लाइफस्टाइल

चाय में सबसे पहले क्या डालें ? पत्ती या दूध, बड़े-बड़े मास्टर शेफ को भी नहीं आता होगा चाय बनाने का सही तरीका

चाय के बिना कई लोगों की सुबह का आगाज नहीं होता, लेकिन देश में 90 प्रतिशत ऐसे लोग हैं जिन्हें चाय बनाने का सही तरीका पता ही नहीं है। अगर आप अपने आप को बहुत बड़ा मास्टर शेफ समझते हैं तो यहां देखें क्या आप आज तक सही तरीके से चाय बना रहे थे या नहीं।

FollowGoogleNewsIcon

Chai Kaise Banate hai: भारत में 90 प्रतिशत लोगों की सुबह का आगाज गरमा गर्म चाय की प्याली के साथ ही होता है। कई लोग ऐसे भी हैं जो दिन के करीब करीब 2 से 3 कप चाय पी जाते हैं। चाय चीज ही ऐसी है कि, दोस्तों के साथ गपशप करना हो या ताजगी लानी हो, मूड फ्रेश करना हो चाय पीते ही सब बढ़िया लगने लगता है। वहीं इसे बनाना भी काफी आसान होता है, लेकिन चाय पीने के शौकीन कई लोग ऐसे हैं, जो आज तक गलत ढंग से ही चाय बना रहे थे। कई लोग ऐसे भी होते है जो शिकायत करते हैं कि, उनकी चाय बेस्वाद बनती है। तो बता दें कि, ऐसा चाय को गलत तरीके से बनाने की वजह से हो सकता है। परफेक्ट चाय के लिए पकाने तो बनाने का सही तरीका जान लीजिए।

Chai Me Sabse Pehle Kya Daale

चाय में सबसे पहले क्या डालें

चाय बनाने की सबसे पहली स्टेप होती है, पानी लेना.. सबसे पहले आपको एक पैन में पानी डालकर उसको कुछ देर उबालना है। फिर जब पानी उबल जाए। तब उसमें चाय पत्ती डालना होता है। चाय पत्ती और पानी को करीब करीब 5 मिनट तक के लिए अच्छे से उबाले। इसी वक्त अगर आप चाहे तो उदरक या इलायची भी डाल सकते हैं।

फिर दूसरा स्टेप है कि आपको पानी और पत्ती के साथ शक्कर मिलानी है। कई लोग यहां पर गलती करते हैं कि, पानी और पत्ती के दूध डाल देते हैं। लेकिन आपको दुगने स्वाद के लिए पहले शक्कर डाल देनी है। ताकि उसका स्वाद अच्छे से घुल जाए।

End Of Feed