देश

'राहुल गांधी हमेशा सांप्रदायिक तत्वों को बचाना...', हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता पर लगाए गंभीर आरोप

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पर “हमेशा सांप्रदायिक तत्वों की रक्षा करने” और राज्य में मंदिरों में मांस के टुकड़े फेंकने की हालिया घटनाओं में शामिल लोगों को “बचाने” का मंगलवार को आरोप लगाया।

FollowGoogleNewsIcon

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

क्या है पूरा मामला?

मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी इस महीने की शुरुआत हुई में इस तरह की घटना की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई द्वारा आलोचना किए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में की। गोगोई ने दावा किया था कि इन घटनाओं और उसके बाद हुई झड़पों ने भाजपा नीत सरकार के खुफिया तंत्र की विफलता को उजागर कर दिया है।

सरमा ने कहा कि जो लोग यह दावा करने की कोशिश कर रहे हैं कि हिंदू गाय को मार सकते हैं और फिर उसके अंगों को मंदिर में रख सकते हैं, वे “प्रतिक्रिया के भी लायक नहीं हैं।” उन्होंने डिब्रूगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे लोगों की मानसिकता बहुत अलग होती है।

End Of Feed