ये है घाना का सबसे महंगा होटल, एक रात का किराया उड़ा देगा होश

अफ्रीकी देश घाना में वैसे तो बहुत होटल हैं। मगर वहां का सबसे महंगा होटल है No. 1 Oxford Street Hotel & Suites। जी हां, ये एक है लग्जरी होटल है। इस होटल में 2 मंजिला भूमिगत पार्किंग सुविधा, स्टेट-ऑफ-द-आर्ट जिम, एक रेस्टोरेंट, एक शानदार वेलनेस सेंटर और शानदार 12 मंजिलों वाले शानदार होटल सुइट्स शामिल हैं।

किराया भी बहुत अधिक
01 / 06
Image Credit : Tripadvisor

​किराया भी बहुत अधिक ​

इस होटल में वायर्ड बिजनेस सेंटर, सौना एवं स्पा, रेस्टोरेंट और लाउंज, ऑक्सफोर्ड बार और फ्री इंटरनेट की भी सुविधा है। मगर यहां का किराया भी बहुत अधिक है।

अधिकतम किराया
02 / 06
Image Credit : Tripadvisor

​अधिकतम किराया​

रिपोर्ट्स के अनुसार इस होटल का शुरुआती किराया ही करीब 27000 रु है। वहीं अधिकतम किराया 1000 डॉलर तक जाता है, जो करीब 85500 रु बनते हैं।

होटल की शुरुआत
03 / 06
Image Credit : Tripadvisor

​होटल की शुरुआत​

इस होटल की शुरुआत अप्रैल 2022 में हुई थी। इस होटल को करीब 440 करोड़ रु की लागत से बनाया गया था। इसे घाना का सबसे लग्जरी होटल भी कहा जाता है।

होटल के मालिक
04 / 06
Image Credit : Tripadvisor

​होटल के मालिक​

इस होटल के मालिक हैं Nana Kwame Bediako। वे Kwarleyz Group के फाउंडर हैं। Bediako की एक और रियल एस्टेट कंपनी है Wonda World Estates।

अलग-अलग सुइट्स
05 / 06
Image Credit : Tripadvisor

​अलग-अलग सुइट्स​

Wonda World Estates ने ही No. 1 Oxford Street Hotel & Suites का निर्माण किया था। इस होटल में कई तरह के अलग-अलग सुइट्स हैं।

एग्जेक्यूटिव सुइट और डीलक्स सुइट
06 / 06
Image Credit : Tripadvisor

​एग्जेक्यूटिव सुइट और डीलक्स सुइट ​

इन सुइट्स में पेंटहाउस सुइट, प्रेसिडेंशियल सुइट, किंग सुइट, सुपीरियर सुइट, एग्जेक्यूटिव सुइट और डीलक्स सुइट शामिल हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited