय) से लागू होंगे।अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा के माध्यम से होमलैंड सुरक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए इस नोटिस में कहा गया है कि ये टैरिफ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 6 अगस्त को हस्ताक्षरित कार्यकारी आदेश 14329 को लागू करते हैं।
Aug 26, 2025 | 08:26 AM IST

अमेरिकी टैरिफ के बढ़ते खतरे के बीच पीएम मोदी का 'नया कदम'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 'स्वदेशी' या स्वदेशी वस्तुओं के प्रचार को एक और बढ़ावा दिया, क्योंकि भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को प्रभावित करने वाली अमेरिकी टैरिफ व्यवस्था के खिलाफ लगातार अपना रुख सख्त कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, 'व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों के बाहर एक बड़ा बोर्ड लगाना चाहिए, जिस पर लिखा हो कि वे 'स्वदेशी' सामान बेचते हैं।' उन्होंने विशेष रूप से आने वाले त्योहारों के चलते खरीदारी का जिक्र किया।
Aug 26, 2025 | 08:25 AM IST

'चीन को तबाह करने वाले हमारे पास कार्ड्स लेकिन हम उसे दिखाएंगे नहीं'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ रिश्त पर सोमवार को कहा कि वह बीजिंग के साथ 'बेहतर संबंध' रखेंगे और उसे 'तबाह' करने के लिए कोई कदम नहीं उठाएंगे। ट्रंप ने यह बात व्हाइट हाउस में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग से मुलाकात के दौरान कही।
Aug 26, 2025 | 08:25 AM IST

राहुल के सामने तेजस्वी का गुणगान, राजद नेता को बताया 'जननायक'

चुनाव से पहले तेजस्वी की तारीफ कर पप्पू यादव राजद के साथ अपना रिश्ता सुधारना चाहते हैं क्योंकि वह कई मौकों पर तेजस्वी को अनुभवहीन बता और परिवारवाद को लेकर उनकी आलोचना कर चुके हैं। पूर्णिया से सांसद तेजस्वी के साथ रिश्ते में आई खटास को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। जानकार मानते हैं कि पप्पू का यह रुख व्यक्तिगत रिश्तों को बेहतर बनाने का प्रयास है।
Aug 26, 2025 | 08:25 AM IST

बिहार में मानसून की मार! बाढ़ से जूझ रहे कई गांव

बिहार में बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के कारण बाढ़, जलभराव जैसी समस्याएं भी देखने को मिल रही हैं। प्रदेश में भारी बारिश के बावजूद इस साल बारिश में कमी दर्ज की गई है। बिहार में अब तक सामान्य से 26 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। मानसून में प्रदेश में औसत 732 मिमी बारिश होने की बजाय अब तक केवल 542.9 मिमी बारिश ही दर्ज हुई है। बिहार में सोमवार को भी पटना समेत कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। अगले 4-5 दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल सकती है।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited