एक बार की चार्जिंग में 805km दौड़ेगी यह कार, 400kw की है फास्ट चार्जिंग
यदि आप भी किसी ऐसी इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं जिसके साथ शानदार माइलेज मिले तो यह खबर आपके लिए है। BMW ने अपनी नई कार BMW iX3 को पेश कर दिया है। नई मॉडल कंपनी की Neue Klasse सीरीज की है। BMW iX3 2024 Vision Neue Klasse X कॉन्सेप्ट पर आधारित है। इसका प्रोडक्शन BMW ग्रुप प्लांट डेबरसेन में 2025 में हो रहा है और यूके में इसकी डिलीवरी मार्च 2026 से शुरू होगी, जबकि भारत में इसका लॉन्च 2027 की शुरुआत में होने की उम्मीद है।
बैटरी, रेंज और चार्जिंग
BMW iX3 में 108.7 kWh नेट बैटरी पैक दिया गया है, जो 800V चार्जिंग कैपेबिलिटी सपोर्ट करता है। यह 400 kW DC फास्ट चार्जिंग से लैस है, जिससे सिर्फ 10 मिनट में 372 किमी रेंज जोड़ी जा सकती है।
पावरट्रेन और परफॉर्मेंस
शुरुआत में यह SUV 50 xDrive वेरिएंट में उपलब्ध होगी, जिसमें डुअल मोटर और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम होगा। यह 462.5 bhp पावर और 645 Nm टॉर्क जनरेट करता है। iX3 0-100 किमी/घंटा की स्पीड मात्र 4.9 सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 210 किमी/घंटा है। इसके अलावा, इसमें 2,000 किलोग्राम तक टोइंग क्षमता भी दी गई है।
डिजाइन और डायमेंशंस
BMW iX3 का आकार 4,782 मिमी लंबाई, 1,895 मिमी चौड़ाई और 1,635 मिमी ऊंचाई का है। इसमें कंपनी का नया डिजाइन लैंग्वेज दिया गया है जिसमें वर्टिकल किडनी ग्रिल, स्लिम हेडलाइट्स, फ्लश डोर हैंडल और 0.24 Cd ड्रैग कोएफिशिएंट शामिल हैं।
20 इंच व्हील्स
स्टैंडर्ड वेरिएंट में 20 इंच व्हील्स मिलते हैं, जिन्हें 22 इंच तक अपग्रेड किया जा सकता है। पीछे की तरफ नए L-शेप्ड टेल-लाइट्स दी गई हैं।
इंटीरियर
अंदर की तरफ, यह SUV पांच लोगों के बैठने की सुविधा देती है। इसमें आवश्यक फंक्शंस के लिए फिजिकल कंट्रोल्स, 17.9-इंच सेंट्रल डिस्प्ले और विंडस्क्रीन पर जानकारी प्रोजेक्ट करने वाला Panoramic Vision सिस्टम मौजूद है।
21 मिनट में 80% चार्ज
बैटरी को 10–80% तक चार्ज करने में मात्र 21 मिनट लगते हैं। WLTP प्रमाणित रेंज इसके कॉन्फिगरेशन पर निर्भर करते हुए 679 किमी से 805 किमी तक है।
केबिन मैटेरियल
केबिन में कई मैटेरियल विकल्प, पैनोरमिक रूफ, और M Sport वेरिएंट्स के लिए स्पोर्ट-विशिष्ट फीचर्स मिलते हैं। बूट स्पेस 520 लीटर है, जिसे पीछे की सीटें फोल्ड करने पर 1,750 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा, सामने की तरफ 58 लीटर का स्टोरेज कंपार्टमेंट भी दिया गया है।
भारत में लॉन्चिंग
BMW iX3 2024 Vision Neue Klasse X कॉन्सेप्ट पर आधारित है। इसका प्रोडक्शन BMW ग्रुप प्लांट डेबरसेन में 2025 में हो रहा है और यूके में इसकी डिलीवरी मार्च 2026 से शुरू होगी, जबकि भारत में इसका लॉन्च 2027 की शुरुआत में होने की उम्मीद है।
एशिया कप 2025 के पहले ही मैच में बन गया कैच छूटने का वर्ल्ड रिकॉर्ड
श्री श्री रविशंकर का हेल्दी मंत्र! बोले फिट रहने के लिए जरूर अपनाएं खानपान की ये सिंपल सी आदतें
अंदर से कैसी दिखती है यूपी की नंबर वन यूनिवर्सिटी BHU, एडमिशन के लिए लगती है लंबी लाइन
iPhone 17 Series: 4 नए आईफोन हुए लॉन्च, जानें सभी की भारत में कीमत और फीचर्स
डेवाल्ड ब्रेविस ने SA20 में तोड़े सारे रिकॉर्ड, IPL से इतने करोड़ रुपए ज्यादा होगी कमाई
कौन हैं सुशीला कार्की, जो 'GEN Z' प्रोजेस्ट से जल रहे नेपाल की बन सकती हैं PM; भारत से है गहरा नाता
करिश्मा कपूर के बच्चों को पहले ही मिल चुकी है 1900 करोड़ की संपत्ति!! प्रिया सचदेव के वकील ने किया वसीयत पर खुलासा
Bihar Election 2025: कम सीटों पर चुनावी मैदान में उतरने को तैयार कांग्रेस ; वोटर अधिकार यात्रा होगी चुनाव प्रचार की आधारशिला
IND vs UAE Asia Cup 2025 Toss Time Live Today: आज का टॉस कौन जीता, भारत बनाम यूएई
Viral Video: नीले ड्रम की वजह से सांड समाज में डर का माहौल! नजारा देखकर मदद को दौड़े लोग
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited