लाइफस्टाइल

Lip Colour Personality Test: दिल से नहीं दिमाग से करते हैं फैसले, जानिए कैसी होती है काले होंठ वालों की शख्सियत

Lip Colour Personality Test: बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनके होंठ काफी ज्यादा लाल या फिर गुलाबी होते हैं। वहीं कुछ लोगों के होठों का रंग सांवला या फिर थोड़ा काला होता है। जिन लोगों के होठों का रंग काला होता है उनकी शख्सियत बाकी दूसरे रंग के होंठ वाले लोगों से थोड़ी अलग होती है।
Lip Color Personality Test

कैसे होते हैं काले होंठ वाले लोग (Photo: iStock)

Lip Colour Personality Test: किसी की कुंडली देखकर उसके भविष्य का अनुमान लगाना आम है। वहीं बहुत से लोगों के हाव भाव से उनकी शख्सियत के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। उसी तरह किसी इंसान के होंठ देखकर भी उसकी पर्सनैलिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसा हम नहीं कह रहे, ये दावा है सामुद्रिक शास्त्र का। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के होठों को देखकर आप उसके बारे में जान सकते हैं। किस इंसान में क्या गुण हैं और क्या अवगुण, ये आप उसके होठों को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं। अलग-अलग रंग और आकार के होंठ वालों की शख्सियत भी अलग होती है। आइए जानते हैं सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार काले होंठ वाले लोग कैसे होते हैं:

बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनके होंठ काफी ज्यादा लाल या फिर गुलाबी होते हैं। वहीं कुछ लोगों के होठों का रंग सांवला या फिर थोड़ा काला होता है। जिन लोगों के होठों का रंग काला होता है उनकी शख्सियत बाकी दूसरे रंग के होंठ वाले लोगों से थोड़ी अलग होती है।

काले होंठ वाले लोग बहुत चतुर होते हैं। इन लोगों की आदत होती है कि परिस्थिति चाहे कितनी भी कठिन क्यों ना हो, ये किसी हाल में घबराते नहीं हैं। ये लोग कठिन से कठिन शारीरिक मेहनत से भी नहीं डरते। इनकी खूबी होती है कि ये कैसे भी हालात में सर्वाइव कर लेते हैं।

काले होंठ वाले लोगों के बारे में सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि इन लोगों की खासियत ये होती है कि ये अपनी बातों से दूसरों को बहुत जल्दी प्रभावित कर लेते हैं। हालांकि इनके ज्यादातर फैसले दिल से नहीं दिमाग से होते हैं। ज्यादातर समय दूसरों से बात करने में काले होंठ वाले लोग अपना लहजा सख्त रखते हैं।

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक काले होंठ वाले लोगों की शख्सियत ऊपर बताई गई इन्हीं बातों के इर्द गिर्द घूमती है। हालांकि कोई जरूरी नहीं है कि ये सारी बातें सटीक ही हों। ये सिर्फ एक अंदाजा है, जिसे लोग मानते आ रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। लाइफस्टाइल (Lifestyle News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Suneet Singh author

सुनीत सिंह टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में बतौर डिप्टी न्यूज़ एडिटर कार्यरत हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 साल का अनुभव है। न्यूज़रूम में डेस्क पर...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited